आंधी के कारण पीटी फुंकने से कस्बे सहित क्षेत्र के गावों में अंधेरा

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

 सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात आई तेज आंधी से कस्बे के 132 केवी पावर हाउस में पीटी फूंक जाने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप होने से 50 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। कस्बे की आपूर्ति सुबह बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के सब स्टेशनों की आपूर्ति 14 घंटे गुजरने के बाद भी बहाल नहीं हुई थी। लोग गर्मी से परेशान रहे।

बीती रात 1:00 बजे आई तेज आंधी और गरज चमक के कारण कस्बे के 132 केवी पावर हाउस में लगी पीटी फुंक गई। सुबह 6:30 कस्बे की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इसके बाद 132 केवी पावर हाउस में पीटी बदलने का कार्य विद्युत कर्मियों ने शुरू किया।  करीब 2:00 बजे सुमेरपुर द्वितीय (चंद्रपुरवा गेट) पावर हाउस की आपूर्ति बहाल की गई। इसकी आपूर्ति शुरू होते ही इंगोहटा, अछरेला, बहरेला आदि गांव की सप्लाई चालू हुई। विदोखर सब स्टेशन की आपूर्ति बहाल करने की जद्दोजहद जारी थी। विदोखर की आपूर्ति ठप होने से बण्डा, मवई जार, चंदौलीजार, नदेहरा, पलरा, विदोखर पुरई, विदोखर मेंदनी में 14 घंटे बाद बिजली नहीं पहुंची थी। ग्रामीण गर्मी से परेशान थे। पीटी फुंकने से रात में दो दर्जन से ज्यादा गांवों के साथ कस्बे की आपूर्ति बाधित हुई थी। विद्युत कर्मियों ने तड़के से ही मरम्मत कार्य शुरू करके सबसे पहले कस्बे की आपूर्ति शुरू की। कस्बे की आपूर्ति शुरू होते ही इससे जुड़े गांव भी बहाल हो गए। इसके बाद दिनभर मरम्मत कार्य जारी रहा और शाम तक आपूर्ति समान्य हो सकी।

 विद्युत वितरण उपकेंद्र के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि 132 केवी पावर हाउस में पीटी जलने से कस्बा सहित सुमेरपुर द्वितीय, विदोखर पावर हाउस की आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह मरम्मत कराकर कस्बे की आपूर्ति बहाल कर ली गई थी। दोपहर बाद सुमेरपुर द्वितीय एवं विदोखर की आपूर्ति भी चालू करा दी गई है। आंधी के कारण समस्या खड़ी हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान