डीएम ने जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी फरियाद, किया निस्तारण

                                    अजय कुमार गुप्ता                                     

हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर  जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लगभग 62 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित ढंग से मौके पर निस्तारण कर दिया।शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम,खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल व जूम एप के माध्यम से बैठक कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम ,बीडीओ व  अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह किसी शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी ने कहा की जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों  से प्राप्त होने वाले प्रकरणों  का सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कर उसकी समय से आख्या दी जाए।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान