जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने देशवासियों को दिया ईद एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

                                        राजा अवस्थी                                        

विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं के देश भारतवर्ष में सोमवार को जहां ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा जोशो - खरोश के साथ मनाया जाएगा वहीं सनातन धर्म को मानने वाले अपना आस्था का पर्व लगातार नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। नवरात्रि के अवसर पर बहुत से लोग नौ दिनों तक उपवास रहकर देवी के नौरूपों की पूजा आराधना करते हैं। इस अवसर पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार नौ दिनों तक उपवास रखकर आदिशक्ति के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हैं। उनकी इस आस्था के प्रति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कायल हैं।

आस्था और श्रद्धा के इस पावन पर्व "नवरात्रि" के साथ - साथ "ईद" के त्योहार पर देश वासियों को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अनुराग सक्सेना एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 आर0 सी0 श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा) ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपसी सहयोग एवं सद्भाव की अपील किया है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी अफवाह एवं भड़काऊ भाषण से कतई विचलित न हों बल्कि कानून व्यवस्था कायम रखने में पूर्ण सहयोग करते हुए अराजकता फैलाने वालों की सूचना संबंधित थानों व प्रशासनिक अधिकारियों को देकर शांति कायम रखने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। ये देश हम सभी का है। हम सभी लोग अपनी जन्म भूमि मां भारती के लाल एवं उसके शुभचिंतक हैं।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।