भाजपा नेता अभिषेक वर्मा ने कई स्थानों में जाकर मां की आरती एवं प्रसाद वितरण कराया

                               अजय कुमार गुप्ता                             

 भाजपा नेता अपने साथियों के साथ प्रसाद वितरित करते हुए

हमीरपुर, कुरारा कस्बे में भाजपा नेता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ड 2 और वार्ड न 3 हरदौल लाला में एवं कई स्थानों में जाकर आरती एवं प्रसाद वितरण कराया गया | सुबह शाम की आरती में भक्तों की भारी संख्या में भीड़ होती है | नगर के लोगों ने बताया कि भाजपा नेता अभिषेक वर्मा द्वारा प्रतिदिन कई स्थानों में आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम कराया जाता है|भाजपा नेता अभिषेक वर्मा नें बताया कि मां दुर्गा की कृपा से श्रद्धा एवं भक्ति के केंद्र में मां की कृपा से सेवा करने का मौका मिला है| जिससे स्वयं अपने आप में खुशी महसूस कर रहा हूं| उन्होंने कहा कि नगर वासियों का और मेरे युवा और नौजवान साथियों का जो मां के कार्यक्रम में सेवा भाव का सहयोग मिल रहा है उसके लिए सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं|

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान