पूर्व मंत्री की बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

                                     अजय कुमार गुप्ता                                    

 सुमेरपुर हमीरपुर। पूर्व मंत्री वरिष्ठ सपा नेता बादशाह सिंह की बहू ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू का आरोप है कि पति तीन करोड़ नगदी के साथ एक फॉर्च्यूनर के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

 बादशाह सिंह जिले की मौदहा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। बसपा सरकार में यह कैबिनेट मंत्री थे। बसपा से बाहर आने के बाद यह कांग्रेस में रहे बाद में यह कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। यह हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। महोबा जनपद के खरेला कस्बे के मूल निवासी बादशाह सिंह ने अपने पुत्र राजदेव सिंह का विवाह 2022 में किया था। इनकी बहू ने भोपाल के महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू का आरोप है कि पति तीन करोड़ नगद तथा एक फॉर्च्यूनर कार के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इस प्रकरण पर पूर्व मंत्री ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*