दुर्वासा धाम मंडल में अंबेडकर जयंती मनाई गई

                                    गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

हनुमानगंज।संविधान के शिल्पी,समाजसुधारक, भारतरत्न, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती दुर्वासा धाम मंडल में हर्षोल्लास के साथ संगठन के निर्देशानुसार मनाया गया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिरुद्ध सिंह जिला उपाध्यक्ष ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान विचारक, समाज सुधारक व संविधान के शिल्पकार थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उन्हें भारतरत्न से सम्मानित कर उनकी स्मृति में पंचतीर्थ का निर्माण कराया।


कार्यक्रम के संयोजक अरविंद तिवारी ने कहा की समाज  गरीब, वचितों को शिक्षित कर मुख्य धारा में शामिल करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिसके लिए भाजपा की सरकारें कृत संकल्प हैं। मंडल अध्यक्ष अतुल पांडेय ने आए हुए सभी लोगों आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेंद्र त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रभात पांडेय पूर्व मंडल अध्यक्ष, राकेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुनील पांडेय व सुनील दूबे मंडल उपाध्यक्ष, निलेश सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, पुरुषोत्तम प्रजापति कोषाध्यक्ष शिव शंकर तिवारी सेक्टर संयोजक मुन्ना सिंह सेक्टर संयोजक, अजय सिंह बूथ अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह मंडल महामंत्री, अरुण सिंह नंदलाल भारतीय कार्यक्रम व्यवस्थापक, गंगाधर पंकज उपाध्याय, आदि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान