उत्तर प्रदेश सरकार से परिषद ने दीपावली के पूर्व बोनस व 4प्रतिशत महँगाई भत्ता दिए जाने की माँग की-राजा भरत अवस्थी

                                जी0 के0 खरे                                 

कानपुर,आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक महत्त्वपूर्ण बैठक कैम्प कार्यालय राज्यकर भवन लखनपुर  में सायं ५ बजे अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में राज्य सरकार से भारत सरकार की भाँति दीपावली के पूर्व बोनस व चार प्रतिशत मँहगाई भत्ता दिए जाने की माँग की गई।साथ ही पुरानी पेंशन बहाली व आठवाँ वेतन आयोग के गठन की भी माँग प्रमुखता से रखी गई। बैठक का संचालन ज़िला मंत्री इं.कोमल सिंह ने किया,इं.ए एन द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह,संघर्षसमिति चेयरमैन साहब सरताज,संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी,संयुक्त मंत्री अविनाश दीक्षित, विनोद दीक्षित,विजय शर्मा,अरुण मिश्रा, सुरेश यादव, मंजूरानी कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान