राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने उभाई प्रकरण, मुजफ्फरपुर जेल कांड, किन्नरों द्वारा ट्रेन में हत्या, जजों के संपत्ति की जांच और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर लिया स्वतः संज्ञान

                                  एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                

              आपात बैठक में व्यापक कार्यवाही हेतु सर्वसम्मति।             

  प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अपने 26 मार्च 2025 के आपात बैठक में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में हरैया थानांतर्गत उभाई गांव के एक नाबालिग पर दुबौलिया पुलिस के जुल्म,  मुजफ्फरपुर जेल में महिला बंदियों की दुर्दशा, मध्य प्रदेश में किन्नरों द्वारा ट्रेन में हत्या, जजों के संपत्ति की जांच और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस पर व्यापक परिणामदायक कार्यवाही हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

     उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन के पास आम जनमानस द्वारा प्रस्तुत विषय व साथियों के आग्रह पर आयोजित विशेष आपात बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले में हरैया थानांतर्गत उभाई गांव निवासी नाबालिग बालक पर दुबौलिया थाने में पुलिसिया जुल्म के बाद उसकी मौत, मुजफ्फरपुर जेल में महिला बंदियों की दुर्दशा, मध्य प्रदेश में किन्नरों द्वारा ट्रेन में हत्या, जजों के संपत्ति की जांच तथा मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा संबंधी विषय पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस पर व्यापक परिणामदायक कार्यवाही हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।


इस बैठक में आर के पाण्डेय एडवोकेट चेयरमैन, क्यामुद्दीन आजीवन सदस्य, अविनाश कुमार सिंह चंचल राष्ट्रीय महासचिव, वरुण सैनी जिला सचिव हरिद्वार, पीयूष वर्षण राष्ट्रीय सचिव, प्रथमेश संजय शिंदे प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक, जे पी पाल प्रदेश महासचिव गुजरात, पंडित कृष्ण कुमार तिवारी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए अपने विचार व सुझाव रखे। इस आपात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त सभी पांच बिंदुओं पर व्यापक कार्य योजना बनाकर इसके अंतिम परिणामदायक परिणाम हेतु कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।