लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की धूमधाम से मनाई गई जयन्ती

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में गाॅधी एवं शास्त्री जयन्ती मनाई गयी है। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन वन्दना एवं रामधुन के साथ हुई।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि महात्मा गाॅधी का जन्म 02 अक्टूबर सन् 1869 को पोरबन्दर गुजरात मे हुआ था। गाॅधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धान्तो को अपनाया और यही उनकी पहिचान बन गयी। उन्होने अपने जीवन में यह सिद्ध कर दिखाया कि सच्चाई की शक्ति और अहिंसा का रास्ता किसी भी बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है।


शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि ये दिन न केवल उनके जीवन का सम्मान करने के लिये मनाया जाता है बल्कि शान्ति औा सद्भाव के विचारो को बढ़ावा देने के लिये भी मनाया जाता है। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। इनके जीवन से हमें सादगीपूर्ण जीवन जीने की सीख मिलती है।


शास्त्री जी का जीवन राजनैतिक क्रियाकलाप सैद्धान्तिक न होकर व्यवहारिक और जनता की आवश्यकताओ के अनुरुप था। विनम्रता सादगी और सरलता उनके व्यक्तित्व में एक विचित्र प्रकार का आकर्षण पैदा करती थी। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रमेश शुक्ल ने किया। तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख ऋषिराज निगम ने किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ला ने दिया।


Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान