भाजपा ने दी अनुसूचित जाति,जनजाति के विकास को प्राथमिकता - दिलीप पटेल

                           गणेश प्रसाद द्विवेदी                             

अनुसूचित वर्ग के कल्याण व विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो किया वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार न सिर्फ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है, बल्कि उनकी विरासत को भी आगे ले जा रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को भी साकार कर रही है। आज अनुसूचित वर्ग के लोग भी मानते हैं कि सरकार उनके हितों के प्रति गंभीर है और योजनाओं के जरिये सभी का उत्थान कर रही है। उक्त बातें भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सर्किट हॉउस में आगामी अनुसूचित वर्ग महा सम्मेलन को लेकर आयोजित तैयारी बैठक में सम्मेलन की व्यवस्था टोली को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सांसद रीता जोशी, विधायक गुरूप्रसाद मौर्य, हर्ष बाजपेयी एवं पीयूष रंजन निषाद, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी एवं निर्मला पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, पूर्व विधायक दीपक पटेल l, आशीष बघेल,, अजय पांडेय, निमिष खत्री, मनोज निषाद, उमेश तिवारी आदि लोग उपस्थिति रहे

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान