आठ साल की योजना का मिला सभी को लाभ, महेंद्र शुक्ला

                                    अजय कुमार गुप्ता                                     

राठ - भाजपा सरकार के 8 साल बेमिसाल अभियान अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी राठ नगर मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में खुशीपुरा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें सरकार के 8 सालों में किए गए विकास कार्यों,लोक कल्याणकारी योजनाओं,किसानों,गरीब मजदूरों,महिलाओं एवं छात्रों के लिए विगत 8 वर्षों में किए गए कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रक भेंट कर के योगी जी की राम राम लोगों तक पहुंचाई एवं जन जागरण किया जिसमें प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवरतन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष उदित नारायण,अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा,बूथ अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता,धर्मेंद्र साहू,मंडल मंत्री केशव अहिरवार आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम