Posts

Showing posts from March, 2025

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में अविनाश कुमार सिंह चंचल व गोविंद मिश्र सहित 9 आजीवन ट्रस्टी मेंबर

Image
                              एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय                                                             निर्माण में विशिष्ट योगदान।                                परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र, विक्रमजोत। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व्यवस्था में अविनाश कुमार सिंह चंचल व गोविंद मिश्र सहित कुल 9 आजीवन ट्रस्टी मेंबर बनाए गए हैं। इन सभी ने निर्माण में विशेष योगदान किया है।     उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व्यवस्था में अयोध्या विकास क्षेत्र से श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय जी, तीर्थराज प्रयागराज से श्रीमती मनीषा पाण्डेय जी, आर के पाण्डेय एडवोकेट जी, दिल्ली स...

ईद की पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज ने किया चेट्टी चंड जुलुस का स्वागत

Image
                                          जी0 के0 खरे                                         👉 सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की अद्भुत मिशाल हुई पेश । 👉सिंधी समाज के मुरलीधर आहूजा ने मुस्लिम समाज को ईद के त्यौहार की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन शांति और भाई चारे के लिए प्रार्थना की। लखनऊ।सामाजिक सद्भाव भाईचारे की अद्भुत मिशाल पेश करते हुए आज मुस्लिम समाज से जुड़े लोगो एवं विशिष्ट नागरिकों द्वारा केसरबाग चौराहे पर झूले लाल जयंती पर आयोजित चेटी चंड जुलुस पर पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर साईं हरीश लाल जी का अत्यंत जोरदारी से स्वागत किया।ज्ञात हो प्रति वर्ष भगवान झूले लाल जिनको वरुण देवता का अवतार माना जाता हैँ के प्राकट्य दिवस पर सिंध समाज का नया वर्ष प्रारम्भ होता हैँ।इसी के उपलक्ष्य में चेटी चंड शोभा यात्रा  निकाली जाती हैँ।उक्त जुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ कैसरबाग ...

पञकारों ने दी ईद पर बधाई

Image
                                          जी0 के0 खरे                                         कानपुर -जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र एंव आइना के समस्त पदाधिकारियों व्दारा ईद पर्व पर सभी देशवासियों एंव अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व की‌ हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, गिरीश कुमार खरे, प्रदेश अध्यक्ष एंव आइना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष, डां के एम ञिपाॉठी प्रदेश प्रभारी, कुलदीप ‌सक्सेना महामंत्री, कीर्ति कुमार शुक्ला, रविन्द्र कुमार ञिपाॉठी, सुरेश कुमार चौरसिया, संयुक्त मंत्री आशीष मिश्रा संगठन मंत्री पद्म चंन्द्र गुप्ता, विधि‌ सलाहकार लखनऊ मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा

हरसुंडी गांव मे नमामि गंगे योजना असफल, मानक विहीन कार्य दिखा सरकारी धन को लगाया ठिकाने

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     राठ: सरकार द्वारा हर घर जल योजना हरसुंडी गांव में सफल होती नहीं दिख रही। पेयजल के लिए अधिकांश ग्रामीण भटकते हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सैकड़ो ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।  जलालपुर क्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी रोहित, शिवनंदन, रामस्वरूप, राम सजीवन यादव, रामेश्वर, विजय यादव, सुखदीन, राम अवतार, शत्रुघ्न, अजय तिवारी, रामाश्ररे अनुरागी आदि ने बताया कि सरकार द्वारा हर घर जल योजना नमामि गंगे योजना के अंतर्गत तीन साल पहले पानी की टंकी बनाई गई थी। विभाग ने पूरे गांव में पानी की पाइप लाइन भी डाली गई थी। ताकि गांव के प्रत्येक घर में पानी पहुंच सके।  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आधे गांव में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाती है और कई घर पानी से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंच...

फिर किया शोसल मीडिया पर युवा द्वारा अवैध असलहा का प्रदर्शन,यूपी पुलिस ने कार्यवाई के दिये निर्देश

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर।जनपद में युवाओं द्वारा अवैध असलहों का प्रदर्शन शोसल मीडिया द्वारा निरंतर किया जा रहा है।यह शौकिया प्रदर्शन कही न कही देश व जनपद के लिए व युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए कितना खतरनाक है यह सोचनीय बात है।कार्यवाई करना प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा औऱ जुम्मेदारियो से पल्ला झाड़ लेने से जनपद में इस खेल में क्या लगाम लग सकेगी यह भी सोचनीय विषय है।इस पर तो प्रशासन ही नही समाज को भी चिंतन व मंथन कर कोई ठोस कदम उठाने होंगे।पूर्व में भी जनपद में ऐसे वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो चुके है जिस पर प्रशासन ने जांच पड़ताल कर उन पर कड़ी कार्यवाई अमल में लायी जा चुकी है।पर यह कार्यवाहियां कितनी कारगर साबित हुई यह सोचनीय विषय है।हालांकि सरकार की कानून ब्यवस्था चुस्त दुरस्त है ऐसी स्थित में युवाओं द्वारा अवैध असलहों का प्रदर...

तहसीलदार मौदहा ने की अनशनकारी पत्रकार से बातचीत

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा हमीरपुर।क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर दबंग भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर अनशन पर बैठा एक समाचार पत्र के संवाददाता की छठवें दिन तहसीलदार मौदहा अभिनव चंद्र ने अनशन स्थल गोल चबूतरे पर पहुंच कर काफी समय तक बातचीत की लेकिन अनशनकारी पत्रकार अभी भी दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ा हुआ है।जिससे अब दबंग भूमाफियाओं पर कार्यवाही होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।वहीं लोग दबी जुबान से भूमाफियाओं के रसूखदार होने के कारण कार्यवाही नहीं होने की बात कह रहे हैं।     मौदहा कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी कमरुद्दीन ने कस्बे के हुसैनिया निवासी साबरा परवीन, सईद अहमद और दानिश इकबाल पर जबरन वसूली करने, उसे खड़ी फसल नहीं काटने देने सहित न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के बाद धोखाधड़ी क...

शराब पर आफर पर सरकार को घेरा, सौपा ज्ञापन

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा हमीरपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शराब के बंपर ऑफर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश सरकार की शराब नीति के खिलाफ था, जिसमें एक बोतल के साथ एक फ्री की पेशकश की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इसका तीव्र विरोध करते हुए राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मौदहा को सौंपा है। जिसमें जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि योगी सरकार शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं और समाज को नुकसान पहुँचा रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि शराब की बिक्री को नियंत्रित किया जाए और इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद ने कहा कि ऐसे बंपर ऑफर स...

जस्टिस वर्मा का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा हमीरपुर।सुप्रीम कोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा को विवादास्पद मामले और कथित भ्रष्टाचार में लिप्त होने की संभावना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट से प्रयागराज हाईकोर्ट भेजने का अब खुलकर विरोध होने लगा है।    जस्टिस यशवंत वर्मा का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर मौदहा बार एसोसिएशन की ओर से भारत के कानून मंत्री को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जिसमें बताया गया है जस्टिस वर्मा जब प्रयागराज उच्च न्यायालय में थे तब भी कई मामलों को लेकर विवादों में रहे हैं और जब उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो सर्वोच्च न्यायालय से पुनः प्रयागराज उच्च न्यायालय भेजा गया जो न्यायालय की गरिमा गिराने का काम है और लोगों का न्याय पालिका से भरोसा उठ रहा है।इसलिए जस्टिस यशवंत वर्मा का प्रयागराज...

वैश्विक शांति के बिना वास्तविक ईद की कल्पना बेमानी---शहर इमाम करामत उल्लाह

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर। रमजान उल मुबारक का पवित्र महीना गुज़र गया लेकिन जाते जाते हम सब को एक महत्वपूर्ण सबक दे कर गया है। कि जिस तरह से हम लोग रमजान उल मुबारक के पवित्र महीने में गुनाहों(पापों) से बचते थे। उसी प्रकार हमारी पूरी जिंदगी गुनाहों से बचते हुए अल्लाह के आदेशों और अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद स. के बताए हुए तरीके पर चलने वाली बन जाए। जिस तरह हमने ये मुबारक महीना इस्लाम में बताए गए तरीकों के साथ गुजारा है और इस मुकददस महीने के बदले में अल्लाह ने हमें ये ईद का दिन अता फ़र्माया, हमें ज़रूरत है इस बात की, कि हम मुसलमान अपने दीन पर पूरे तरह से अमल करें और दीन का ऐसा नमूना दुनिया वालों के सामने लाएं। कि पूरी दुनिया की  ईद हो जाए। बहुत दिनों से दुनिया हकीकी ईद से महरूम है। न अमन हैं, न भाईचारा, न हमदर्दी है, न त...

