डा.इमरान ने भाजपा सरकारों पर लगाया छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

 सुमेरपुर हमीरपुर। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कस्बे में आगमन पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। युवा बेरोजगार है। छात्रों पर शिक्षा के नाम पर अनैतिक बोझ लादा जा रहा है।

एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इमरान का सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे के आवास पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें छात्रों, नौजवानों का भविष्य चौपट कर रही हैं। इससे इनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस मौके पर घनश्याम साहू, संजय यादव, जगमोहन यादव, फहीम खान, जावेद खान, भोला गुप्ता, ज्ञानी यादव, रणविजय, आलोक कबीर, अवधेश, अरुणेश प्रजापति, अमर सिंह प्रजापति, वेद प्रकाश वर्मा, अली खान, सोनू, शाबाद खान बिट्टू, अशोक, स्वतंत्र सिंह, डिंपल वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।