संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
राजा अवस्थी खागा/फतेहपुर जिले में अवैध मोरंग खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रशासनिक सख्ती के बावजूद भी संगोलीपुर मडैय्यन खनन क्षेत्र में खदान संचालक की मनमानी लगातार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार खदान के अंदर से ही ओवरलोड मोरंग की ढुलाई की जा रही है, वहीं प्रतिबंधित बड़ी बूम वाली मशीनों से एनजीटी मानकों को ताक पर रखकर नदी में खनन किया जा रहा है।( हमारा दैनिक समाचार पत्र भारत मंजरी उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।) ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खदान संचालक खनन गतिविधियों को छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की दिशा भी बदल देता है, जिससे किसी साक्ष्य को सुरक्षित न रखा जा सके। अवैध खनन के कारण जलीय जीवों के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है और भूजल स्तर भी तेजी से गिर रहा है। सार्व...