प्राथमिक विद्यालय धनीराम का डेरा में परीक्षा परिणाम घोषित

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                                            बच्चे परीक्षा परिणाम देखकर हुए खुश                       हमीरपुर - प्राथमिक विद्यालय धनीराम का डेरा ने सत्र 2024-25का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।कक्षा 1से 5तक कुल 43 बच्चे नामांकित थे जिसमें से पूरे के पूरे 43 बच्चे कक्षाेन्नत हो गए।बच्चे परीक्षा परिणाम देखकर खुश हो गए।विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को आगामी कक्षा में पहुंचने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।उक्त मौके पर सहायक अध्यापक मनीष कुमार,शिक्षामित्र श्रीमती रीता पांडेय,अभिलाषा और सुशीला सहित विद्यालय की रसोइया उप...

सदर विधायक ने बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर पुरस्कार किया वितरण

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : कस्बा कुरारा के आर एन गुरुकुलम विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।जिसमे सदर विधायक द्वारा बच्चो को पुरुस्कार वितरण किया गया।कस्बा के आर एन गुरुकुलम विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। तथा बच्चो को परीक्षा फल दिए गए। उक्त अवसर पर सदर विधायक डा मनोज प्रजापति ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया। शिक्षको को मेहनत पर बधाई दी। पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि जिस तरह पढ़ाई में अंग्रेजी विषय आवश्यक है । उसी तरह देव वाणी संस्कृत का ज्ञान भी जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक विकास गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में संस्कृत की कक्षा चलाई जा रही है। प्रधानाचार्य सचिन यादव ने बताया कि विद्यालय के छात्र वैभव पुत्र नरेश सविता का नवोदय विद्यालय में...

हत्या के अभियोग में चार अभियुक्तों को आजीवन

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर - थाना मुस्करा में  धारा–302/34 भारतीय दंड संहिता में अभियुक्तगण देवनारायण पुत्र देवकीनन्दन, सुघर सिंह पुत्र देवकीनन्दन,चन्दू उर्फ चन्द्रपाल पुत्र देवकीनन्दन व प्रेम पुत्र देवकीनन्दन निवासीगण गहरौली थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर के विरुद्ध अभियोग 29 अक्टूबर 2009 को पंजीकृत किया गया।जनपद के आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोग मे जनपद के अभियोग मे अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किये जाने के फलस्वरुप न्यायालय डकैती कोर्ट जनपद द्वारा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त(एचएस नं0-70ए) देवनारायण पुत्र देवकीनन्दन व अन्य अभियुक्तगण सुघर सिंह पुत्र देवकीनन्दन ,चन्दू उर्फ चन्द्रपाल पुत्र देवकीनन्दन व प्रेम पुत्र देवकी नन्दन उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक आजी...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद पुलिस की कार्यशाला

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-V के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है।इसी क्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच व बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया।महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि बस,रास्तों व सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 10...

खतरनाक हथियार से गम्भीर चोट पहुंचाने व एससी/एसटी एक्ट में तीन अभियुक्तगणों को चार-चार वर्ष के कठोर

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर - थाना राठ में धारा 323/34,324/34,342,308,504,506 भारतीय दंड संहिता व 3(1)10 एससीएसटी एक्ट में अभियुक्तगण अरविन्द पुत्र देवपाल लोधी,देवपाल पुत्र दिल्लीपत ,रविन्द्र पुत्र देवपाल व परमेश्वरी दयाल पुत्र बुद्धू लोधी(मृतक) निवासीगण चिल्ली थाना राठ जनपद के विरुद्ध अभियोग 11 नवंबर 2007 को पंजीकृत किया गया।जनपद के आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोग मे जनपद के अभियोग मे अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किये जाने के फलस्वरुप न्यायालय एससी/एसटी एक्ट कोर्ट द्वारा अभियुक्तगण अरविन्द पुत्र देवपाल लोधी ,देवपाल पुत्र दिल्लीपत ,रविन्द्र पुत्र देवपाल उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को चार वर्ष के कठोर कारावास व प्रत्येक को 13 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्...

टी.बी.मुक्त घोषित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व महात्मा गांधी की मूर्ति देकर किया गया सम्मानित

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में टी.बी. मुक्त घोषित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र एवं महात्मा गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थिति समस्त टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया तथा जनपद के औद्योगिक घरानों जे.के. सीमेन्ट एवं रिमझिम इस्पात,भरुआ सुमेरपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित क्षय रोगियों को टी.बी. मुक्त भार...

कानपुर मेडिकल सेन्टर में लाभार्थी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार व जांच न किये जाने को लेकर अपर निदेशक को ज्ञापन

Image
                                          जी0 के0 खरे                                         कानपुर -पेशनर्स फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल महामंत्री ‌आनन्द अवस्थी के नेतृत्व में अपर निदेशक सी0जी0एच0एस0 रतनलाल नगर में जाकर मिला, अपर निदेशक को महामंत्री ने ज्ञापन देते हुए बताया कि कानपुर मेडिकल सेन्टर अस्पताल में सी0जी0एच0एस0 लाभार्थी से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किये जाने एवं नियमों के तज्ञत जांच न किये जाने के सम्बन्ध में निदेशक को सम्बोधित ज्ञापन की एक अतिरिक्त प्रति सौंपा, जिसमें उन्होंने उक्त अस्पताल के विरुद्ध कार्यवाही करने और उसको सी0जी0एच0एस0  द्वारा  अधिकृत अस्पतालों की लिस्ट से हटाने का अनुरोध किया महामंत्री द्वारा इस मामले की सूचना अपर निदेशक को पहले ही दे दी थी, महामंत्री ने चर्चा के दौरान सी0जी0एच0एस0 परिसर में लिफ्ट लगाने वाले मामले पर भी चर्चा किया और पूछा...

जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने देशवासियों को दिया ईद एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Image
                                        राजा अवस्थी                                         विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं के देश भारतवर्ष में सोमवार को जहां ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा जोशो - खरोश के साथ मनाया जाएगा वहीं सनातन धर्म को मानने वाले अपना आस्था का पर्व लगातार नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। नवरात्रि के अवसर पर बहुत से लोग नौ दिनों तक उपवास रहकर देवी के नौरूपों की पूजा आराधना करते हैं। इस अवसर पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार नौ दिनों तक उपवास रखकर आदिशक्ति के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हैं। उनकी इस आस्था के प्रति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कायल हैं। आस्था और श्रद्धा के इस पावन पर्व "नवरात्रि" के साथ - साथ "ईद" के त्योहार पर देश वासियों को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ...

पत्रकारों ने दी नवरात्रि की बधाई

Image
                                         जी0 के0 खरे                                         कानपुर -जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र एंव आइना के सभी पदाधिकारियों द्वारा आगामी 30 मार्च से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व पर सभी देशवासियों, अधिकारियों एवं पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी, गिरीश कुमार खरे, प्रदेश अध्यक्ष एंव आइना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अतुल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष,डां के0 एम0 त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी, कीर्ति कुमार शुक्ला, रविन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुरेश चौरसिया, संयुक्त मंत्री आशीष मिश्रा, संगठन मंत्री पद्म चन्द्र गुप्ता विधि सलाहकार लखनऊ मण्डल अध्यक्ष पी0 एन0 शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

जय प्रताप बने "उपश्रमायुक्त कानपुर"

Image
                                         जी0 के0 खरे                                          कानपुर, सहायक श्रम आयुक्त जय प्रताप को राज्यपाल महोदय द्वारा उप श्रमायुक्त के पद पर पदोन्नति करते हुए श्रमायुक्त कार्यालय में तैनात किया है  जय प्रताप को कार्यालय श्रमायुक्त में उनके तैनाती स्थल पर ही प्रोन्नत कर दिया गया है। श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने जय प्रताप को उनके उप श्रमायुक्त पद पर प्रमोशन की बधाई दी।

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नदियों के घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर : गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति हमीरपुर के माध्यम से मां गंगा आरती उसकी सहायक नदियों के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष व क्षेत्र वन अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे व समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिला पर्यटन अधिकारी हमीरपुर  और जिला परियोजना अधिकारी की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित हुए जिसमें बड़ी भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर में चित्रकला, गंगा से संबंधित ड्राइंग एवं पेंटिंग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित रहे जिला परियोजना अधिकारी और समस्त स्टाफ तथा संध्या समय यमुना प्रबंध पर मां बेतवा आरती दीपदान गंगा स्वच्छता शपथ आयोजन हुआ ...

तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक कंप्यूटर विद्यालय की प्रधानाचार्य को दिए

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      👉 अत्याधुनिक कंप्यूटर एडवांटा सीड्स कंपनी के सीनियर मैनेजर द्वारा दिए गए। कुरारा/हमीरपुर :विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एडवांटा सीड्स कंपनी के सीनियर मेनेजर द्वारा तीन अत्याधुनिक कंप्यूटर विद्यालय की प्रधानाचार्य को दिए गए।तथा बच्चो को कापी पेन का वितरण किया गया।झलोखर गांव निवासी प्रगति सील किसान धीरेंद्र सिंह के प्रयास से गांव के प्राथमिक विद्यालय में एडवांटा सीड्स कंपनी का कार्यकम आयोजित कराया गया। जिसमे बच्चो को तकनीकी शिक्षा से संपन्न करने के लिए तीन अत्याधुनिक कंप्यूटर सीनियर मैनेजर आनंद दुबे ने फीता काटकर विद्यालय की प्रधानाध्यापक शमशाद जहां को सौंप दिए। उक्त अवसर पर उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान जरू...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद पुलिस की कार्यशाला

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों,कस्बा,चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है।इसी क्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच व बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि बस,रास्तों व सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर ...

डीएम ने जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी फरियाद, किया निस्तारण

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर  जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लगभग 62 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित ढंग से मौके पर निस्तारण कर दिया।शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम,खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल व जूम एप के माध्यम से बैठक कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम ,बीडीओ व  अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह किसी शिथिलता न ब...

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर पुलिसकर्मियों का सम्मान एवं भोज

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर : प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने व महाकुंभ वर्ष 2025 के सफल आयोजन और सकुशल संपन्न कराए जाने के उपलक्ष्य में जनपद के पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस भोज का भी आयोजन किया गया, जहां समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभागिता की। महाकुंभ 2025 में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कर्तव्यनिष्ठ कार्य,अथक प्रयास एवं समर्पण की सराहना की गई। उनकी निस्वार्थ सेवा और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए किए गए योगदान को सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियो...

किसानो की पत्रावलियों को समय से कराया जाएगा पूरा-सदर विधायक

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने कहा कि किसानो की पत्रवलियों को समय से पूरा कराया जायेगा। तथा कृषि कार्य के लिए बैंक से ऋण मिल।सकेगा।किसानो की समस्या समाधान कराया जाएगा।पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि सहकारी समितियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा बजट का आवंटन किया गया है। तथा खाद की पूर्ति के लिए सरकार प्रयास रत है। तथा खाद का डिपो सुमेरपुर में बनाए जाने की बात कही। जिससे किसानों को खाद की समस्या न हो।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, ज्ञानवेंदकुशवाहा, कामता कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार,कुंवर सिंह, हीरा लाल, रमेश चंद शिवहरे, अवधेश गुप्ता, रामदास सुदर्शन, रामविलास श्रीवास, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आभार सचिव सत्यवीर नामदेव ने किया। संचालन सोमप्रकाश चौरसिया ने किया।...

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                                        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक                   हमीरपुर : कुरारा स्थानीय गेस्ट हाउस में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समित का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति सदर विधायक मौजूद रहे। तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कुरारा बहुउद्देशीय सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में समित के अध्यक्ष नरोत्तम दास गुप्ता ने समिति के प्रगति पर प्रकाश डाला तथा समस्या के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसानो की समस्या सुलझाने के लिए सहकारिता विभाग व कृषि विभाग की जिम्मेदारी है। अधिकांश किसानो को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है।किसानो की ऋण फाइल समय से नही पास ...

राज्यमंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर : कुरारा क्षेत्र के सरसई गांव में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । भाजपा की प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन और सुरक्षा के संकल्प के साथ पूरे हुए आठ वर्षों की उपलब्धियां गिनवाते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था गांव गांव गुंडों और माफिया का बोलबाला होता था अपराधी बेखौफ घूमते थे अब स्थिति ये है कि गुंडे माफिया जिलों में हैं आम लोग स्वाभिमान के साथ जी रहे हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचा...

