गांव चलो अभियान के तहत दुर्वासा धाममंडल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

                                    गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

हनुमानगंज।भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित शक्ति केंद्र छिबैया में प्रवास करके गांव चलो अभियान के दौरान प्रवासी अरविंद कुमार तिवारी सदस्य जिला का समिति गंगा पार नेघर-घर जनसंपर्क करके भाजपा की नीतियों को डबल इंजन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जनता जनार्दन को अवगत कराया गया।

अभियान के दौरान मंदिरों की साफ सफाई की गई, वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया एवं लाभार्थियों से संवाद स्थापित करके पुनः 2027 में योगी सरकार को सत्तारूपी आशीर्वाद की याचना की गई।

जिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं से वंचित है या सरकारी योजनाएं प्राप्त नहीं हो रही उनको नोट किया गया और उनको दिलाने के लिए प्रतिनिधियों से प्रयास किया जाएगा उन सभी को सूची तैयार किया गया।

अवनीश त्रिपाठी जी के आवास पर जलपान किया गया।

अभियान के दौरान साथ में शक्ति केंद्र संयोजक छीबैयां अवनीश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र प्रताप सिंह,  छिबैयां शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल दुर्वासा धाम के आईटी संयोजक विपिन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापति आदि भाजपा के समर्थक अभियान के दौरान साथ में सम्मिलित रहे।


Comments