Posts

Showing posts from October, 2024

पिता की छठवीं पुण्यतिथि में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य

Image
  *लोकेशन कौशाम्बी* *रिपोर्ट अनय श्रीवास्तव* *मो 8756319177* ➡पिता की छठवीं पुण्यतिथि में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य ➡पिता की प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित ➡डिप्टी सीएम ने मां से मिलकर जाना हालचाल ➡पार्टी पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होना था संवाद  ➡समय के आभाव में नही किए संवाद और अन्य सभी प्रोटोकॉल हुए निरस्त ➡जाते जाते डिप्टी सीएम ने फरियादियों की सुनी फरियाद,  ➡अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगो की समस्या का निस्तारण करने का दिए निर्देश

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने जय भगवान शर्मा को बनाया पानीपत का जिला अध्यक्ष

Image
           एडवोकेट आर0 के 0 पाण्डेय / प्रयागराज              👉 हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी हैं जय भगवान शर्मा।   पानीपत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी जय भगवान शर्मा को पानीपत का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।     उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि जय भगवान शर्मा हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी हैं और वह लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। संगठन के प्रति उनके निःस्वार्थ भाव से सेवा, सहयोग, समर्पण के चलते उन्हें पानीपत का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अमन के खून से बची प्रियंका की जान

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      जिला अस्पताल मे भर्ती चौरादेवी निवासी विवेक कुमार की पत्नी प्रियंका को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के सदस्य अमन ने एक यूनिट A+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई जान। बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर रक्तदानी महादानी का दिल से आभार व्यक्त करती है।

बसपा कार्यकर्ता 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर काशीराम महापरिनिर्वाण दिवस को सफल बनाएं

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      बसपा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र अहिरवार ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ध्रुवराम चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। हमीरपुर। मौदहा में बसपा की जिला स्तरीय बैठक वेलकम गेस्ट हाउस में आयोजित हुई बैठक में 9 अक्टूबर को कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस लखनऊ में श्री कांशीराम स्मारक स्थल पुरानी खेल रोड लखनऊ में मनाया जाएगा जिला स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री ध्रुवराम चौधरी नें बसपा संस्थापक के संघर्षों एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने 9 अक्टूबर 2024 को लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कुशवाहा नें कहा कि विचार धारा को जीवित रखा जाए संगठन के सभी कार्यकर्ता लखनऊ कार्यक्रम को सफल बनाएं विशिष्ट अतिथि बल्देव प्रसाद बर्मा बांदा पूर्व जिला पंचायत  सदस्य बसपा पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती के निर्देशों का पालन कर पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को सूचना देकर...

खनन गतिविधियों के संबंध में मौरम पट्टाधारकों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉 खनन व परिवहन में एनजीटी तथा पर्यावरण के मानकों का पूर्णतया पालन किया जाए। - घनश्याम मीणा जिलाधिकारी हमीरपुर  👉 किसी भी दशा में जनपद में अवैध खनन अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - घनश्याम मीणा जिलाधिकारी हमीरपुर। हमीरपुर, 5 अक्टूबर 2024     जनपद में माह अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली  खनन गतिविधियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मौरम खनन का सीजन प्रारंभ हो रहा है अतः मौरम खनन  एवं परिवहन नियमानुसार होना चाहिए। खनन व परिवहन में एनजीटी तथा पर्यावरण के मानकों का पूर्णतया पालन हो । किसी भी दशा में जनपद में अवैध खनन / अवैध  परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में खनन कार्य/ पट्टा संचालन  को लेकर किसी भी प्रकार का विव...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मौदहा मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉 सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश। हमीरपुर, जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मौदहा तहसील में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनने के पश्चात उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में मौके पर जाकर संबंधित पक्षों से मिलकर उनकी बातों को अवश्य सुना जाए। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत के निस्तारण के दौरान/स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोकेशन सहित फोटोग्राफ भी लिए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस पोर्टल,  मुख्यमंत्री संदर्भ /1076 के संदर्भ / शिकायतों का निष्पक्षता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग...

दीपावली के पूर्व मंहगाई भत्ते की किस्त की घोषणा ‌किये जाने की‌ मांग

Image
                                जी0 के0 खरे                                 कानपुर - सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के‌तत्वाधान पर पेंशनरों की बैठक संघ कार्यालय में बी‌ एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंन्ञी बेचे लाल कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र सरकार रेलवे कर्मचारियों को बोनस की घोषणा कर दिया, किन्तु राज्य सरकार द्वारा अभी तक बोनस तथा मंहगाई भत्ते की किस्त की‌नही किया गया, जबकि इसी माह दशहरा, दीपावली का त्योहार है कर्मचारियों की घोषणा के पश्चात पेंशनर्स की घोषणा होती है  इसलिए पेंशनर्स कोभी दशहरा, दीपावली का त्योहार मनाने हेतु मंहगाई भत्ते की किस्त की तत्काल ‌घोषणा करने की मांग किया, बैठक में,  बी एल गुलाबिया, बेचे लाल कुशवाहा, आर पी‌श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, चंन्दहास सिंह चौहान एडवोकेट, राजेश खन्ना, इन्द्र जीत सिंह गिल,, श्रीमती विमला मिश्रा, राम रानी कटियार, वीरेंद्र...

दीपावली के पूर्व बोनस व डीए दिए जाने की माँग राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की

Image
                                जी0 के0 खरे                                कानपुर, आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक राज्य कर कार्यालय में अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में हुई,जिसमें सरकार से दीपावली के पूर्व बोनस व डी ए की माँग की गई।बैठक का संचालन मन्त्री इं.कोमल सिंह ने की।परिषद अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि सरकार दिवाली के पहले कर्मचारियों का बोनस घोषित करती रही है, दीपावली इसी माह होने के कारण कर्मचारियों में बोनस अभी तक न घोषित होने से निराशा व्याप्त है।बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह,सम्प्रेक्षक मंजूरानी ,चेयरमैन साहब सरताज, उपाध्यक्ष सुखेंद्र यादव,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी,अनुज शुक्ला,विजय शर्मा आदि उपस्थिति रहै।

ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन इम्पलाइज यूनियन ने श्रमिकों के वेतन विसंगति को सरकार से दूर करने की किया मांग।।

Image
                                जी0 के0 खरे                                👉 उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी का भी किया गया गठन। लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम में कार्य कर रहे श्रमिकों को लेकर संगठन ने बताया की अगर देखा जाए तो श्रमिकों की स्थिति बद् से बदतर है। श्रमिकों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। ना तो जी एस आई,पीटीआफ,वी एस आई जैसे कोई भी भत्ता तक नहीं मिलता है एक रुपए 50 पैसे पर हेड दिया जाता था। इन्हीं सभी बातों को लेकर संगठन में  मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव श्रम आयुक्त को पत्र भेज कर अवगत करा दिया है न्यूनतम वेतन के लिए एक पत्र सहकारिता विभाग को भी भेजा गया है इन सभी विषमताओं को दूर करने का शासन द्वारा आश्वासन भी दिया गया है। जिसके परिपेक्ष में संगठन 9 अक्टूबर को सारे प्रपत्र शासन को मुहैया कराएगी।   इस संबंध में "ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन इम्प्लाइज यूनियन" की प्रेस कॉन्फ...

नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, मुख्यालय स्थित चौरा  देवी मंदिर में नवमी के प्रथम दिन भक्तों की भारी संख्या में भीड़ इसी क्रम में सदर में विभिन्न स्थानों पर देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया और भक्तगण मां के दरबार में हवन पूजन अर्चन करते हुए दिखाई पड़े।

वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें - मयंक चंदेल प्रभारी निरीक्षक थाना ललपुरा

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉 हमीरपुर पुलिस नें पैदल गस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।  👉 दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें- अनूप सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर। 👉 जीवन बहुमूल्य सुरक्षित यात्रा करें - योगेश तिवारी थाना कुरारा प्रभारी निरीक्षक। हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में थाना कुरारा निरीक्षक योगेश तिवारी, सदर कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह, महिला प्रभारी निरीक्षक सदर, थाना ललपुरा प्रभारी निरीक्षक मयंक चंदेल नें पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्ग, राष्ट्रीय मार्ग आदि स्थानों में पैदल गस्त/भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।साथ ही जनता को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने,चार पहिया वाहन चलाते समय शीट बेल्ट लगाने,शराब पीकर ...

फूलपुर के चकबंदी अधिकारी दो वर्ष हेतु संघ अध्यक्ष चयनित

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   फूलपुर । चकबंदी अधिकारी पारसनाथ यादव उत्तर प्रदेश चकबंदी ऐशोसियेशन में दो वर्ष हेतु अध्यक्ष चुने जाने पर तहसील के अधिवक्तागण एवं अन्य सम्मानित नागरिकों द्वारा उनका स्वागत समारोह तहसील प्रांगण में संपन्न किया गया । उत्तर प्रदेश से भ्रष्टाचार अमूलन की लड़ाई लड़ने के लिए किसानों व गरीब जन के हितों में काम करने की प्रेरणा देते हुए शपथ ली गई। अधिवक्ताओं ने अदालतों के निष्क्रिय किए जाने पर सरकार के प्रति चिंता व्यक्त की। अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष शमीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने हेतु संघर्ष समिति हर समय तैयार हैं। खचाखच भरे हाल में नवनिर्वाचित क्रांति अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी अधिवक्ताओं वादकारियों  एवं उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया, मेरे रहते भ्रष्टाचार नहीं होने पाएगा। मौके पर धर्मराज यादव सौरभ यादव मोहम्मद शारिब अतुल कुमार पटेल रामरा...

मुख्यालय के मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       👉 मरम्मती कार्य के दौरान- पारसनाथ तिवारी (मेट )मौजूद रहे  हमीरपुर, मुख्यालय की कुरारा मार्ग पर कालपी चौराहे के पहले बरसात में गड्ढे हो गए थे जिसका मरम्मती करण कराया गया अवर अभियंता अनूप कुमार निरंजन नें कहा कि इमल्शन और पेच इजी द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया मरम्मत कार्य के समय मेट पारसनाथ तिवारी मौजूद रहे।

एक शाम वैश मियां के नाम, मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    फूलपुर प्रयागराज नगर पंचायत फूलपुर मोहल्ला शेखपुर पूर्वी में एक शाम वैश मियां के नाम मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा ज़िया उद्दीन अध्यक्षता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण द्विवेदी उर्फ राजा बाबू, विष्टि अतिथि अब्दुल अहद,व सपा जिला उपाध्यक्ष नसीरुद्दीन राईन रहे। कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर शायर मखदूम फूलपुरी ने अपने कलाम " मैं होशमंद हूं होठों पर जाम थोड़ी है, अभी शहर का उजाला है शाम थोड़ी है, बड़ी बयां करेंगे जो बात सच होगी, जंबा हमारी किसी की गुलाम थोड़ी है।"  शायर आविद इलाहाबादी ने करते हैं "तमन्ना की तमन्ना ना करेंगे, हसरत से किसी चीज को देखा ना करेंगे"  और। इरफान इलाहाबादी ने कहा " गीता का भी एहतराम हो कुरान पर भी इमान भी हो, मंदिर में हो भजन कीर्तन मस्जिद में अजा़न भी हो”। इस दौरान  कवि लक्ष्मी नारायण वर्मा नरेश, सलाहउद्दीन फूलपुरी, चमन फूलपुरी, स...

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में खेल-कूद कार्यक्रम का समापन

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में सप्ताहिक खेल-कूद प्रतियोगिता 27 सितम्बर 2024 से 03 अक्टूबर 2024 तक का आयोजन कराया गया। खेल-कूद कार्यक्रम का समापन सीनियर कबड्डी के फाईनल मुकाबले के बाद सदर विधायक डॉ० मनोज कुमार प्रजापति के द्वारा विजेता तुषार की टीम को मेडल, शील्ड, प्रमाणपत्रों से पुस्कृत कर किया गया, इस अवसर पर रामशंकर पटेल जिला समाज कल्याण अधिकारी हमीरपुर, कुण्डौरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द प्रताप सिंह, मोहम्मद अहमद खान क्लासेस प्रशिक्षक रमाकान्त स्काउट प्रशिक्षक, संस्था के प्र०प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद, शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार, अनिल कुमार मौर्य, कु० गीता, रोनित मिश्रा, डॉ नरेन्द्र कुमार याज्ञनिक, मनोज कुमार पाण्डेय, श्रीमती प्रीती कुमारी, श्रीमती आराधना सिंह, एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

प्रधान अशोक यादव के खून से बची रमाकान्ति की जान

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      जिला अस्पताल मे भर्ती गौरादेवी निवासी इंदल निषाद की पत्नी रमाकांति को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के सदस्य अशोक यादव ने एक यूनिट A+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई जान। बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर रक्तदानी महादानी का दिल से आभार व्यक्त किया है।

वृद्धाश्रम में मनाया बच्चे का पहला जन्मदिन

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    प्रयागराज। गुरुवार को प्रथम नवरात्रि दिवस पर इंजीनियर चंद्रजीत यादव ने अपने पुत्र दिव्यांश यादव का प्रथम जन्मदिवस आधारशिला वृद्धाश्रम प्रयागराज में मनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे उपस्थित रहे एवं उन्होंने दिव्यांश को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को वस्त्र दान किया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग लोगों ने भी दिव्यांश के दीर्घायु की कामना की।

पार्थ आधांन्त में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया,जो 12अक्टूबर तक चलेगा

Image
                               जी0 के0 खरे                                 लखनऊ -यह अभियान आर0डब्लू0ए0के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व पूर्व अध्यक्ष डां रंजना सिंह के नेतृत्व में चलाया गया, अभियान के तहत पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने मिलकर सड़कों व पार्कों में कूड़ा करकट उठाकर एक‌जगह एकञ किया गया,  सुनील कुमार सिंह, कैप्टन बी के सिंह ने कहा कि सभी निवासी गण इस मुहीम में अपना योगदान करें, तथा अपने घर के आसपास साफ-सफाई रक्खें, तथा कूड़े को डस्टबिन में डालें, तथा पानी को एकञ न करने दें अभियान को सफल बनाने में गिरीश खरे पञकार ने भी निवासियों से श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करें स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले में कर्नल आर के, गिरीश कुमार खरे, शिशेन्द्र मोहन, राजेश गुप्ता, मंत्री, योगेंद्र सिंह गौर उपाध्यक्ष,दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष आयुष्मान सिंह, आर एन सिंह,निर्मेस सिंह, हिमांशु चन्द्र मनीष चन्द्र,,निधि चौधरी...

गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी सरनाम ने किया रक्तदान

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      जिला अस्पताल मे भर्ती कैथी निवासी अरविंद निषाद की पत्नी संगीता को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के सदस्य सरनाम यादव ने एक यूनिट A+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई जान। बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर रक्तदानी महादानी का दिल से आभार व्यक्त किया है।

ये सम्मान मेरा नही हमीरपुर जिले का सम्मान है

Image
                    अजय कुमार गुप्ता  / हमीरपुर                      👉 रक्तदानी अशोक निषाद गुरु को डीएम ने किया सम्मानित। लगातार पांच वर्षों से अनुकरणीय कार्य कर रही संस्था बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए खून की कमी से पीड़ित लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरी है टीम के महा रक्तदानी सदस्य हमीरपुर के अशोक निषाद (गुरू) को मंगलवार को लगे रक्तदान शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उनके इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर स्वयं रक्तदान करने व लोगों की मदद करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जी ने स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को संदेश दिया की रक्तदान कर जरूरतमंदो की मदद करें। सेवाभाव के लिए सम्मानित हुए अशोक गुरु ने कहा कि ये सम्मान प्रत्येक रक्तवीर योद्धाओं का सम्मान है अभी तक समिति ने 8 हजार से अधिक लोगो को खून के माध्यम से मदत मिल चुकी है! सम्मान समारोह में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधकारी, CMO गीतम , ब्लड बैंक ...

आर.ए.एफ. के तत्वावधान में "विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                     फाफामऊ। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अन्तर्गत "विशेष स्वच्छता अभियान 4.0" पूरे देश भर में चलाया जा रहा है, इसी कम में मनोज कुमार गौतम, कमाण्डेन्ट-101 आर.ए.एफ. के दिशा-निर्देशन में, निशा गुप्ता पार्षद-फाफामऊ, भोला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कुटि, प्रयागराज (उ०प्र०), मोहन अग्रवाल (आजाद), व्यापारी मोर्चा, अखिल जिला अध्यक्ष गंगा पार प्रयागराज (उ०प्र०) एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फाफामऊ चौराहा, थाना वाली गली एवं आस-पास के इलाको में साफ-सफाई की गयी तथा रोड पर फेके गये प्लास्टिक बोतल, पन्नी व कचड़े आदि को 101 आर.ए.एफ के कार्मिको द्वारा इक‌ट्ठा किया गया। उक्त अवसर पर हरिओम सागर, द्वि०कमा० अधि0, 101 आर.ए.एफ. ने सभी से अपील की, कि अपनी गली, रोड या किसी पार्क, एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर इस अभियान का हिस्सा बनें एवं अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें। इस अवसर पर, निशा गुप्ता पार्षद फाफामऊ, भोला सिंह, भाजपा मंड...

मंत्री श्रम विभाग की योजनाओं एवं लाभ वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    👉 मंत्री के द्वारा श्रमिकों के पंजीयन एवं रोजगार मेले के आयोजन कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ। झूंसी। मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश अनिल राजभर के द्वारा आर्शीवाद पैलेस, झूॅसी, प्रयागराज में श्रम विभाग की योजनाओं एवं लाभ वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा जनपद प्रयागराज में महाकुम्भ, 2025 में नियोजित 25000 (अनुमानित) श्रमिकों के पंजीयन कार्यक्रम एवं रोजगार मेले के आयोजन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर, कविता पटेल जिलाध्यक्ष गंगापार, प्रयागराज, राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त क्षेत्र, राजीव यादव, सहायक निदेेशक सेवायोजन, प्रयागराज, डॉ0 संजय कुमार लाल, सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज, सुरेश चन्द्रा, प्रधानाचार्य, अटल आवासीय विद्यालय, प्रयागराज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अटल आवासीय विद्यालय के षिक्षकगण, छात्र/छात्राएं एवं उनके अभिभावक तथा निर्माण श्रमिक एवं असंगठित क...

लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की धूमधाम से मनाई गई जयन्ती

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में गाॅधी एवं शास्त्री जयन्ती मनाई गयी है। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन वन्दना एवं रामधुन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि महात्मा गाॅधी का जन्म 02 अक्टूबर सन् 1869 को पोरबन्दर गुजरात मे हुआ था। गाॅधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धान्तो को अपनाया और यही उनकी पहिचान बन गयी। उन्होने अपने जीवन में यह सिद्ध कर दिखाया कि सच्चाई की शक्ति और अहिंसा का रास्ता किसी भी बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि ये दिन न केवल उनके जीवन का सम्मान करने के लिये मनाया जाता है बल्कि शान्ति औा सद्भाव के विचारो को बढ़ावा देने के लिये भी मनाया जाता है। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नार...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      👉 महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जीवन दर्शन पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए - डॉ. राजकुमार प्राचार्य   हमीरपुर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य  प्रोफेसर डॉ.राजकुमार नें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया।तत्पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने दोनों महानुभूतियों को पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम का संचालन डा. सबा कौसर ने किया।इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना के अन्तर्गत डा. सबा कौसर ने कुरान का पाठ, श्रीमती मृदुलता सोनकर ने भगवद्गीता का पाठ,  श्रीमती सुषमा कुशवाहा ने बाइबल का पाठ तथा लवकुश कुमार ने बौद्ध धर्म से प्रार्थना करते हुए इस धर्म के मूल विचारों को प्रस्तुत किया। छा...

भाजपा के डबल इंजन की सरकार में हो रहा है चहुंमुखी विकास सुरेंद्र चौधरी

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    👉 बहरिया में लगे जन चौपल में गिनाई गई उपलब्धियां     बहरिया / प्रयागराज  , विकास खंड बहरिया  के ग्राम पंचायत सराय दत्ते में सोमवार को लगे जन चौपाल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी नें सरकार की उपलब्धियों  क बारे में बताते हुये कहा कि भाजपा की इस  डबल इंजन की सरकार में गांव के निचले और गरीब तबके के लोगों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। गांव में आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग संबंधी समस्या तथा गांव में विकास को लेकर खड़ंजा इंटरलॉकिंग नाली के आदि बुनियादी काम सरकार द्वारा ईमानदारी से करायें जा रहा है। विकास कार्य में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो रहा है। योगी आदित्य नाथ के  कुशल नेतृत्व में उत्तर  प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। गुन्डे म...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मनाई गई जयंती

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    झूसी । झूंसी स्थित सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज सरायतकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री तथा जय जवान जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री जी की अवतरण दिवस पर राष्ट्रीय गौरव के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी,  उपप्रधानाचार्य राम सिंह यादव , कमलेश प्रसाद यादव ने भगवान गणेश, मां सरस्वती वा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही रिमझिम मिश्रा, नैंसी सिंह, वैष्णवी शुक्ला ,काव्या मिश्रा, प्रियांशु सिंह अपने विचार प्रस्तुत किया। नाट्य कार्यक्रम में कक्षा 4 के  छात्र दिव्यांशु ने भारत के द्वितीय प्रधान मंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री तथा पार्थ ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की भूमिका निभाई। विद्यालय ...

101 बटा0 आर.ए.एफ. के तत्वावधान में "विशेष स्वच्छता अभियान

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    फाफामऊ। 2अक्टूबर को 101 बटा0 आर.ए.एफ. के तत्वावधान में "विशेष स्वच्छता अभियान 4.0" स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान मनोज कुमार गौतम, कमाण्डेन्ट-101 आर.ए.एफ. के दिशा-निर्देशन में चलाया गया। जैसा कि विदित है, कि स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अन्तर्गत "विशेष स्वच्छता अभियान 4.0" पूरे देश भर में चलाया जा रहा है, इसी कम में मनोज कुमार गौतम, कमाण्डेन्ट-101 आर.ए.एफ. के दिशा-निर्देशन में, निशा गुप्ता पार्षद-फाफामऊ, भोला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कुटि, प्रयागराज (उ०प्र०), मोहन अग्रवाल (आजाद), व्यापारी मोर्चा, अखिल जिला अध्यक्ष गंगा पार प्रयागराज (उ०प्र०) एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फाफामऊ चौराहा, थने वाली गली एवं आस-पास के इलाको में साफ-सफाई की गयी तथा रोड पर फेके गये प्लास्टिक बोतल, पन्नी व कचड़े आदि को 101 आर.ए.एफ के कार्मिको द्वारा इक‌ट्ठा किया गया। उक्त अवसर पर हरिओम सागर, द्वि०कमा० अधि0, 101 आर.ए.एफ. ने सभी से अपील की, कि अप...

सिद्धपीठ गौरैया माता के दर्शन को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   👉 गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्रों पर सज रहे माता के दरबार सोरांव सोरांव मुख्यालय स्थित सिद्ध पीठ गौरैया मंदिर में गुरुवार सुबह से ही हजारों भक्तों का तांता लग जाएगा। माता गौरैया की आराधना करने वाले भक्त मंदिर परिसर में रोट बनाकर चढ़ाने के साथ ही मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सोरांव कस्बे के मध्य स्थित माता गौरैया का मंदिर पांडवकालीन होने के साथ ही पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। मंदिर का जीर्णोद्धार आज से छह दशक पूर्व स्व सेठ मेवालाल गुप्ता ने करवाया था। घर में कोई संतान न होने पर उन्होंने माता गौरैया की आराधना की थी। बताते हैं उन्ही के आशीर्वाद से उन्हें एक संतान हुई थीं। मंदिर में स्थापित माता गौरैया हर उस इंसान की मनोकामना पूरी करती हैं जो मन व श्रद्धा से उनकी पूजा अर्चना करता है। मान्यताओं की माने तो सम्राट पृथ्वीराज से बार बार हारने के बाद आल्हा ऊदल को माता गौरैया की शक्तियों का पता चला तो वह अपने...

मुंशी काली प्रसाद कुलभाषकर जी की प्रतिमा का अनावरण

Image
                                जी0 के0 खरे                                लखनऊ, कायस्थ पाठशाला प्रयागराज लखनऊ इस्टेट द्वारा कुलभाषकर कांप्लेक्स गौतम बुद्ध मार्ग लखनऊ में एशिया के सबसे शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला प्रयागराज के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद कुलभाषकर जी की प्रतिमा का अनावरण कायस्थ पाठशाला प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा द्वारा किया गया , कायस्थ पाठशाला प्रयागराज लखनऊ इस्टेट के मेंबर इंचार्ज आनंद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कायस्थ समाज सहित अन्य समाज तथा व्यापारी उपस्थित रहे,सभी ने उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शेखर कुमार ने किया,कार्यक्रम में डी एस श्रीवास्तव पूर्व आई ए एस , अरुण श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव,आर्किटेक सुनील श्रीवास्तव,मनोज लाल ,अतुल श्रीवास्तव,इंजीनियर पवन श्रीवास्तव डा आलोक कुमार श्रीवास्तव, नरेश प्रधान, संजीव अग्रवाल,अतुल श्रीवास्...

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

Image
                                जी0 के0 खरे                                👉 पेंशन सहित पत्रकारों की विभिन्न मांगों पर सरकार गंभीर: मुख्य सचिव  लखनऊ। आज लोकभवन में मान्यता प्राप्त पत्रकारों से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि पेंशन सहित पत्रकारों की समस्त उचित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। मुख्य सचिव ने आज उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की और उनकी समस्याओं और मांगों के विषय में जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव ने पत्रकारों से अपेक्षा की है कि  प्रदेश के विकास और जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने मे सकारात्मक भूमिका का निर्वाहन करें। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने मुख्य सचिव को बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे समस्त राज्यों में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू है और देश के सबसे बड़े सूबे के पत्रकार ही इससे वंचित हैं।उन...

जैक्शन पर ऐक्शन के साथ पूरे भारतवर्ष में उसे प्रतिबंधित करें सरकार

Image
            एडवोकेट आर0के0 पाण्डेय / प्रयागराज              👉 टंकी निर्माण से पूर्व फलदार हरा आम का पेड़ काटा। 👉 कोर्ट द्वारा स्टेट के जमीन पर पाइप के लिए गड्ढा खोदा। 👉 पूरे क्षेत्र में असुरक्षित गड्ढे खोदे।  आर के पाण्डेय, विक्रमजोत। भारत वर्ष में ठेकेदारी प्रथा में इतनी अव्यस्था व तानाशाही चरम पर है कि आए दिन आम जनमानस  को पीड़ा व मासूम की मौत के बाद भी जैक्सन जैसी कंपनियों पर कोई शिकंजा नहीं है। यक्ष सवाल यह है कि ऐसे तानाशाही कंपनियों को किसका वरदहस्त प्राप्त है।      जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में विक्रमजोत ब्लाक अंतर्गत गोड़सरा शुक्ल में जैक्सन कंपनी द्वारा ठेके पर पानी की टंकी बनाई जा रही है। इस कंपनी के काम शुरू होने से पहले बिना किसी के लिखित अनुमति के फलदार हरा आम का पेड़ कटवाया गया जिसमें एक समाजसेवी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद कागजी लीपा पोती का प्रयास हुआ। इसके बाद जबकि इस कंपनी ने कोई निर्माण कार्य नहीं किया इसके बावजूद पूरे गांव में सड़क व चकरोड के किनारे असुरक...

मौत का गढ्ढा खोदने वाली कम्पनी हो ब्लैक लिस्टेड। ---- चन्द्रमणि पाण्डेय

Image
              एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय / प्रयागराज             👉 मासूम के मौत मामले में जैक्शन कम्पनी ने पिता के अंशुओं का किया मोल। 👉 मौत मामले में दोष स्वीकार करते हुए मृतक श्रेयांस के पिता के खाते में भेजा रूपये पांच लाख। विक्रमजोत। बस्ती जिला के विक्रमजोत विकास खण्ड के गोडसरा शुक्ल में जैक्शन कम्पनी द्वारा खोदे गए सुरक्षा मानक विपरीत गढ्ढे में डूबने से बीते 28 सितम्बर को हुए मासूम श्रेयांस के मौत मामले में जिम्मेदारों द्वारा पर्दा डालने का प्रयास जनपद के चर्चित सामाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के अथक प्रयास से अंततः विफल हो गया घटना की जानकारी होते ही 28 सितम्बर को देर रात्रि में ही श्री पाण्डेय ने न केवल पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपए आर्थिक सहयोग देते हुए जैक्शन कम्पनी पर कठोर कार्यवाही की मांग किया था अपितु 29 सितम्बर शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलकर घटना स्थल का निरीक्षण किया व कम्पनी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में अपनाई गई खामियों का उल्लेख करते हुए पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय थाना छावनी पहुंचकर म...

गंदे पानी पर रामदल लेकर कैसे चलेंगे रामभक्त

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    सोरांव, प्रयागराज  नवरात्रि के पर्व को लेकर सोरांव पुलिस ने मंगलवार को सोरांव रामलीला कमेटी व अन्य रामलीला कमेटी के लोगों और ग्रामीणों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सोरांव योगेंद्र सिंह ने की। उन्होंने नवरात्रि के इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन का धार्मिक कार्यक्रमों पूरा सहयोग रहेगा। रामलीला कमेटी के प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कस्बा के जामा मस्जिद के सामने स्थित तकिया मोहल्ले की सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा रहता है जिससे रामदल निकालना संभव नहीं है। कमेटी की ओर से उन्होंने इसके निस्तारण की मांग की। उपजिलाधिकारी ने इसके निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव ने कमेटी को आश्वस्त किया कि रामलीला के कार्यक्रम में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि दशहरा और भरत मिलाप के कार्यक्रम के ल...

