क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा अनिवार्य रुप से वाहन चालकों को हेलमेट के उपयोग, जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान चालकों को  यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा स्वयं संवाद स्थापित कर आमजन को यातायात सुरक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। यह अभियान नागरिकों में यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*