Posts

Showing posts from April, 2025

*केंद्रीय मंत्री ने सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारीयो को दिया निर्देश*

Image
                                   *इटावा से भोगनीपुर घाटमपुर जहानाबाद चौडगरा रेलवे लाइन की मंजूरी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई*      जहानाबाद (फतेहपुर) मोहल्ला कटरा चुनपुज के सामुदायिक मिलन केंद्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया इटावा से भोगनीपुर घाटमपुर जहानाबाद चौडगरा तक रेलवे लाइन बिछाई जाने की मंजूरी मिलने पर केंद्र की मोदी सरकार का उन्होंने आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 में जयंती पर सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। सरकार के 8 साल बेमिसाल डबल इंजन की सरकार के सुशासन, विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, नगरों में ऐतिहासिक विकास प्रधानमंत्री  आवास योजना, हर घर जल हर घर नल योजना, नलकूपों को फ्री बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तहसील मुख्यालय में 22 घंटे जिला मुख्यालय में 24 घ...

*भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई*

Image
*जहानाबाद में जल्द मूर्ति स्थापित कर बनाया जाएगा अंबेडकर पार्क*                    जहानाबाद (फतेहपुर) मोहल्ला अंबेडकर नगर एवं ग्राम कलाना में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाई गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक थे डॉ आंबेडकर के समावेशी भारत के सपने को मोदी सरकार साकार कर रही है बाबा साहब की विरासत को सम्मान देने के लिए पांच पवित्र स्थलों पर पंचतीर्थ का विकास किया गया है।जन्मभूमि (महू मध्य प्रदेश) शिक्षा भूमि (लंदन) दीक्षाभूमि (नागपुर) महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली) चैत्य भूमि (मुंबई) का ऐतिहासिक विकास कराया गया है। उन्होंने कहा की पीएम आवास योजना के तहत एससी एसटी लाभार्थियों के लिए डेढ़ करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं। 3.4 करोड़ शौचालय के निर्माण से स्वच्छता और सम्मान सुनिश्चित हुआ है। उज्जवला योजना के तहत स्वच्छ रसोई गैस से ...

श्रीराम जन्मभूमि दर्शन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड

Image
                              आर0 के0 पाण्डेय  एडवोकेट                                👉  विशिष्ट समाजसेवियों को मिलेगा पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान।  परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था को समर्पित व 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय, परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र के परिसर में आगामी 30 अप्रैल को देवालय में प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण पाठ, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।       उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार से जुड़े भारतवर्ष के सभी राज्यों के सभी विशिष्ट समाजसेवी साथी एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि दर्शन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड तथा पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान का वि...

विधायक फूलपुर ने डॉ भीमराव अंबेडकर की134वीं जयंती मनाई।

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    बहादुरपुर। सोमवार को ग्रामसभा कटियारी चकिया, रमईपुर में विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने केक काटकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 134वीं जन्म जयंती मनाई इस अवसर पर विधायक दीपक ने बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । उन्होंने कहा बाबा साहब एक महान समाज सुधारक थे भारत रत्न संविधान शिल्पी बाबा साहब ने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अरुण मिश्रा पिंटू, राकेश,रोहित,रवि, विकास पंकज शनि, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे इसी प्रकार विधायक दीपक पटेल ने फूलपुर के बाबू गंज बाजार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई इस अवसर पर विधायक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अ...

भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने मनाई आंबेडकर जयंती

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    सोरांव।सोरांव क्षेत्र के मोहम्मद पुर नौगवा उर्फ डोमनी मऊ में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान मौजूद रहीं।भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सर्वप्रथम बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा वहीं गौतम बुद्ध की मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित किया जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद लोगों को बाबा साहब के बारे बताते हुए कहा कि आज हमें संविधान निर्माता बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। और उनकी जयंती धूम धाम से मनाने के लिए ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोरांव संजीव द्विवेदी,ग्राम प्रधान सूर्य कांत उर्फ पप्पू, श्याम सुंदर द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,अरमान एडवोकेट, शिव बाबू म...

बाबा साहब के सपनों को पूरा करेगी भारतीय जनता पार्टी - जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    प्रयागराज। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर विविध प्रकार के आयोजन किए गए जहां पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवाबगंज क्षेत्र के बरी बोझ स्थित बूथ नंबर 224 225 में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही करेगी जो वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में दिखाई दे रहा है। हम सभी लोगों को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडक...

मौदहा में पत्रकार की मौत से शोक

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा। हमीरपुर।14 अप्रैल मौदहा कस्बा में एक वरिष्ठ पत्रकार की हार्टअटैक से मौत पर मीडिया संगठनों सहित उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव अरतरा निवासी कौशल किशोर गुप्ता 59 वर्ष बीते लगभग चार दशक से मौदहा कस्बा में रहकर पत्रकारिता जगत में काम करते थे। सोमवार को तड़के उनकी तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने मौदहा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में उनके परिजनों, पत्रकारों तथा चाहने वालों का तांता लगा रहा है। दोपहर बाद पैतृक गांव अरतरा में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मौदहा कस्बा के पत्रकारों ने शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद भी अण्डर पासिंग ब्रिज में भरा पानी

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     मौदहा हमीरपुर।बीते शनिवार की तड़के हुई तेज आंधी के साथ बारिश के कारण जहां किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है तो वहीं रेलवे अण्डर पासिंग ब्रिज में पानी भरा होने के कारण आमजन को खासी परेशानी हो रही है।     कोतवाली क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव अरतरा जाने के लिए रेलवे द्वारा रेलवे फाटक हटाकर अण्डर पासिंग ब्रिज का निर्माण किया गया था लेकिन जब से यह ब्रिज बने हैं तब से इनमें पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हल्की बारिश में भी स्वीमिंग पूल बन जाते हैं।ऐसे ही शनिवार तड़के हुई बेमौसम बारिश के दो दिन बाद भी इस अण्डर पास से पानी नहीं निकाला गया है जबकि इस सड़क से अरतरा, परछछ सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के साथ किसानों की आवाजाही होती है जिसके चलते आमजन को खासी परेशानी हो रही है।

कस्बे सहित क्षेत्र में रही अम्बेडकर जयंती की धूम

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     👉 जगह जगह बनाए गए तोरण द्वार, निकली भब्य शोभायात्रा मौदहा हमीरपुर।संविधान निर्माता, भारत रत्न और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों में खासा जोश देखा गया सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही सर्व समाज ने मिलजुल धूमधाम से अम्बेडकर जयंती मनाई इस दौरान कुछ संगठनों ने शोभायात्रा निकाली तो कुछ संगठनों और स्कूल के बच्चों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।जबकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस सतर्क रही और जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा जबकि उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी लगातार शोभायात्रा के साथ में देखे जाते रहे।     भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष और अपने जीवनकाल में अछूतोद्धार के साथ...

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर नगर राठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बजरंग शाखा का पथ संचलन कार्यक्रम नगर में मनाया गया ।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर नगर राठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बजरंग शाखा का पथ संचलन कार्यक्रम नगर में मनाया गया । पथ संचलन में बजरंग शाखा के सभी अनुशासित ,  कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित  स्वयंसेवको के द्वारा सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज राठ से संचलन प्रारंभ करते हुए पड़ाव, कोट बाजार,  पुरानी तहसील नगायच चौराहा और बजरिया होते हुए पुनः सरस्वती बल मंदिर इंटर कॉलेज राठ में संचलन का समापन हुआ। संचलन उपक्रमशील , आदर्श व  गुणवत्ता परक रहा। संचलन  के दौरान नगर में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों , समाज के प्रतिष्ठित व्यवसाईयों व समाजसेवियों के द्वारा सभी स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला हम...

आजाद समाज पार्टी की राठ नगर इकाई ने धूम धाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी के 134 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर आजाद समाज पार्टी राठ ने, नगर अध्यक्ष सलीम मेहंदी के नेतृत्व में हजारों के संख्याबल के साथ महान समाज सुधारक बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर जुलूस की अगवाई की,और ऊर्जावान नौजवानों के साथ समाज को बाबा साहेब के सूत्रधार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। एक बहुत बढ़े जन सैलाब के साथ नगर अध्यक्ष सलीम मेहंदी साहब और आजाद समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का बस्ती में  जगह जगह पर स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान पार्टी के युवा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, नगर महासचिव चंद्र शेखर(सुपर बैटरी),नगर उपाध्यक्ष अमित अहिरवार, रतन ठेकेदार,विमल कुमार,सुरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, जगदीश कुमार, हरिश्चंद्र,दशरथ अहिरवार जी,नरेश अनुरागी,एवं अन्य सैकड़ों पार्टी के का...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद पुलिस की कार्यशाला

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-V के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों/  मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है।इसी क्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच व बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया । महिलाओं / बालिकाओं को बताया गया कि बस/रास्तों/सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल...

जनपद में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     👉 डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में मनाई गई भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती। 👉 शिक्षा वह शस्त्र है जिससे कोई भी व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है। हमीरपुर : हमारे भारतीय संविधान के शिल्पकार महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, भारत रत्न बावा साहब डा .भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम के अन्तर्गत समारोह पूर्वक मनाई गई। इसके मुख्य अतिथि सदस्य राज्य सभा बाबूराम निषाद रहे। कार्यकम में विधायक सदर, डा. मनोज प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाठक व सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम क...

अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक के द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहीदों अग्निशमन के वीरों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।  ज्ञातव्य है कि अग्निशमन दिवस अथवा अग्निशमन सेवा दिवस प्रत्येक 14 अप्रैल को मनाया जाता है। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमें रूई की गांठे विस्फोटक पदार्थ व युद्ध उपकरण भरे हुए थे, अकस्मात आग लग गई आग बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण अग्निशमन कर्मी आग को बुझाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव हेतु उपाय बताने के लिए देशभर में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा अग्निशमन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर र...

एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर : डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में डॉ0 अंबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर में, उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग-समता, न्याय, बंधुत्व और संविधान में विश्वास-को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायत, CFO फायर सर्विसेज, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हमीरपुर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा अनिवार्य रुप से वाहन चालकों को हेलमेट के उपयोग, जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान चालकों को  यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा स्वयं संवाद स्थापित कर आमजन को यातायात सुरक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। यह अभियान नागरिकों में यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर पेंशनर्स ने 22अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर देंगे ज्ञापन

Image
                                         जी0 के0 खरे                                          कानपुर - आज सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के‌ तत्वावधान में देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव राम अम्बेडकर का जन्मदिवस पर  माल्यार्पण कर पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग में सम्मिलित न कर उसके लाभ से वंचित किये जाने से आक्रोषित पेंशनर्स ने प्रदेश के आवाहन पर आगामी 22 अप्रैल 2025 को प्रातः 10 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित होकर विशाल ‌धरना प्रर्दशन कर प्रधानमंत्री/मुख्य मंत्री को‌ सम्बोधित‌ ज्ञापन देंगे, कार्यक्रम में पधारे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा को ‌संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल कल विभाग के अध्यक्ष सुनील सुमन ने संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का चित्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित ...
                               एडवोकेटआर0 के0 पाण्डेय                                                           30 अप्रैल 2025 को आयोजन।                              पर

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के देवालय में प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारा व सम्मान समारोह श्रीराम ग्लोबल अवार्ड 2025

Image
                               एडवोकेटआर0 के0 पाण्डेय                                                           30 अप्रैल 2025 को आयोजन।                              परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर के देवालय में आगामी 30 अप्रैल 2025 को प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारा व सम्मान समारोह श्रीराम ग्लोबल अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है।      उपरोक्त जानकारी पीडब्ल्यूएस शिक्षालय प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दी गई है।

*मां अष्ट भुजी पताली देवी मंदिर मे जवारा मेला, रात्रि जागरण व भण्डारा का भक्तो ने प्रसाद चखा*

