विकास खण्ड के 241 तालाबों में अधिकांश सूखे

                                    अजय कुमार गुप्ता                                     

 सुमेरपुर हमीरपुर। ब्लाक के सूखे पड़े तालाबों को भरवाने की कवायद प्रशासन ने शुरू करा दी है। विदोखर मेंदनी के भगवन तालाब को नहर के माध्यम से भरा जा रहा है। अन्य तालाबों को भरवाने के लिए प्रशासन संसाधनों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।

 ब्लाक में 241 तालाब में ज्यादातर तालाब में धूल उड़ रही है। सबसे बुरा हाल अमृत सरोवरों का है। ब्लाक में 28 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। दर्जनों तालाबों को अटल भूजल योजना के तहत बनाया गया है। सभी से पानी नदारत है। गर्मी का आगाज होते ही पशु पक्षी प्यास से बेहाल होने लगे हैं। पारा अभी से 40 डिग्री के इर्द गिर्द घूमने लगा है। लू के थपेड़े चलने से लोग दोपहर में निकलने से बचने लगे हैं। गर्मी के मद्देनजर रखकर प्रशासन ने तालाबों को भरवाने की कवायद शुरू की है। विदोखर मेंदनी का भगवन तालाब अटल भूजल योजना से बनकर तैयार हुआ है। इसको बुधवार शाम से नहर से पानी लाकर भरने की कोशिश की जा रही है। अन्य तालाबों को भरने के क्या संसाधन है। इसकी सूची तैयार कराई जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि तालाबों की रिपोर्ट ग्राम पंचायतवार की जा रही है जल्द ही सूखे तालाबो को भरवाने की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान