विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत - प्रधानाचार्य राम प्रकाश गुप्ता

                             अजय कुमार गुप्ता                              

भ्रात स्नेह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से सीखे - आचार्य जीतेन्द्र सिंह

हमीरपुर, नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विजयादशमी उत्सव विजयादशमी उत्सव मनायी गंगा मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि दशहरा या विजयाद नवरात्रि के बाद दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन राम ने रावण का वध किया था। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस अवसर पर विद्यालय क सर्वव्यवस्था प्रमुख आचार्य कमलकांत मिश्र ने बताया कि विजयादशमी का पर्व लोगों के मन में ऊर्जा बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख लोगों के मन मे नरे चाहत और सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आता है।


भगवान राम ने रावण का अंत करके बुराई पर विजय की प्राप्ती की और माँ दुर्गा ने महिषासुर को मारकर बुराई का अंत किया। नौ दिन देवी माँ की पूजा अर्चना के बाद यह विजयादशमी आती है। वहीं आचार्य जीतेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि भातृ स्नेह अगर कहीं से सीखना है तो वह हम मर्यादा पुरुषोत्तम भागवान श्रीराम से सीखें। इस अवसर पर बहन नव्या, भूमि, आदिति गुप्ता, महक आदि ने विजयादशमी के पर्व पर विधिवत प्रकाश डाला। तथा बहन अनन्या ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन छात्र मुकुल कुशवाहा एवं संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख आचार्य शिवप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र- -छात्रायें मौजूद रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने ही।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान