अपूर्व वशिष्ठ ने लगातार पांचवी बार राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना चयन करा कर इतिहास रचा

                                  जी0 के0 खरे                                

कानपुर,आज ज़िला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर/ सीनियर तीरंदाजी  प्रतियोगिता हेतु ट्रायल  दिनांक – 21.10.2023 से 23.10.2023 तक मथुरा स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विधा मन्दिर , गोवर्धन में सम्पन्न हुआ जिसमें धनश्याम दास शिवकुमार हा0 से0 स्कूल किदवई नगर में स्थित युथ आर्चरी ऐकेडमी के 17 खिलाड़ियो नें कम्पाउण्ड वर्ग, रिकर्व वर्ग व इण्डियन राउण्ड वर्ग में  प्रतिभाग किया । जूनियर कैटेगरी के इण्डियन राउण्ड वर्ग में अपूर्व वशिष्ठ नें पाँचवी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये अपना चयन करा कर कानपुर का नाम रोशन किया है । इससे पूर्व अपूर्व नें 39वें NTPC सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता -2022 राजस्थान में गोल्ड मेडल व 42वें NTPC जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता-2022 गोवा में गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।


जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के अध्यक्ष श्री श्रेयांश कपूर , महासचिव राजाभरत अवस्थी व यूथ आर्चरी ऐकेडमी के कोच फागु महातो व सन्दीप कुमार पासवान नें अपूर्व की इस जीत पर बहुत – बहुत हार्दिक शुभकामनांये व बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान