1 ईंट 1 रुपए के पीडब्ल्यूएस शिक्षालय द्वारा 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था को साकार करने के लिए 111 सदस्यीय राष्ट्रीय व्यवस्था

             एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय / प्रयागराज             

👉भारत के सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व।

👉 आगामी वसंत पंचमी को उद्घाटन।

👉 2 अप्रैल 2025 से संचालन।

  परमशक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था को साकार करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व सहित 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का गठन करेगी।

     उपरोक्त के संदर्भ में मीडिया से वार्ता में पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था को साकार करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व सहित 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का गठन कर रही है जोकि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण व संचालन व्यवस्था को देखेगी। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि इन्हीं 111 विशेष सदस्यों में से चयनित 11 विशिष्ट सदस्य आजीवन ट्रस्टी मेंबर व 11 विशिष्ट सदस्य प्रबंधन समिति के रूप में विशेष व्यवस्था का संचालन करेंगे। 


     बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्यों को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों के निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।