समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव सोनिया सोनी के नेतृत्व में क्रांतिकारी अभिवादन की समीक्षा बैठक संपन्न

                           अजय कुमार गुप्ता                              

 भगवती चौपाल का आयोजन करके बहिनों को जागरूक किया जाएगा- सोनिया सोनी महिला सभा प्रदेश सचिव।

हमीरपुर, सुमेरपुर कस्बे में समाजवादी क्रांतिकारी अभिवादन में सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने निर्देशानुसार में महिला सभा की प्रदेश सचिव सोनिया सोनी के नेतृत्व में महिलाएं एकत्रित हुई इसके पश्चात समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव सोनिया सोनी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार शक्ति के प्रतीक नवरात्रि के दिनों में मिशन शक्ति योजना चला कर महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान की झूठा आश्वासन देते हुए तमाम फर्जी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की भोली भाली महिलाओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई,बेरोजगारी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार अन्याय को छुपाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की सिपाही होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम महिला विरोधी इस वर्तमान सरकार के खिलाफ इसी नवरात्रि से भगवती चौपाल का आयोजन करके उनके मिशन शक्ति योजना के झूठ की पोल खोलते हुए एवं समाजवादी सरकार में हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़े कामों को बताते हुए महिला सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम इस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की जाय। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सभी बहिने उपस्थित होकर  भगवती चौपाल के आयोजन करके गांव, घर,मुहल्ले की आम महिलाओं को आगामी लोकसभा सभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लाम बंद होकर क्रांतिकारी अभिवादन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।