जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

                             अजय कुमार गुप्ता                               

 जिला संवाददाता 

हमीरपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वाधान में 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, पुलिस चालानी वाद, लघु आपराधिक वाद, अन्तिम रिपोर्ट, 138 एन0आई0एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, भरण-पोषण वाद, श्रम वाद, विक्रय कर एवं आयकर सम्बन्धी वाद, सिविल वाद, किरायेदारी से सम्बन्धित वाद, बैंक वसूली सम्बन्धी बाद, उत्तराधिकार वाद, विद्युत अधिनियम वाद, आर०टी०ओ० चालानी वाद, नगर पालिका से सम्बन्धित वाद, बांटमाप संबंधी वाद, रेलवे से सम्बन्धी वाद, वन विभाग से सम्बन्धित वाद, नहर विभाग से संबधित वाद, सेवा एवं पेंशन सम्बन्धी मामले, प्राकृतिक आपदा एवं क्षतिपूर्ति संबंधी मामले, मनोरंजन विभाग संबंधी मामले आगामी लोक अदालत में निस्तारित कराये जा सकते है। इस अवसर का लाभ उठाते हुये लोक अदालत को सफल बनायें।गीतांजलि गर्ग अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर।








Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।