Posts

Showing posts from December, 2022

हमीरपुर महिला अस्पताल की प्रदेश में 11वीं रैंक एवं जिला पुरुष अस्पताल को 14वीं रैंक, दोनों अस्पतालों को मिलेगा 3.75 लाख का पुरस्कार

Image
 अजय गुप्ता                                                                    हमीरपुर कायाकल्प अवार्ड : महिला अस्पताल की प्रदेश में 11वीं रैंकजिला पुरुष अस्पताल को 14वीं रैंक, दोनों अस्पतालों को मिलेगा 3.75 लाख का पुरस्कार  अगस्त माह में हुआ था पुरुष और सितंबर में महिला अस्पताल का असिस्मेंट  हमीरपुर, 31 दिसंबर 2022, जिला महिला और पुरुष अस्पताल ने कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में क्रमश: 11वीं और 14वीं रैंक हासिल की है। दोनों अस्पतालों को पुरस्कार स्वरूप 3.75 लाख रुपए की धनराशि मिलेगी, जिसमें 75 प्रतिशत हिस्सा अस्पताल की व्यवस्थाओं और 25 प्रतिशत स्टॉफ को बतौर इनसेंटिव प्रदान किया जाएगा। कायाकल्प अवार्ड योजना के जिला सलाहकार डॉ.योगेश लहरी ने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल का 31 अगस्त और महिला अस्पताल का एक सितंबर 2022 को राज्य स्तरीय  तीन सदस्यीय टीम ने फाइनल आंकलन किया था। इस टीम में डॉ.अर्जुन कुमार, डॉ.सुनील कुमार और कुमार कौशल शामिल थे। टीम ने आठ बिंदुओं पर अस्पताल का रखरखाव, साफ-सफाई, बायो मेडिकल निस्तारण, ईको फ्रेंडली, इन्फेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कार्यों क

हमीरपुर प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव सम्पन्न पदाधिकारियों सहित क्लब के सदस्यों में दौड़ी हर्ष की लहर

Image
हमीरपुर। हमीरपुर प्रेस क्लब के  वार्षिक चुनाव में उमा शंकर मिश्रा को अध्यक्ष और मनीष मिश्रा को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही अन्य पद के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। अजय गुप्ता  हमीरपुर प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव की बैठक का आयोजन जिला परिषद स्थित कार्यालय में किया गया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के नेतृत्व में सर्वसम्मति से उमा शंकर मिश्रा को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। जबकि बिनीत तिवारी व विकास पुरवार  को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,आशुतोष दीक्षित को उपाध्यक्ष,आशीष दीक्षित को कोषाध्यक्ष, मनीष मिश्रा को महामंत्री, मोहित द्विवेदी को मंत्री,हरी माधव मिश्रा को संगठन मंत्री, शिवम द्विवेदी व चमन अली को प्रचार मंत्री,रूपेश गुप्ता को प्रभारी मंत्री, विकास सोनी को ऑडिटर,ब्रजकिशोर कटियार, अखिलेश सिंह गौर व आनंद अवस्थी को क्लब के प्रवक्ता चुना गया।रोहित सिंह को कार्यालय प्रभारी चुना गया।जबकि संरक्षक मंडल में राजेश शर्मा, राजेश सिंह, पीडी दीक्षित, अनिल सोनी, राजेश कुमार व पंकज मिश्रा  को शामिल किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ब्रजेश ओझा, बीरू गुप्ता, गणेश पाण्डेय, अभिषेक अग्निहोत्र

पैदल गस्त एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया

Image
 अजय गुप्ता हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गस्त एवं संवेदनशील स्थानों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई | जनमानस को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव के जागरूक किया| यातायात नियमों के उल्लंघन में 130 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Image
गणेश द्विवेदी                                                                   प्रयागराज प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया       स्वागत करने वालों में प्रमुख विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती,अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र पांडे, रणजीत सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा ,रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर वैश्य,प्रमोद मोदी, मयंक यादव ,आभा सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, राजू शुक्ला, अर्चना शुक्ला, संस्कार सिन्हा, एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कृष्ण कुमार केसरी चुने गए ज्योति प्रसार समिति के मंत्री

Image
 गणेश द्विवेदी                                                           सोरांव, प्रयागराज मंगलवार दोपहर सोरांव के मेवालाल अयोध्या प्रसाद गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल परिसर में ज्योति प्रसार समिति की साधारण सभा व प्रबंध प्रबन्धकारी समिति का त्रि वार्षिक चुनाव बाबा राम लखनदास यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम अचल यादव की पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद समिति के सदस्यों द्वारा कृष्ण कुमार केसरी को साधारण सभा व प्रबंध कारिणी समिति के मंत्री के रूप में चुना गया। मंत्री कृष्ण कुमार केसरी ने बताया कि 29 दिसंबर को चुनाव का कार्यकाल पूरा हो रहा था। जिसके चलते 27 दिसंबर को सभी सदस्यों को 15 दिन पूर्व अवगत कराते हुए चुनाव सम्पन्न कराया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभा में मौजूद सदस्यों ने नए सदस्यों की नियुक्ति के बारे में भी विचार विमर्श किया। इस मौके पर समिति के श्याम जी गुप्ता, पुन्नीलाल, राम जी गुप्ता, अशोक कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

टीपी मेमोरियल इंटर कॉलेज सराय तकी में किया गया खेल का आयोजन

Image
 गणेश द्विवेदी                                                                  प्रयागराज झूंसी -प्रयागराज। टीपी मेमोरियल इंटर कॉलेज सराय तकी झूसी ने 26 दिसंबर से चार दिवसीय खेलो का आयोजन किया गया जिसमें बुधवार  खेल में छात्र छात्राओं ने चढ़ बढ कर हिस्सा लिया जिसमें अपनी अपनी प्रतिभाओ को बिखेरते हुए पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अव्वल विजेता प्रिंस यादव, निशांत राय, शुभम पांडेय, श्याम यादव, तथा उपविजेता रहे निशांत, रोहन कुमार, अमन यादव, शिवम भारतीय, विकास द्विवेदी ने बालीबाल में परचम लहराया। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियांशु रजक प्रथम पर अनुज गिरी द्वितीय स्थान व शुभम पांडेय तृतीय स्थान रहे। रस्सी कशी प्रतियोगिता में शिवम की टीम विजयी रही टीम में शामिल शिवम, प्रियांशु, निशांत, अमन यादव, श्याम यादव, सुमित पांडेय ने हिस्सा लिया। वही रस्सी कसी में छात्राओं ने भी बढचढ़कर हिस्सा लिया जिसमें नैंसी, दिव्या, वंशिका सिंह, हिमांशी, अनामिका सरोज, सिमरन, खुशी यादव, खुशी ओझा ने हिस्सा लिया। वहीं भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रियांशु रजक अव्वल रहे अनुज गिरी दूसरे

अनुपम पब्लिक स्कूल एवं सूरसती सहादेव गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ

Image
 गणेश द्विवेदी                                                              प्रयागराज बहरिया : प्रयागराज। विकास खंड बहरिया के बाबूगंज स्थित अनुपम पब्लिक स्कूल एवं सूरसती सहादेव गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ किया गया। अनुपम पब्लिक स्कूल  एवं सूरसती सहादेव गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी बहरिया श्रीश गुप्ता द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय की डायरेक्टर उषा रतन गुप्ता, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता, हेड इंचार्ज शहाना मलिक प्रधानाचार्य अनिल कांत मिश्र एवं शबाना शेख आदि लोगों ने बच्चों को खेलकूद के बारे में अवगत कराया। विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी बहरिया श्रीश गुप्ता का माल्यार्पण कर खेलकूद समारोह का शुभारंभ करवाया। जिसमें खेल प्रभारी गौरव प्रजापति के साथ में समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

Image
 गणेश द्विवेदी                                                                  प्रयागराज बहरिया : प्रयागराज। विकास खंड बहरिया के कटनई गांव स्थित कृषि वानिकी सहकारी समिति पर IFFDC द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच को करवाया। शिविर की अध्यक्षता अधिवक्ता मनीष तिवारी ने की। इस दौरान कुल 107 मरीजों के स्वास्थ्य की निःशुल्क  जांच की गई। इस मौके पर सैयद रियाज हुसैन मार्केटिंग ऑफिसर  IFFDC, प्रहलाद सिंह सचिव कटनई समिति, राधेश्याम यादव ग्राम प्रधान,  डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. सुमित पांडेय, संजू पांडेय, रामचंद्र मिश्र,  राजू तिवारी,  शुभम पांडेय,  सत्यम पांडेय, प्रियांशु तिवारी,  गिरीश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

सरीला में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क नेत्र कैंप का आयोजन

Image
 अजय गुप्ता                                                                   हमीरपुर हमीरपुर, सरीला में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जवाहर इंटर कॉलेज  के पास कासिम अहमद  के मकान में  निशुल्क नेत्र परीक्षण  कैंप लगा । जिसमें हजारों की संख्या मे लोग आए और अपना अपना इलाज कराए जिसमें से 100 लोग को मोतियाबिंद था उन सभी को बस द्वारा जनकीकुंड भेजा गया ।  जिन लोगो का निशुल्क जांच कर के आपरेशन अच्छे डॉ द्वारा किया जाएंगा । और 250 लोगो को दवा दिया गया और 150 लोगो को चश्मा दिया गया । और लगभग 250 लोगो को दवा दे कर सही सलाह दिया गया ।  जिसका समय  प्रात:9 बजे से 1 बजे तक  रहा ।जिसमे डॉक्टर , डॉ विनय कुमार, राम सिंह, अर्जुन अनुरागी जानकीकुण्ड,चित्रकूट की तरफ से आये और  हर महीने के 28 को निशुल्क जांच कराया  और सही उपचार भी किया । जरूरत मंद लोगो को चश्मे प्रदान किए ।मोतियाबिंद, आंखों से संबंधित सभी प्रकार की इलाज किया गया ।जिसमें सहयोगी मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा, वेदांशू प्रजापति , हासिम अहमद, पंकज विश्वकर्मा , शाहिल सिद्दिकी आपका शुभचिंतक वेदांशू प्रजापति मौजूद रहे।

स्वच्छता के प्रति रैली निकालकर किया जागरूक

Image
 अजय गुप्ता                                                                   हमीरपुर  हमीरपुर। सरीला विकासखंड क्षेत्र के बंड़वा ग्राम पंचायत के सविलियन विद्यालय पर आज सफल शुरुआत कार्यक्रम की टीम के साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा बच्चों की सफल परवरिश व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली 'बच्चों द्वारा बिमारी से बचाना है तो, सभी को साबुन से हाथ धुलवाना है।‌,  'बच्चों को बिमारी से बचाना है तो समय से सारे टीके लगवाना है। के नारे के साथ हाथों पर स्लैगन लिखे चार्टों के माध्यम ग्राम भ्रमण किया गया इस मौके पर सफल शुरूआत प्रोग्राम के ब्लाक कोऑर्डिनेटर शिवबदन एंव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी गुप्ता, सुमन रैकवार, एंव प्रधानाध्यापक गौतमबुद्ध, देवेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, विवेक, राम करन, ऊषा, रागनी, एंव साहियका मौजूद रही।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की गई एन्टिरोमियो चेकिंग, चलाया गया जागरुकता अभियान

Image
अजय गुप्ता                                                                हमीरपुर हमीरपुर, पुलिस अध्यक्ष शुभम पटेल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत बस स्टैंड/बाजार/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। एण्टीरोमियों टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। महिलाओ एवं

बैंक/सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग

Image
अजय गुप्ता हमीरपुर | पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ अपने-02 थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बैंकों, बाजार, एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गयी, बैंक/संस्थानों में लगे सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया एवं आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

मिशन शक्ति (फेज़-lV)/साइबर जागरुकता अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज हमीरपुर सदर में गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया

Image
 अजय गुप्ता का हमीरपुर | क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज हमीरपुर सदर में छात्रा/छात्राओं के साथ गोष्ठी कर नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति(फेस-lV) तथा साइबर फ्रॉड/धोका-धड़ी से बचवा हेतु चलाए जा रहे साइबर जागरुकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में बताया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ यथा- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930 एवं अपने तथा उच्चाधिकारियों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम/साइबर सेल व उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/साइबर सुरक्षा हेतु संचालित हेल्प लाइन नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही बताया ग

सदर मालखाना व जनपद के समस्त थानों के कुल 1179 मालों का निस्तारण करवाया गया

Image
 अजय गुप्ता                                                                   हमीरपुर हमीरपुर, पुलिस लाइन हमीरपुर में जनपद के सदर माल खाना व समस्त थानों में लंबित मामलों का निस्तारण करवाया गया जिसके क्रम में आईपीसी के, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा विद्युत अधिनियम व जुआ अधिनियम के कुल 1179 मालों का निस्तारण करवाया गया। इस मौके पर माल निस्तारण कमेटी के अध्यक्ष अपर पुलिस अधीक्षक  के अतिरिक्त एसडीएम सदर,सीओ0 विवेक यादव ट्रैफिक,जिला आबकारी अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारी हमीरपुर, पैरवी सेल प्रभारी मौजूद रहे।

वृद्धाश्रम के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक सम्पन्न

Image
अजय गुप्ता                                                                  हमीरपुर 28 दिसम्बर 2022   जनपद में वृद्धाश्रम के संचालन व व्यवस्थाओं के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।      इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से वहाँ दी जा रही सुविधाओं , भोजन पानी की गुणवत्ता, मीनू आदि के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में और बेहतर व्यवस्थायें की जाय। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था रखी जाए। ठंड से बचाव के समुचित व्यवस्था रखी जाए।  बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि  वृद्धआश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए एवं उसकी मॉनिटरिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वृद्धआश्रम में शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य हो रहा है ।     जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों की समय समय पर चिकित्सा जांच की जाए। वहाँ रैंप, व्हीलचेयर ,बैसाखी आदि की व्यवस्था रखी जाए।  वृद्धा आश्रम में निर्धारित मापदंड के अनुसार पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक आहार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में बैठक सम्पन्न

Image
  अजय गुप्ता।                                                                  हमीरपुर 28 दिसंबर 2022  18 और 30 जनवरी 2022 को जनपद में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।      इस दौरान जिलाधिकारी  ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को पात्र जोड़ों के चयन हेतु जो लक्ष्य दिया गया है उसको  अभियान चलाकर समय से पूर्ण किया जाए  इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने गरीब बस्तियों / ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कर पात्र जोड़ों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। सामुहिक विवाह भव्यता के साथ आयोजित किया जाय ,इनमें मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय इसके लिए सभी तैयारी कर लें।  उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की कन्याओं की शादी हेतु यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है अतः इसमे किसी तरह की शिथिलता/ लापरवाही न बरती जाए।     ज्ञात हो कि इस योजना के अंतर्गत प्रति

जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न

Image
 निपुण भारत मिशन के अंतर्गत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न  हमीरपुर 28 दिसंबर 2022       बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक  जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी  ने कहा कि स्कूलों का संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय तथा निरीक्षण आख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराई जाए। उन्होंने लक्ष्य से कम स्कूलों के निरीक्षण पर बीडीओ सरीला व गोहांड का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूलों के निरीक्षण में लापरवाही न बरती जाए। कहा कि निरीक्षण न करने वाले संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खंड स्तर पर भी निपुण भारत मिशन की नियमित रूप से बैठके की जाय।  जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में टायलीकरण , बाउंड्रीवाल, बालक बालिकाओं हेतु अलग अलग शौचालय ,रंगाई पुताई आदि कार्य 100 पूर्ण कर स्टैंडर्ड बढ़ाया जाए। जर्जर भवनों की नियमानुसार नीलामी सुनिश्चित कराई जाए। बच्चे स्कूल ड्रेस  में आए यह सुनिश्चित कराया जाय। स्कूलो

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Image
अजय गुप्ता                                                               हमीरपुर                 हमीरपुर  28 दिसंबर 2022, बैठक में जिलाधिकारी ने  कहा की कोविड-19 के दृष्टिगत सतर्कता बरती जाए तथा कोविड-19 से निपटने की संबंधित अस्पतालों में पूरी तैयारी रखी जाए । अस्पतालों में पर्याप्त मैन पावर, जांच मशीन एवं अन्य संबंधित मशीन, दवाएं  एवं अन्य सभी संसाधन संसाधन तैयार रखे जाएं । जो भी छोटी मोटी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना ,जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रेगनेंट वूमेन की पोर्टल पर फीडिंग, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पोर्टल पर बेनिफिशियरी अपलोड करने, फैमिली प्लानिंग , टीकाकरण आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मां एवं नवजात ट्रैकिंग एप/ मंत्रा एप पर शत प्रतिशत डेटा फीड किया जाय। शत प्रतिशत जन्म पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाय। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया न हो इसके लिए नियमित रूप से आयरन की दवाई दी जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा द

सर्राफा व्यापारी के यहां डकैती डालने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Image
 अजय गुप्ता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर डकैती की घटना का पर्दाफाश किया हमीरपुर, 28 दिसंबर हमीरपुर के सुभाष बाजार में अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान में सोमवार की देर रात 20लाख की डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में सिटी फॉरेस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है उनके पास से डकैती में लूटे गए सोने चांदी के जेवरात व बर्तन भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली हमीरपुर के अंतर्गत सोमवार की देर रात सुभाष बाजार के सूफी गंज चौराहे पर अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान पर बदमाशों ने तमंचे की नोक दो चौकीदारों को बंधक बनाकर कटर से दुकान की शटर काटकर 15 किलो चांदी के बर्तन व 180 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए थे जिसके बाद डीआईजी बांदा वीके मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया था पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों को लगाया गया था सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई सिटी फॉरेस्ट स्थित मंदिर के पास बाइक सवार संदिग्ध बदमाशों की सूचना पर पुलिस पार्टी ने मौके पर

जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन

Image
 जी0 के0 खरे कानपुर, जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला ने अपना जन्म दिवस बहुत ही सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा0 के0एम0त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया रवीन्द्र त्रिपाठी कीर्ति कुमार शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर एवं जय प्रकाश तिवारी फतेहपुर जिला अध्यक्ष अमरदीप त्रिपाठी, आलोक गौड़, ताहिर सिद्दीकी व पंकज गुप्ता ने उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री शुक्ला अपने कार्यों के प्रति पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ समर्पित रहते हैं।

चोरी का खुलासा होने पर व्यापारियों ने दी एसपी को शुभकामनाएं

Image
अजय गुप्ता                                                           हमीरपुर  सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार स्थित अली ब्रदर्स के वहां हुई चोरी चोरी की घटना का पुलिस प्रशासन द्वारा 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपितों को मुठभेड़ में पकड़कर उनके पास से चोरी गया मॉल बरामद करने पर एसपी शुभम पटेल व उनकी पूरी टीम को स्थानीय ब्यापारियों बहुत बधाईएवं शुभकामनाएं दीं हैं। व्यापारियों का कहना था कि वे इस प्रकार से चोरी के खुलासे से बहुत खुश हैं और अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सर्राफा व्यापारी अली ब्रदर्स के दुकान की शटर काटकर बदमाशों ने चांदी के बर्तन व तिजोरी उड़ाई

Image
 अजय गुप्ता                                                             हमीरपुर  पुलिस उपमहानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा व एसपी शुभम पटेल घटनास्थल पर,  घटना का अनावरण शीघ्र करने के दिए निर्देश हमीरपुर, 27 दिसंबर शहर के सूफी गंज चौराहे में स्थित सर्राफा व्यवसाई अली ब्रदर्स की दुकान का बीती रात शटर काटकर अज्ञात बदमाशों ने सोना चांदी के आभूषणों से भरी तिजोरी लूट ले गए । घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने व्यापार मंडल के चौकीदारों को तमंचे के बल पर बेतवा घाट की ओर ले गए। सर्राफा व्यापारी के यहां हुई घटना की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन व्यापारियों को दिया है। कई वर्ष पूर्व अली ब्रदर्स के यहां बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था उनके यहां यह घटना दूसरी बार हुई है ।पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि सूफी गंज चौराहा स्थित अली ब्रदर्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर काटकर चांदी के बर्तन  और एक तिजोरी चुराई है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना बीती रात 2 बजे से 3 बजेके बीच अंजाम दी गई उन्होंने बताया कि म

परिवार परामर्श केंद्र हमीरपुर द्वारा 02 परिवारों के आपसी विवाद को समाप्त कर समझौता कराया

Image
अजय गुप्ता                                                          हमीरपुर हमीरपुर, परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना की हेल्प डेस्क अधिकारी द्वारा प्राप्त 02 प्रार्थना पत्रों के आधार पर सभी- दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई| दोनों पक्षों की बात को सुनकर एवं पति-पत्नी के आपसी सहमति बनने पर में सुलह समझौता कराया गया।

बचपन स्कूल कृष्णानगर के अध्यापक व अध्यापिकाओ ने सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी मानवती आर्या बाल व्यक्तित्व विकास केंद्र नौबस्ता के बच्चों को गर्म कपड़े व खाने-पीने की सामग्री देकर उनके संग बांटी खुशियां

Image
 आसिफ कुरैशी                                                      कानपुर   सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में   मानवत्ति आर्या  बाल व्यक्तित्व विकास केंद्र  नौबस्ता  मे  नौबस्ता के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले  गरीब बच्चों के बीच   बचपन स्कूल कृष्णा नगर के अध्यापक व अध्यापिकाओ ने   उनके स्कूल के बच्चों के द्वारा दिए गए गर्म कपड़े खाद्य सामग्री बिस्कुट टॉफी कुरकुरे बच्चों को गर्म  स्टेशनरी  खिलौने वितरित कर बच्चों संग खुशियां  बाटी  बच्चे गर्म कपड़े। स्टेशनरी खाद्य सामग्री टॉफी बिस्कुट कुरकुरे पाकर  बहुत ही खुश हुए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे  साथ ही साथ ही बचपन स्कूल से प्रकृति जी ने बताया कि ऐसे बच्चों के संग खुशियां बांटकर  उन्होंने बहुत ही सुखद अनुभव किया साथ ही सभी  समाज के  लोगों से अपील की कि  जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके

लम्बित मानदेय के भुगतान कराने हेतु रोजगार सेवक संघ ने विकास भवन में दिया धरना

Image
 जी0 के0 खरे  कानपुर। मंगलवार को रोजगार सेवक संघ के द्वारा एक दिवस का धरना प्रदर्शन विकास भवन प्रांगण में मानदेय भुगतान कराने हेतु दिया गया जिसमे रोजगार सेवक संघ कि जिला अध्यक्ष रंजना सिंह जी द्वारा  बताया गया कि  पिछले 18 महीने से रोजगार सेवको को मानदेय नहीं मिल रहा है।                 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक से मिलकर रोजगार सेवकों के लम्बित मानदेय के भुगतान कराने के लिए कहा, जिसपर डीडीओ ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को बकाया मानदेय भुगतान कराने के तत्काल आदेश जारी किया। मानदेय भुगतान कराने के आदेश पर परिषद ने डी डी ओ श्री चौधरी का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में परिषद के जिला मंत्री कोमल सिंह , उपाध्यक्ष डॉ अलोक यादव, ए एन द्ववेदी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी  के साथ साथ जिले के सैकड़ो रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

विधान परिषद के परिसर में एन पी टी आई ने किया अटल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

Image
 जी0 के0 खरे                                                         लखनऊ अधिकारी,कर्मचारी और पत्रकार किए गए अटल रत्न  सम्मान से सम्मानित अटल जी की एक ऐसे सूर्य के रूप में भारत में चमके कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से लेकर जिनेवा सम्मेलन तक भारत का नाम अपने नाम की तरह अटल कर दिया: कुंवर मानवेंद्र सिंह   अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसा व्यक्तित्व आज की राजनीति में देखने को नहीं मिलता:प्रमुख सचिव विधान परिषद अटल जी के व्यक्तित्व के बारे में जितना भी कहा जाये कम है:डॉ० हरिओम लखनऊ, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जन्मोत्सव पर न्यूज पेपर ट्रस्ट आफ इण्डिया द्वारा दिनांक 27.12.2022 को विधान परिषद के कक्ष संख्या-77 में "भारतरत्न सम्मान-2022" श्री कुंवर मानवेन्द सिंह, सभापति विधान परिषद् की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ० राजेश सिंह, प्रमुख सचिव विधान परिषद्, डॉ० हरिओम, प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश तथा श्री सुशील दुबे, चेयरमैन, श्री नजम हसन, अध्यक्ष, श्री वक्कास वारसी,मान्यता प्राप्त समिति के सचिव श्री शिवसरन सिंह,श्री अब्दुल वहीद और श्री जुबैर अहमद भी उपस्थित थ

एक दिवसीय रोजगार मेले में 733 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Image
जी0 के0 खरे                                                            लखनऊ कानपुर, स्वदेशी जागरण मंच कानपुर व प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में 26 दिसम्बर को सेन्ट्रल पार्क शास्त्री नगर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें 21 कम्पनियो नेप्रतिभाग किया। इसमें कुल 2502 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। जिसमें 733 अभ्यर्थी चयनित किए गए।    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ0 प्र0, श्री अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उ0प्र0 व विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा नियुक्त पत्र वितरित किए गए। श्री एस0पी0 द्विवेदी (सहायक निदेशक सेवायोजन)ने ब ताया कि रोजगार मेले में हुए साक्षात्कार में ब्लू वर्ल्ड कारपोरेशन प्रा0लि0 में 15, लोहिया कार्प लि0 चौबेपुर में 20, के0टी0एल0 कानपुर में 06,एन0आर0जे0 इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल्स प्रा0लि0 कानपुर में 11, पीपल टी आॅनलाइन प्रा0लि0 में 08, राधे इंटरप्राइजेज कानपुर में 13, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कानपुर 137, सुपर  क्लाउड कानपुर में 01, सिप्ला आयुर्वेदा में 50,एस0बी0आई0 लाईफ इंश्योरेन्स में 85,कैरियर ब्रिजस्किल साॅल्य