Image
                                *बंदन योजना से मंदिर का जीर्णीद्धार हेतु 2करोड़ रुपये दिलाने पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केन्दीय मंत्री का हुआ भब्य स्वागत*                                    जहानाबाद (फतेहपुर)। जहानाबाद में मां अष्टभुजी (पाताली देवी) मन्दिर में आयोजित चैतवार जवारा मेला माता का भण्डारा रात्रि जागरण में मुख्य अतिथि साध्वी निरजंन ज्योति पूर्व केन्दीय मंत्री एवं राजेन्द्र सिंह पटेल विधायक/पूर्व मंत्री जहानाबाद ने कार्यक्रम मे सहभागिता कर माता जी की पूजा अर्चना कर देशवाशियो के मंगल हेतु कामना की नगर वाशियो व मेला कमेटी पताली देवी मंदिर को स्वीकृत बंदन योजना से 2 करोड़ रुपये से पताली देवी मंदिर के जीर्णीद्धार पर मा.विधायक व पूर्व केन्दीय मंत्री का आभार ब्यक्त कर बधाई दी। क्षेत्रीय विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 1करोड़ 83 रुपए की गौशाला, 29 लाख रुपए अंत्येष्टि स्थल,1 करोड़ 37 लाख...

*प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन 15अप्रैल को।

Image
                                        जी0 के0 खरे                                          कानपुर, दिनांक 15 अप्रैल 2025 को राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर, कानपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कानपुर नगर व अन्य प्रदेशों से रेनू ब्रॉडबैंड, लोहिया कॉरपोरेशन, टी0 टी0 एल , लिवको सोल्यूशन प्रा0. लि0. जी0 एम0 पी0 टेक प्रा0. लिमिटेड, मदरसन मेट ऑटोमोटिव, कृष्णा मारुति, सन वैक्यूम आदि मुख्य रूप से तथा अन्य कंपनिया भी प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग करेगी। जिसमें 10th,12th, आई0 टी0 आई0, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार द्वारा चुना जाएगा तथा  अप्रेंटिसशिप  के दौरान  स्टाइपेंड  के तौर पर लगभग  7700/-रु से 21,500/रु तक के मानदेय हेतु चयनित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ अपन...

मारपीट व तीन वर्षीय बच्ची को छीन लेने की तहरीर महिला ने पति खिलाफ थाने में दी

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ ग्राम पंचायत के मजरा खरेहटा गांव निवासी महिला ने पति द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करने व मायके जाते समय रास्ते से तीन वर्षीय बच्ची को छीन कर ले जाने की तहरीर थाने में दी है।  क्षेत्र के खरेहटा गांव निवासी शिवजानकी पत्नी  होरी लाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरा पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। तथा मै गांव में अपने बच्चो के साथ रहती हूं।वह मेरे भरण पोषण के लिए कोई पैसा नहीं भेजता है। तथा खेत भी बलकट उठाकर पैसे शराब जुंवा में खर्च कर देता है। इसकी शिकायत 6 माह पूर्व थाने में दी थी। तब पुलिस के सामने समझौता हुआ था। लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।तब मैं अपने मायके पाटन पुर चली गई थी। वही छोटी बच्ची पैदा हुई थी। मायके वालो ने सब खर्च उठाया था। दो माह पू...

हमीरपुर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह और महामंत्री विनोद शुक्ला हुए मनोनीत

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      हमीरपुर, 12 अप्रैल। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति जनपद शाखा हमीरपुर की एक आवश्यक बैठक आज व्यायामशाला नगर पालिका हमीरपुर में प्रेमदत् दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रदेश समिति के निर्देश पर पर्यवेक्षक के रूप में अनिल सोनी की देखरेख में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की जनपद शाखा हमीरपुर का गठन संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से गणेश सिंह को जिलाध्यक्ष तथा विनोद शुक्ला को महामंत्री चुना गया।                                           जिला इकाई हेतु वरिष्ठ पत्रकारों का एक संरक्षक मंडल गठित किया गया। जिसमें प्रेमदत्त दीक्षित एवं अनिल सोनी को संरक्षक ब...

कार की टक्कर से बाईक सवार गंभीर

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। शनिवार को सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईवे में पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। बाइक सवार ई रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक‌ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर इसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से उसे कानपूर भेजा गया है।  पंधरी गांव निवासी विजय यादव बाइक से किसी कार्य से कस्बे में आया था। सुबह करीब 11:00 बजे यह गल्ला मंडी की तरफ जा रहा था। हाईवे में तेज रफ्तार कार ने इसको जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह बाइक सहित ई रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत ...
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सु

डा.इमरान ने भाजपा सरकारों पर लगाया छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कस्बे में आगमन पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। युवा बेरोजगार है। छात्रों पर शिक्षा के नाम पर अनैतिक बोझ लादा जा रहा है। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इमरान का सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे के आवास पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें छात्रों, नौजवानों का भविष्य चौपट कर रही हैं। इससे इनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस मौके पर घनश्याम साहू, संजय यादव, जगमोहन यादव, फहीम खान, जावेद खान, भोला गुप्ता, ज्ञानी यादव, रणविजय, आलोक कबीर, अवधेश, अ...

जयंती पर याद किए गए मेवाड़ के शासक राणा सांगा

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्तावधान में एक बेमिसाल मेवाड शासक राणा सांगा की जयन्ती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ.भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राणा सांगा एक  महान योद्धा एवं शक्तिशाली शासक भी थे। इनका जन्म 12 अप्रैल 1482 को राणा रायमल के घर चित्तौड़ में हुआ था। इनके तीन भाई और थे। इन्होंने लगभग 100 युद्ध लडे थे। दिल्ली, गुजरात और मालवा के मुगल शासकों से अपने राज्य की रक्षा की थी। खानवा और बयाना के युद्ध में राणा ने अपना परचम लहराया। 1509 से 1528 तक चित्तौड़ में शासन किया। खानवा युद्ध में राणा के 80 घाव  हो गये थे। एक हाथ,एक आंख और एक पैर खो चुके थे। फिर भी बाबर को हराया था। इन्हें घायलावस्था में चित्तौड़ में इनके लोगों ने जहर देकर मार दिया था। इस तरह से ...

महिला ने पति और उसके दोस्त से जताया जान का खतरा, मामला दर्ज

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। टेढा की एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त से अपनी तथा अपनी मासूम बेटी की जान का खतरा बताते हुए डेढ़ लाख की नगदी मांगने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। टेढा गांव निवासी आकांक्षा सिंह ने बताया कि उसकी शादी पचखुरा बुजुर्ग निवासी शिवम सिंह गौर के साथ वर्ष 2023 में हुई थी। उसके पति ने उसके पिता ओमप्रकाश सिंह चंदेल से झूठ बोलकर शादी की थी कि उसके पास दिल्ली में मकान के अलावा सैकड़ो बीघे जमीन है। जबकि उसके पास कुछ नहीं है। आए दिन शराब पीकर गालीगलौज करता है। उसने बताया कि वह 4 अप्रैल को अपनी छोटी बहन की गोदभराई कार्यक्रम में टेढ़ा आई थी। तभी उसका पति शिवम सिंह गौर अपने साथी रितिक सिंह के साथ शराब पीकर आया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उसकी बच्ची को उठाकर पटक दिया और बुरी बुरी ग...

महिला ने दर्ज कराया रंगदारी मांगने और परेशान करने का मामला

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे की एक महिला ने एक युवक के खिलाफ आते-जाते समय पीछा करने,भद्दे कमेंट करने तथा अश्लील बातें करने, पति की हत्या की धमकी देकर 20 हजार रुपए वसूलने तथा प्रतिमाह 15 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।  कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल की निवासी पुष्पा पत्नी मुन्ना विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पैलानी मार्ग निवासी वीरू गुप्ता उर्फ वीरु जाली ने उसका बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। जब भी वह बाहर आती जाती है तो वह पीछा करके भद्दे कमेंट्स कर अश्लील बातें करता है। पति की हत्या का भय दिखाकर 20 हजार रुपए ले चुका है। 15 हजार प्रतिमाह गुंडा टैक्स मांग रहा है। पुलिस ने ब...

