बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न

                                    अजय कुमार गुप्ता                                     

                  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक                  

हमीरपुर : कुरारा स्थानीय गेस्ट हाउस में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समित का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति सदर विधायक मौजूद रहे। तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कुरारा बहुउद्देशीय सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में समित के अध्यक्ष नरोत्तम दास गुप्ता ने समिति के प्रगति पर प्रकाश डाला तथा समस्या के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसानो की समस्या सुलझाने के लिए सहकारिता विभाग व कृषि विभाग की जिम्मेदारी है। अधिकांश किसानो को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है।किसानो की ऋण फाइल समय से नही पास हो पाती है। जिससे उन्हें कृषि कार्य के लिए खाद बीज समय से नही मिल पाता है। खाद की रैक सुमेरपुर में उतरनी चाहिए । इसके लिए  खाद का डिपो बनाए जाने की बात कही। तथा खाद का आवंटन बढ़ाए जाने के लिए प्रयास किया जाए। पानी का साधन हो जाने से किसान दो से तीन फसल का उत्पादन करता है। जिसमे वर्ष भर खाद की जरूरत किसानो को रहती है।

डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक के सुधेश दिबेदी ने सहकारी समिति के द्वारा किसानो की उन्नति होती है। पहली बार प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता के लिए बजट आवंटन किया गया है। प्रदेश सरकार डूबती समतियो को बचाने का कार्य कर रही है। किसान भाई समति से ऋण लेकर अपने फसल का उत्पादन कर सकते है। खरीफ फसल का ऋण मार्च तक जमा करने पर तथा रबी फसल का ऋण जून तक जमा करने पर तीन प्रतिशत का ब्याज देय होता है। समितियों में कर्मचारियों का अभाव है।जिसमे नई भर्ती किए जाने की जरूरत है ।एक सचिव के पास तीन समितियों का चार्ज है। एक व्यक्ति केसे कार्य कर सकता है। खाद का स्टोर मंडियों में किया जाए तो खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा। किसान अपनी जिम्मेदारी भी समझे। तथा उन्नति करे।


Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान