ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय रोस्टर बैठक की जांच कराए जाने की मांग की

                             अजय कुमार गुप्ता                             

हमीरपुर, 17 अक्टूबर कुरारा विकासखंड क्षेत्र के भैंसा पाली गांव में ग्राम सचिवालय के बंद रहने से ग्रामीणों को अपने कार्य करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। अक्सर ताला लगा रहने से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।क्षेत्र के भैंसा पाली गांव स्थित ग्राम सचिवालय में अक्सर ताला बंद रहने से ग्रामीणों को अपने कार्य के लिए परेशान होना पड़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा गांव में ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया गया है। इसमें एक पंचायत सहायक की तैनाती की गई है। कंप्यूटर आदि की व्यवस्था की गई है। ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों के आय, जाति निवास,परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि के आवेदन ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है।


लेकिन क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक समय से नही बैठते हैं। तथा ग्रामीण परेशान रहते हैं। सप्ताह में एक बार लेखपाल , सचिव स्वास्थ्य विभाग आदि के कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया गया है। लोगो की समस्या सुनी नहीं जाती है। लेकिन यह साप्ताहिक बैठक भी हवा हवाई साबित हो रही है। गांवों में यह व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है।जिसके कारण ग्रामीण विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय रोस्टर बैठक की जांच कराए जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।