मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के समापन कार्यक्रम के अंतर्गत तैयारियों/ कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में बैठक सम्पन्न

                            अजय कुमार गुप्ता                               

26 अक्टूबर 2023 को होगा मिशन शक्ति फेज -4 का भव्य समापन।

हमीरपुर 17 अक्टूबर 2023

    शारदीय नवरात्र के पर्व पर आयोजित  मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 4 के समापन कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी श्री राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार  कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।

       बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 26 अक्टूबर 2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित होने वाले मिशन शक्ति अभियान  के समापन कार्यक्रम को भव्यता से आयोजित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा पहले से ही तैयारी कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समापन कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने विभागों का स्टाल लगाकर अपनी विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा तथा उसके माध्यम से विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाए। सभी संबंधित विभागों द्वारा इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के आवेदन लेने तथा  तत्काल योजना से आच्छादित करने अथवा  लाभ देने की व्यवस्था भी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित किया जाए तथा इनके माध्यम से महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाए। मेले में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे कार्यों से  तत्काल लाभान्वित करने की व्यवस्था रखी जाए। कार्यक्रम में महिला लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाए।

     जिलाधिकारी ने कहा कि समापन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ,नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम को भी जोड़कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया जाएगा।

   इस अवसर पर सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र,सीएमओ डॉ गीतम सिंह,डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सभी अधिशासी अधिकारी , संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।