सोलह प्रधान सहायक बने प्रशासनिक अधिकारी

                                  जी0 के0 खरे                               

कानपुर। श्रम विभाग में क्षेत्रीय कार्यालय के सोलह प्रधान सहायक प्रशासनिक अधिकारी बनने से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि श्रमायुक्त यू पी द्वारा संघ के अनुरोध को स्वीकार करते हुए पदोन्नति की और तैनाती का आदेश भी जारी कर दिया जिसमे अलीगढ़ वाराणसी गोरखपुर प्रयागराज कानपुर आगरा नोएडा लखनऊ सहारनपुर मंडल के कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी बने है संघ के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने श्रमायुक्त सहित सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञात हो कि मुख्य सचिव यू पी के आदेश को लागू करने के लिए श्रम विभाग कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है जिसमे मुख्य मांग प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी/ श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने की है जिसे उत्तर प्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है श्रम विभाग कर्मचारी संघ द्वारा 27 अक्टूबर 23 को प्रधान सहायक से श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए के लिए आंदोलन की अगली कड़ी में श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी धरना देते हुए मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन श्रमायुक्त के माध्यम से देंगे।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।