पूर्व मंत्री की बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। पूर्व मंत्री वरिष्ठ सपा नेता बादशाह सिंह की बहू ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू का आरोप है कि पति तीन करोड़ नगदी के साथ एक फॉर्च्यूनर के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।  बादशाह सिंह जिले की मौदहा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। बसपा सरकार में यह कैबिनेट मंत्री थे। बसपा से बाहर आने के बाद यह कांग्रेस में रहे बाद में यह कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। यह हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। महोबा जनपद के खरेला कस्बे के मूल निवासी बादशाह सिंह ने अपने पुत्र राजदेव सिंह का विवाह 2022 में किया था। इनकी बहू ने भोपाल के महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुक...

आंधी के कारण पीटी फुंकने से कस्बे सहित क्षेत्र के गावों में अंधेरा

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात आई तेज आंधी से कस्बे के 132 केवी पावर हाउस में पीटी फूंक जाने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप होने से 50 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। कस्बे की आपूर्ति सुबह बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के सब स्टेशनों की आपूर्ति 14 घंटे गुजरने के बाद भी बहाल नहीं हुई थी। लोग गर्मी से परेशान रहे। बीती रात 1:00 बजे आई तेज आंधी और गरज चमक के कारण कस्बे के 132 केवी पावर हाउस में लगी पीटी फुंक गई। सुबह 6:30 कस्बे की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इसके बाद 132 केवी पावर हाउस में पीटी बदलने का कार्य विद्युत कर्मियों ने शुरू किया।  करीब 2:00 बजे सुमेरपुर द्वितीय (चंद्रपुरवा गेट) पावर हाउस की आपूर्ति बहाल की गई। इसकी आपूर्ति शुरू होते ही इंगोहटा, अछरेला, ब...

रामलीला में धनुष यज्ञ का किया गया मंचन

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर (मुस्करा) भरखरी में जवारा मेला के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय रामलीला का भव्य अयोजन किया गया। धनुष यज्ञ रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। जिसका शुभारंभ यज्ञ किशोर द्विवेदी ने भगवान राम व लक्ष्मण की आरती कर किया। धनुष टूटने के बाद लक्ष्मण परशुराम के बीच हुए तीखे संवाद को दर्शकों ने सुबह 10 बजे तक सुना।रामलीला में पहले दिन रामजन्म, ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। दूसरे दिन रात्रि में सीता स्वयंवर व धनुषयज्ञ का आयोजन किया गया। परशुराम की भूमिका मे डाॅ0 सर्वेश द्विवेदी व लक्ष्मण की भूमिका मे प्रदीप पाण्डेय रहे। प्रदेश स्तरीय रामलीला के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मंचन किया गया।इस मौके पर देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, हरीश पालीवाल, द्रगपाल यादव, हरिमाधव मिश्र,अवनीश पाण्डेय,अभिनय सि...

पत्रकार और पुलिस का सम्मान समारोह संपन्न

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर (भेड़ी धाम) मां महेश्वरी देवी सेवा समिति,भेड़ी धाम के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य एवं ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पत्रकारिता और पुलिस सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य पत्रकारों तथा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पुलिस समाज की सुरक्षा एवं शांति की प्रतीक। इन दोनों वर्गों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।             इस अवसर पर सरीला की ब्लॉक प्रमुख भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। साथ ही सरीला क्षेत्र के अनेक क्षेत्र पंच...

मेवाड़ शासक राणा सांगा एक महान योद्धा थे, वे एक शक्तिशाली शासक भी थे - डॉ.भवानीदीन

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                     हमीरपुर : सुमेरपुर,राष्ट्र प्रथमतः की सोच रखने वाले के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्तावधान मे विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत एक बेमिसाल मेवाड शासक राणा सांगा की जयन्ती 12 अप्रैल पर संस्था के अध्यक्ष डा भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राणा सांगा एक  महान योद्धा थे, वे एक शक्तिशाली शासक भी थे। इनका जन्म 12 अप्रैल 1482 को राणा रायमल के घर चित्तौड़ मे हुआ था, इनके तीन भाई और थे, इन्होंने लगभग 100 युद्ध लडे थे, दिल्ली, गुजरात और मालवा के मुगल शासकों से अपने राज्य की रक्षा की थी, खानवा और बयाना के युद्ध राणा ने अपना परचम लहराया,1509 से 1528 तक चित्तौड़ मे शासन किया, खानवा युद्ध मे  राणा के 80 घाव  हो गये थे, एक हाथ,एक आख और एक पैर खो चुके थे, फिर भी बाबर को हराय...

थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Image
                                      अजय कुमार गुप्ता                                       पुलिस अधीक्षिका जनपद हमीरपुर के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.04.2025 को थाना सुमेरपुर पुलिस मु0अ0सं0 103/2025 धारा 308(5)/352/75(3)/78(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त वीरू गुप्ता उर्फ "वीरू जाली" पुत्र शिवबरन गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।                                नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त                               वीरू गुप्ता उर्फ वीरू जाली पुत्र शिवबरन गुप्ता (उम्र करीब 32 वर्ष) निवासी पैलानी रोड़ कमलेश तिराहा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर।  ...

दुर्वासा धाम मंडल में अंबेडकर जयंती मनाई गई

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    हनुमानगंज।संविधान के शिल्पी,समाजसुधारक, भारतरत्न, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती दुर्वासा धाम मंडल में हर्षोल्लास के साथ संगठन के निर्देशानुसार मनाया गया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिरुद्ध सिंह जिला उपाध्यक्ष ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान विचारक, समाज सुधारक व संविधान के शिल्पकार थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उन्हें भारतरत्न से सम्मानित कर उनकी स्मृति में पंचतीर्थ का निर्माण कराया। कार्यक्रम के संयोजक अरविंद तिवारी ने कहा की समाज  गरीब, वचितों को शिक्षित कर मुख्य धारा में शामिल करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिसके लिए भाजपा की सरकारें कृत संकल्प हैं। मंडल अध्यक्ष अतुल पांडेय ने आए हुए सभी ...

भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार ने डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर की साफ सफाई

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    नवाबगंज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारीबोज स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया इस दौरान पूरे परिसर की साफ सफाई की गई तथा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने आंबेडकर की मूर्ति पर पेंट भी किया तथा माला व पुष्य अर्पित किया इस दौरान बाबा साहब अमर रहे का नारा भी जमकर लगाया गया जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि आज हमारे देश में जो भी संविधान चल रहा है वो बाबा साहब की देन हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, राजू पाल गुड्डू राजा, गुड्डू तिवारी, विजय सरोज, इंद्रपाल सरोज, उमेश गौतम, राजू सोनकर, श्याम पासी, दिलीप मिश्रा,अशोक यादव, रोशन पासी, अंकित मिश्रा, शिवबाबू मोदनवाल, महेश म...

गांव चलो अभियान के तहत दुर्वासा धाममंडल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Image
                                     गणेश प्रसाद द्विवेदी                                    हनुमानगंज।भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित शक्ति केंद्र छिबैया में प्रवास करके गांव चलो अभियान के दौरान प्रवासी अरविंद कुमार तिवारी सदस्य जिला का समिति गंगा पार नेघर-घर जनसंपर्क करके भाजपा की नीतियों को डबल इंजन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जनता जनार्दन को अवगत कराया गया। अभियान के दौरान मंदिरों की साफ सफाई की गई, वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया एवं लाभार्थियों से संवाद स्थापित करके पुनः 2027 में योगी सरकार को सत्तारूपी आशीर्वाद की याचना की गई। जिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं से वंचित है या सरकारी योजनाएं प्राप्त नहीं हो रही उनको नोट किया गया और उनको दिलाने के लिए प्रतिनिधियों से प्रयास किया जाएगा उन सभी को सूची तैयार किया गया। अवनीश त्रिपाठी जी के आवास पर जलपान किया गया। अभियान के दौरान ...

पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों को ए0सी0पी0न लगायें जाने के‌सम्बन्ध में आयोग को ज्ञापन देकर तत्काल लगवाने की मांग की

Image
                                         जी0 के0 खरे                                          कानपुर देहात -उ प्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक बी0 एल0 गुलाबिया के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज उ0 प्र0 सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुन्डे से उनके आवास जाकर उनको एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से राज्य मंत्री को सुजीत कुमार ने अवगत कराया कि कानपुर देहात के पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी आदेशों के अन्तर्गत अभी तक द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान ( ए0 सी0 पी0) को लागू नही किया गया है जबकि शासनादेश के अनुसार वर्ष 2024 में ही कर्मचारियों को मिल जाना चाहिए था। इससे जहां एक ओर शासनादेश का खुला उल्लघंन हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दलित सफाई कर्मचारियों का आर्थिक शोषण हो...

*जहानाबाद विधायक ने गांव/वार्ड चलो अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिया निर्देश*

Image
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में भाजपा द्वारा आयोजित गांव/वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने वार्ड न. 8 मोहल्ला लालूगंज, वार्ड नंबर 3 मलकापुर, वार्ड नंबर 5 मेवाती टोला,  अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 2 कटरा चुंनपुज में प्रदेश सरकार द्वारा 8 साल बेमिसाल के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जगह-जगह बैठक कर देश व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां का बखान किया और उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। और अंत में अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवसागर सोनकर के आवास पर सामूहिक भोज कार्यक्रम में सभी लोगों ने भोजन किया।                       इस दौरान महेश कुमार चौरसिया सभासद मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर राम वली निषाद पूर्व प्रधान शिवसागर सोनकर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सरोज निषाद आदित्य सिंह सेंगर सभासद अंशु गुप्ता रमन राजपूत पप्पू सविता कामिल फरीदी मूलचंद वाल्मीकि रा...

ग्रामीणों का नगर पंचायत पर लगा विश्वासघात का आरोप।

Image
  जहानाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में जो गांव शामिल नहीं उस गांव के मतदाताओं ने नगर पंचायत चुनाव के दौरान किया मतदान, नगर पंचायत क्षेत्र विस्तार दौरान जुड़ा था गांव, शहरी योजना के तहत हो रहा था विकास कार्य, जानकारी खुलने पर जुड़े ग्राम में लगी हुई विद्युत ऊर्जा की लाइटे खुलने के साथ-साथ नगर पंचायत से ग्राम हुआ अलग, अब वह गांव ना ही रहा नगर पंचायत में ना ही रहा ग्राम पंचायत क्षेत्र में, ग्रामीण वासी परेशान। जहानाबाद नगर पंचायत में एक ऐसा मामला उभर कर सामने आया जो नगर पंचायत विस्तार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ा गया था उसी दौरान अकबरपुर नसीरपुर क्षेत्र से ग्राम पूरनपुर को नगर पंचायत में जोड़कर नगर पंचायत में मतदान कराया गया था जैसे ही श्री राज राजेश्वर उर्फ बाड़े बाबा धाम पूरनपुर में वंदन योजना के तहत मंदिर विकास की बात शुरू हुई तो नगर पंचायत के द्वारा क्षेत्र से बाहर बताए जाने पर कार्य नहीं कराई जाने की बात पर आज भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश बाजपेई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा अनिल गुप्ता सहित अनेक क्षेत्रीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ता कार्यालय भवन पहुंचकर मंडल अध्यक्ष भाजप...

पञकारों ने महाबीर जयन्ती की दी बधाई

Image
                                         जी0 के0 खरे                                         कानपुर जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र एंव आइना के सभी पदाधिकारियों ने 12अप्रैल को महाबीर जयन्ती के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी , श्री खरे ने कहा कि अपने -अपने घरों व मंन्दिरों में हनुमान जी का ऋंगार कर हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण कर धूम‌धाम से पर्व को मनायें गिरीश कुमार खरे प्रदेश अध्यक्ष एंव आइना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अतुल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष, डां के एम ञिपाॉठी प्रदेश प्रभारी, कुलदीप सक्सेना, महामंत्री, कीर्ति कुमार शुक्ला, रविन्द्र कुमार ञिपाॉठी, सुरेश कुमार चौरसिया, संयुक्त मंत्री आशीष मिश्रा, संगठन मंत्री पद्म चन्द ‌गुप्ता विधि सलाहकार, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा,‌सुरेश गौतम, जिला अध्यक्ष, कानून देहात।