मनरेगा और दिल्ली मे मजदूरी कर गरीब किसान (कारीगर) का बेटा बना दरोगा

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      👉 गरीबी को झेल लहराया परचम लोधीपुरा गांव के गरीब किसान का बेटा बना दरोगा। राठ/हमीरपुर  - हमीरपुर जनपद के सरीला तहसील क्षेत्र के लोधीपुरा गांव निवासी एक गरीब किसान का बेटा आकाश राजपूत जो विपरीत परिस्थिति व हालातो से लड़ते हुए दरोगा बनने का सफर तय कर अपनी माता, पिता परिवारीजनों और गांव समेत सम्पूर्ण क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। गरीब किसान आराधना जुझार सिंह के पुत्र आकाश राजपूत फिलहाल बतौर दरोगा के पद पर गाजियाबाद के थाना सिहानीगत पर तैनात है। आकाश ने हाईस्कूल की पढ़ाई उरई के एसबीएम स्कूल से सेकेण्ड डिवीज़न मे सन 2009 मे उत्तीर्ण की। वही बारहवीं की परीक्षा बाल भारती इंटर कॉलेज उरई से 48 प्रतिशत अंको के साथ में उत्तीर्ण की। स्नातक की पढ़ाई की प्रथम वर्ष के समय ही पिता जुझार सिंह की मृत्यु फरवरी 2012 में हार्ट अटैक से ...

आठ साल की योजना का मिला सभी को लाभ, महेंद्र शुक्ला

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      राठ - भाजपा सरकार के 8 साल बेमिसाल अभियान अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी राठ नगर मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में खुशीपुरा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें सरकार के 8 सालों में किए गए विकास कार्यों,लोक कल्याणकारी योजनाओं,किसानों,गरीब मजदूरों,महिलाओं एवं छात्रों के लिए विगत 8 वर्षों में किए गए कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रक भेंट कर के योगी जी की राम राम लोगों तक पहुंचाई एवं जन जागरण किया जिसमें प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवरतन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष उदित नारायण,अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा,बूथ अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता,धर्मेंद्र साहू,मंडल मंत्री केशव अहिरवार आदि मौजूद र...

KDA एवं PSIT के बीच एमओयू साइन

Image
                                        आसिफ़ कुरैशी                                       👉 एआई और एमएल तकनीक से स्मार्ट सिटी प्लानिंग, शहरी नियोजन एवं पब्लिक यूटिलिटी सिस्टम होगा मजबूत प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (च्ैप्ज्) और कानपुर विकास प्राधिकरण (ज्ञक्। के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता (डवन्) पर हस्ताक्षर किए गये, इस समझौते का मुख्य उद्देश्य एआई और एमएल तकनीक के उपयोग से कानपुर शहर के शहरी नियोजन, बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और नागरिक सेवाओं को और अधिक स्मार्ट और प्रभावी बनाना है।  इस साझेदारी से यातायात नियंत्रण, सार्वजनिक सेवाओं की दक्षता, स्मार्ट सिटी प्लानिंग और आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके अलावा, सेंसर-आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाया जाएगा, जिससे कानपुर शहर के आधारभूत संरचना को...

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने उभाई प्रकरण, मुजफ्फरपुर जेल कांड, किन्नरों द्वारा ट्रेन में हत्या, जजों के संपत्ति की जांच और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर लिया स्वतः संज्ञान

Image
                                   एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                               आपात बैठक में व्यापक कार्यवाही हेतु सर्वसम्मति।                प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अपने 26 मार्च 2025 के आपात बैठक में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में हरैया थानांतर्गत उभाई गांव के एक नाबालिग पर दुबौलिया पुलिस के जुल्म,  मुजफ्फरपुर जेल में महिला बंदियों की दुर्दशा, मध्य प्रदेश में किन्नरों द्वारा ट्रेन में हत्या, जजों के संपत्ति की जांच और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस पर व्यापक परिणामदायक कार्यवाही हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।      उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृष...

अर्चना के लिए जीवन संजीवनी बने राजेश

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      जुनून है रक्तदान का, जिला अस्पताल मे भर्ती पटकाना निवासी रवि कुमार की पत्नी अर्चना देवी को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य राजेश जी ने 1 यूनिट A+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई महिला की जान बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर रक्तदानी महादानी को ह्रदय से अभार व्यक्त करती है!

देश का ग्रोथ इंजन थीम पर तीसरे दिन आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      👉 सदर विधायक रहे समापन दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बतायीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां। 👉 स्टॉलों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को सौंपे प्रमाणपत्र। हमीरपुर : सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद  में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन समापन दिवस में भी चौरा देवी ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर डॉ.मनोज कुमार प्रजापति रहे।कार्यक्रम में विधायक सदर डॉ. मनोज प्रजापति, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद, ब्लॉक...

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने तथा एससी एसटी एक्ट में अभियुक्त को आजीवन कारावास

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर - थाना कुरारा में धारा-363,366,376 भारतीय दंड संहिता व 4 पोक्सो एक्ट व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट में अभियुक्त राममुनि पुत्र कामता कुशवाहा निवासी शिवनी थाना कुरारा जनपद हमीरपुर के विरुद्ध अभियोग 1मई 2016 को पंजीकृत किया गया। जनपद के आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोग मे जनपद के अभियोग मे अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किये जाने के फलस्वरुप आज न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट जनपद हमीरपुर द्वारा अभियुक्त राममुनि पुत्र कामता कुशवाहा उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास व 13 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।अभियुक्त वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करना जैसा कार्य किया गया था।

विकास खण्ड के 241 तालाबों में अधिकांश सूखे

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                       सुमेरपुर हमीरपुर। ब्लाक के सूखे पड़े तालाबों को भरवाने की कवायद प्रशासन ने शुरू करा दी है। विदोखर मेंदनी के भगवन तालाब को नहर के माध्यम से भरा जा रहा है। अन्य तालाबों को भरवाने के लिए प्रशासन संसाधनों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।  ब्लाक में 241 तालाब में ज्यादातर तालाब में धूल उड़ रही है। सबसे बुरा हाल अमृत सरोवरों का है। ब्लाक में 28 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। दर्जनों तालाबों को अटल भूजल योजना के तहत बनाया गया है। सभी से पानी नदारत है। गर्मी का आगाज होते ही पशु पक्षी प्यास से बेहाल होने लगे हैं। पारा अभी से 40 डिग्री के इर्द गिर्द घूमने लगा है। लू के थपेड़े चलने से लोग दोपहर में निकलने से बचने लगे हैं। गर्मी के मद्देनजर रखकर प्रशासन ने तालाबों को भरवाने की कवायद शुरू की है। विदोखर मेंद...

रोजगार मेले में आधा सैकड़ा से अधिक बेरोजगारों को किया गया जाब आफर

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                       सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के श्री नागा स्वामी बालिका डिग्री कॉलेज के प्रांगण में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने 52 छात्राओं को जॉब ऑफर किया।  बुधवार को कालेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें फ्रीडम एम्पलाईेबिलिटी अकादमी लखनऊ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हमीरपुर,प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर व कृष्णा मारुति प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद की कंपनियां शामिल हुई। सभी कंपनियों ने छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रभा दीक्षित ने बताया कि फ्रीडम एम्पलाईेबिलिटी अकादमी लखनऊ के एचआर अभिनव श्रीवास्तव ने 10 छात्राओं को चयनित किया। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हमीरपुर  के एचआर आशीष ने तीन छात्राओं को चयनित किया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर के रामकिशोर ने 31 छात्राओं...

खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग, डाली जा रही पाईपलाईन

Image
                                     अजय कुमार गुप्ता                                       सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत पत्योरा डांडा के 200 घरों में नमामि गंगे योजना के आपूर्ति न होने की खबर छपने के बाद नींद से जागे नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों ने पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद है कि जल्द ही ग्रामीणों को स्वच्छ जल मुहैया होगा।  नमामि गंगे परियोजना के तहत पत्योरा डांडा में सप्लाई हो रही है। लेकिन गांव के प्रजापति मोहाल के साथ शिवरामपुर डेरा, मलिहा ताला के करीब 200 घरों को पानी नसीब नहीं हो रहा था। इस खबर को 25 मार्च के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद नींद से जागे नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों ने पानी से वंचित लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए पुरानी पाइपलाइन की ...