मंडला आयुक्त ने किया थार्निल होर्ट का निरीक्षण

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी से बनाई जा रही थॉर्निल रोड पर कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान थॉर्निल रोड के विभिन्न स्थानों पर किए गए एनक्रोचमेंट को देख उन्होंने खासी नाराजगी व्यक्त की एवं उस एरिया के चौकी इंचार्ज एवं उस जोन के जोनल इंचार्ज को फटकार लगाते हुए सभी एन्कोचमेंट को अतिशीघ्र हटाने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर लगी अवैध दुकानों को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए हैं। सर्विस लेन में जहां-जहां इंटरलॉकिंग का काम कराया गया है वहां पर फुटपाथ से स्लोव देते हुए पार्किंग का विस्तार करने के भी निर्देश दिए जिससे कि फुटपाथ एवं सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे वाहनों को पार्किंग स्थल मिल सके एवं सड़क पर वाहन खड़े करने से रोके जा सकें। मण्डलायुक्त के दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम के संबंध...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    ★ जिलाधिकारी ने दशहरा मेला के दृष्टिगत सम्बंधित क्षेत्रों की सड़कों को 2 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त करने के दिए निर्देश।  प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय में मार्गों के पैच मरम्मत हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सड़को को गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिए है। नगर-निगम के कुल लक्ष्य 97.40 किमी0 के सापेक्ष 29.65 किमी0 गड्ढामुक्ति का कार्य कराया गया है, जो कि 30 प्रतिशत है। कर्ण घोड़ा के जुलूस के दृष्टिगत सम्बंधित सड़क चमेली बाई धर्मशाला के पास से हीवेट रोड से मोहसिनगंज होते हुए, साउथ मलाका सब्जी मण्डी होते हुए रेलवे डाट पुल, पथरचट्टी, कोठापार्चा डाटपुल से राम भवन चौराहा, सुलाखी चौराहा होते हुए लोक नाथ के पास कोतवाली से घंण्टाघर जानसेनगंज चौराहा होते हुए चमेली बाई धर्मशाला तक मार्ग पर पैच मरम्मत का कार्य दिनांक 02.10.2024 तक...

भारत रत्न प्राप्त कुलपति के मरणोपरांत उनके भाई को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मानित कर पेंशनर्स को 11वर्ष‌मे पेंशन कटौती बन्द करने की‌मांग

Image
                                जी0 के0 खरे                                 कानपुर -अन्तर्राष्टीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर जल संस्थान बेनाझाबर में संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार पेंशनर्स आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए बताया कि छत्रपति साहू जी महराज विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति स्व0सर्वज्ञ सिंह कटियार को‌ भारत के राष्ट्रपति अबुल कलाम के द्वारा वर्ष -2003 मे पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था, कानपुर में उनकी सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए जल निगम के सहायक अभियंता के पद पर 35 वर्षो सेवा देने वाले उनके भाई 86 वर्षीय ई0रघुवीर सिंह को अध्यक्ष बी एल गुलाबिया ने शाल ओढ़ाकर कर माला पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों, पेंशनर्स का सम्मान करते हु...

1 ईंट 1 रुपए के पीडब्ल्यूएस शिक्षालय द्वारा 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था को साकार करने के लिए 111 सदस्यीय राष्ट्रीय व्यवस्था

Image
             एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय / प्रयागराज              👉भारत के सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व। 👉 आगामी वसंत पंचमी को उद्घाटन। 👉 2 अप्रैल 2025 से संचालन।   परमशक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था को साकार करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व सहित 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का गठन करेगी।      उपरोक्त के संदर्भ में मीडिया से वार्ता में पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था को साकार करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व सहित 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का गठन कर रही है जोकि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण व संचालन व्यवस्था को देखेगी। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इन्हीं 111 विशेष सदस्यों में से चयनित 11 विशिष्ट स...

पत्रकारों ने दी गांधी जयंती एवं नवरात्रि पर पर सभी देशवासियों को बधाई

Image
                                जी0 के0 खरे                                 कानपुर - 2अक्टूबर गांधी जयंती एंव 3अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले नवरात्रि पर्व पर सभी देशवासियों कोजीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र के सभी पदाधिकारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आइना ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी,डां के एम ञिपाॉठी प्रदेश प्रभारी, अतुल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष, पी एन शर्मा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष, कीर्ति शुक्ला रविन्द्र ञिपाॉठी सुरेश कुमार चौरसिया ( प्रदेश सचिव), कुलदीप ‌सक्सेना महामंत्री, आशीष मिश्रा संगठन मंत्री सुरेश गौतम जिला अध्यक्ष कानपुर देहात आदि लोगों ने दी बधाई।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध जनों का समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल नें कहां कि हम पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ वृद्ध जनों की सेवा के लिए समर्पित है। वृद्ध जनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाएगी इस अवसर पर सभी वृद्ध जनों का सम्मान माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इसके पश्चात वृद्ध आश्रम के सभी वृद्ध जनों को फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। वृद्ध आश्रम की व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह परमार ने बताया कि वृद्ध आश्रम में 62 पुरुष एवं 48 महिलाओं कुल मिलाकर 110 वृद्ध जन है। सम्मान समारोह के दौरान तेज बहादुर मिश्रा पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष, देवकरन पेंशनर संघ मंत्री, डी.जे ओमरे कोषाध्यक्ष, नंदराम सिंह, केयरटेकर पूनम तिवारी, रामकिशोर सविता मौजूद रहे।