पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में अविनाश कुमार सिंह चंचल व गोविंद मिश्र सहित 9 आजीवन ट्रस्टी मेंबर

                              एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय                             

                               निर्माण में विशिष्ट योगदान।                              

 परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र, विक्रमजोत। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व्यवस्था में अविनाश कुमार सिंह चंचल व गोविंद मिश्र सहित कुल 9 आजीवन ट्रस्टी मेंबर बनाए गए हैं। इन सभी ने निर्माण में विशेष योगदान किया है।

    उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व्यवस्था में अयोध्या विकास क्षेत्र से श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय जी, तीर्थराज प्रयागराज से श्रीमती मनीषा पाण्डेय जी, आर के पाण्डेय एडवोकेट जी, दिल्ली से पंडित बृज भूषण पुंज जी, लखीमपुर खीरी से पंडित कृष्ण कुमार तिवारी जी, दुमका से अविनाश कुमार सिंह चंचल जी, हरिद्वार से गोविंद मिश्र व मुकेश कुमार जी तथा वलसाड़ से अखिलेश कुमार मिश्र जी को आजीवन ट्रस्टी मेंबर बनाया गया है। इन सभी का पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण में विशिष्ट योगदान है। श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय जी के आशीर्वाद से उनके बेटों ने अपनी जमीन शिक्षालय हेतु दान दिया है, आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय जी व पंडित बृज भूषण पुंज जी ने व्यक्तिगत रूप से एक - एक स्पेशल कक्ष का निर्माण कराया है जबकि पंडित कृष्ण कुमार तिवारी जी, अविनाश कुमार सिंह चंचल जी, गोविंद मिश्र जी, मुकेश कुमार जी व अखिलेश कुमार मिश्र जी  ने जन सहयोग से एक - एक स्पेशल कक्ष का निर्माण कराया है।

   बता दें कि परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल (बस्ती), अयोध्या विकास क्षेत्र में निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्य को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।