*जहानाबाद विधायक ने गांव/वार्ड चलो अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिया निर्देश*



जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में भाजपा द्वारा आयोजित गांव/वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने वार्ड न. 8 मोहल्ला लालूगंज, वार्ड नंबर 3 मलकापुर, वार्ड नंबर 5 मेवाती टोला,  अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 2 कटरा चुंनपुज में प्रदेश सरकार द्वारा 8 साल बेमिसाल के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जगह-जगह बैठक कर देश व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां का बखान किया और उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। और अंत में अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवसागर सोनकर के आवास पर सामूहिक भोज कार्यक्रम में सभी लोगों ने भोजन किया।                      

इस दौरान महेश कुमार चौरसिया सभासद मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर राम वली निषाद पूर्व प्रधान शिवसागर सोनकर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सरोज निषाद आदित्य सिंह सेंगर सभासद अंशु गुप्ता रमन राजपूत पप्पू सविता कामिल फरीदी मूलचंद वाल्मीकि राम सजीवन गौड़ राजीव निषाद प्रधान मालती वर्मा कामिनी चौहान देवरती निषाद अभय पटेल विमलेश उत्तम राजेश सोनकर रोहित सचान आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*