महिला का पता खोजने को दर-दर भटक रही है पुलिस

                                  महेश निषाद                                 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा के औंग थाना पुलिस लावारिस महिला के घर का पता खोज रही है। एक मूक- बधिर महिला थाना क्षेत्र के मिराई गांव में भटकती पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस उस महिला को साथ लेकर गांव-गांव पहचान करने, पता खोजने का प्रयास कर रही है। मूक बधिर महिला इशारे में सड़क व रास्ते की बात करती है। बताए गए रास्ते पर पुलिस लेकर चलती है ।एक दो किलोमीटर के बाद फिर गांव का रास्ता न होने की बात इशारे में करके महिला रोक देती है।


    थाना प्रभारी विद्या यादव ने बताया महिला सिपाहियों के साथ गांव-गांव भेज कर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।9454403334,7054956951जो भी व्यक्ति महिला के बारे में जानकारी रखता हो वह थाना औंग को सूचित करें। जिससे मूक-बधिर महिला अपने घर तक पहुंच सके। महिला थाने पर सुरक्षित है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।