कार की टक्कर से बाईक सवार गंभीर

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

 सुमेरपुर हमीरपुर। शनिवार को सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईवे में पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। बाइक सवार ई रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक‌ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर इसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से उसे कानपूर भेजा गया है। 

पंधरी गांव निवासी विजय यादव बाइक से किसी कार्य से कस्बे में आया था। सुबह करीब 11:00 बजे यह गल्ला मंडी की तरफ जा रहा था। हाईवे में तेज रफ्तार कार ने इसको जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह बाइक सहित ई रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाज़ुक होने पर सदर अस्पताल भेजा गया यहां से उसे हैलट रेफर किया गया है। उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए हाइवे में यातायात प्रभावित रहा।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*