श्रम विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति न होने को लेकर हुआ धरना। नियमावली में संशोधन भी एक बड़ा मुद्दा

जी0 के0 खरे कानपुर, मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देश पर मुख्य सचिव ,उ0प्र0 शासन ने समस्त विभागों के प्रमुख सचिवो, सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को दिनांक 30.09.2023 तक पदोन्नति से भरे जाने वाले रिक्त पदों पर कर्मचारियों की पदोन्नति कर समस्त पद भरे जाने के निर्देश दिए हैं। किन्तु श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भी श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पदों पर पदोन्नति नहीं की जा रही है जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 105 पद रिक्त हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली का संशोधन ना होने तथा रिक्त पदों पर पदोन्नति न होने के कारण श्रम विभाग के समस्त कर्मचारी आंदोलित हो उठे हैं। श्रम विभाग कर्मचारी संघ द्वारा कई वर्षों से यह भी मांग उठाई जा रही है कि श्रम ...