तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक कंप्यूटर विद्यालय की प्रधानाचार्य को दिए
अजय कुमार गुप्ता
👉 अत्याधुनिक कंप्यूटर एडवांटा सीड्स कंपनी के सीनियर मैनेजर द्वारा दिए गए।
कुरारा/हमीरपुर :विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एडवांटा सीड्स कंपनी के सीनियर मेनेजर द्वारा तीन अत्याधुनिक कंप्यूटर विद्यालय की प्रधानाचार्य को दिए गए।तथा बच्चो को कापी पेन का वितरण किया गया।झलोखर गांव निवासी प्रगति सील किसान धीरेंद्र सिंह के प्रयास से गांव के प्राथमिक विद्यालय में एडवांटा सीड्स कंपनी का कार्यकम आयोजित कराया गया। जिसमे बच्चो को तकनीकी शिक्षा से संपन्न करने के लिए तीन अत्याधुनिक कंप्यूटर सीनियर मैनेजर आनंद दुबे ने फीता काटकर विद्यालय की प्रधानाध्यापक शमशाद जहां को सौंप दिए। उक्त अवसर पर उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी हो गया है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को शुरू से ही कंप्यूटर का ज्ञान हो सकेगा। जिससे उनको आगे पढ़ने में मदद मिलेगी। आज प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक हो गया है।प्रधानाध्यापक शमशाद जहां ने बताया कि गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के अथक प्रयास से विद्यालय में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था हो सकी । जिनका सभी स्टाफ ने प्रशंशा की। तथा सीड्स कंपनी के सीनियर मैनेजर द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को कापी पेन का वितरण किया। तथा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़कर आगे बढ़ने के लिए तथा उन्नति करने को प्रोत्साहन दिया। शिक्षा से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर सीड्स कंपनी के एरिया मैनेजर प्रमोद सिंह, मृदुल कुमार, अनमोलपाल,देवेंद्र सिंह सागर, ध्रुब मिश्रा, बड़कू महराज, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कालका सविता ने किया।
Comments
Post a Comment