फतेहपुर के छोटे से गांव जाफरपुर सिठर्रा के आशीष ने किया जिले का नाम रोशन

Image
  जहानाबाद/फतेहपुर, कहते हैं "होनहार बिरवान के होत चिकने पात" इस कहावत को हकीकत ने बदला है फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव जाफरपुर सिठर्रा गांव के आशीष उत्तम ने। आशीष ने लेफ्टिनेंट बनके अपने मां-बाप एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर इंद्रेश उत्तम का फौज में शानदार कैरियर रहा है पुत्र आशीष ने भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से प्राप्त किया है तत्पश्चात सैनिक स्कूल लखनऊ से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद से एनडीए की परीक्षा उत्तर की है। आशीष ने बताया कि मैंने एक फौजी के रूप में सेवा करने की प्रेरणा अपने पिता से मिली मैंने प्रण कर लिया था कि मुझे फौज में अफसर बनना है और इसी को अपना लक्ष्य बना लिया था और मैं आज अपने मां-बाप एवं बुजुर्गों के आशीर्वाद से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुका हूं अब देश सेवा ही मेरा धर्म है जिसका मैं ईमानदारी से पालन करूंगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल पूर्व विधायक आदित्य पांडे एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आशीष को आशीर्वाद एवं

राह फाउंडेशन के स्पोर्ट्स इवेंट में विभिन्न स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर जीते इनाम

Image
 गणेश प्रसाद द्विवेदी                                               प्रयागराज प्रयागराज,दौलत हुसैन कालेज मैदान मे राह फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स इवेन्ट में १००'२००,४००,८०० मीटर रेस ,रस्सा कशी ,मार्बल स्पून ,सैंग रेस में हमीदिया गर्ल्स इन्टर कालेज,यादगार हुसैनी इन्टर कालेज ,मजीदिया इन्टर कालेज ,शिव चरण दास कनैहया लाल इन्टर कालेज ,दौलत हुसैन इन्टर कालेज ,ग़ौस मेमोरियल गर्ल्स स्कूल ,युनिटी पब्लिक स्कूल इम्पैक्ट गर्ल्स इन्टर कालेज , इलाहाबाद पब्लिक स्कूल,ए एम आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज ,आर बी एम इन्टर कालेज ,सिदरा मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लिया ।प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर जीत हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हसन ज़ैदी ,नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल की संचालिका डाक्टर नाज़ फात्मा , मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव के हाथों मेडल शील्ड व ट्राफी देकर प्रोत्साहित किया गया।नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल के मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार कार्यक्रम मे नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल की ओर से वरिष्ठ डाक्टरो

जिला कार्यसमिति में 5 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया 45 संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल

Image
गणेश प्रसाद द्विवेदी                                            प्रयागराज              प्रयागराज।प्रयागराज व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक पृथ्वी गार्डेन सिविल लाइंस में आयोजित किया गया जिसमे की 45 बाजारों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुवे कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी , शिखा खन्ना ,जिलाध्यक्ष महिला रोशनी अग्रवाल,नगर अध्यक्ष सुनीता चोपड़ा ने तुलसी पुजन और भजन गा कर , संरक्षक राम जी केसरवानी और कृष्ण मोहन गुप्ता ने व्यापारी आदर्श भामाशाह जी की चित्र पर माल्यार्पण करके किया अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने किया संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने संगठन के उद्देश्यों के बारे में कार्यसमिति को अवगत कराया और व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वाहन किया संगठन की कमेटी के द्वारा 5 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया जो की निम्न है।                                                                        1-भामाशाह जी की जयंती 28 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए                                                                     2-व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हर माह श

आखिर कब बंद होगा अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन चुका है पुलिस महकमा

Image
गणेश द्विवेदी                                                          प्रयागराज हनुमानगंज, प्रयागराज में पुलिस महकमे में कमिश्नर प्रणाली लागू कर के भले ही सरकार यह मानती हो कि लचर व्यवस्था में सुधार आयेगा किन्तु उसका परिणाम ज्यो का त्यों है अवैध मिट्टी व बालू खनन के साथ अवैध गांजा, शराब की विक्री पर किसी प्रकार पर अंकुश नही लग पा रहा हैं। प्रदेश की सरकार भले ही पुलिस प्रणाली की कुंद पड़ी धार को तेज करने के लिये बडे़ जनपदों में कमिश्नर प्रणाली को लागू कर रही हो किन्तु परिणाम जस का तस हैं आज भी अवैध मिट्टी और बालू खनन का कार्य बे रोक टोक चल रहा हैं।सूत्रों के अनुसार शाम ढलने के साथ माफिया जेसीबी और डम्फर और ट्रैक्टर लेकर रात भर मिट्टी की खुदाई का काम चलता हैं आस पास के लोगों की नींद इस अवैध मिट्टी खनन से हराम हो जाती हैं। कुछ लोग इस अवैध खनन की जानकारी थाने की पुलिस और 112 को देती हैं किन्तु कोई झाकने तक नहीं आता। महकमे की पुलिस इस अवैध मिट्टी और बालू खनन की आड़ में मोटी रकम वसूल करती हैं। महकमे की पुलिस इन माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन चुका है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली भी इन माफियाओं पर अ

बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस डे

Image
अजय गुप्ता                                                            हमीरपुर  हमीरपुर, नगर के  बच्चों ने हर्षोल्लास से अपने अपने तरीके से क्रिसमस डे मनाया। आराध्या गुप्ता ने सवाल के जवाब में कहा कि बेटा और बेटियों के लिए सबसे सुंदर दिन क्रिसमस डे माना जाता है। क्रिसमस डे में सैंटा क्लॉस को भी याद करते हैं।

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन

Image
अजय गुप्ता                                                               हमीरपुर       "हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा" पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  जी   हमीरपुर, मुस्करा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को माला पहनाकर एवं मिठाई वितरण कर ग्रा0 खड़ेही में मनाया गया जन्मदिन ।प्रतिमाह की अंतिम रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यकर्ताओं ने गिरीश खरे के आवास पर सुनी । तदोपरांत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी मनाया गया । भाजपा नेता जनसेवक अभिषेक तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन मे प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के उत्थान में समर्पित रहा । सुशासन का मंत्र भी दिया । अपने सिद्धांतों से समझौता नही किया भले ही चाहे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा हो । इसलिए उनके जन्मदिवस को हम लोग सुशासन दिवस के रूप में भी मनाते हैं । उन्होंने कहा था , काल के कपाल से लिखता मिटाता हूँ । गीत नए गाता हूँ । कार्यक्रम में अशोक शिवहरे , बूथ अध्यक्ष उदयभान व प्रदीप , अनिल द्विवेदी , कमलाप्रसाद , योगेश राजपूत, पुनीत कुमार , सहित एक दर्जन से अधिक

"सबका साथ सबका विकास" ग्राम प्रधान उमाकान्त

Image
 महेश निषाद                                                       जहानाबाद/फतेहपुर "सबका साथ सबका विकास""  ग्राम प्रधान उमाकान्त" कुशवाहा जी व उनके सहयोगी बादशाह आलम CSC CENTER एवं कृष्ण कुमार के सहयोग से आज ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर मकरंदपुर, ब्लॉक देवमई जनपद फतेहपुर में 5 , बेरहरा  में 2 ,  कुल 07 विकलांग लोगों को तीन पहिया साइकिल वितरण करवाई गई , जिससे  ग्राम के विकलांग लोगों के चेहरे में खुशी की लहर दिखाई दी,ग्राम प्रधान उमाकान्त कुशवाहा ने कहा कि मैं ग्राम वासियों के विकास एवं सहयोग के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस दीप प्रज्वलित कर मनाया गया

Image
अजय गुप्ता                                                            हमीरपुर  हमीरपुर, नगर उद्योग व्यापार मंडल नें 50 वर्षों पूर्व 24 दिसंबर 1972 को बनारस के घाट पर प्रेरणास्रोत विशंभरदयाल अग्रवाल व स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना व्यापारिक हित में संघर्ष हेतु की गई थी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल निरंतर 50 वर्षों से व्यापारियों की हक की लड़ाई पूर्ण मजबूती के साथ लड़ता आ रहा है तथा आज 24 दिसंबर 2022 को अपना स्वर्ण जयंती स्थापना वर्ष बडे ही हर्ष और उल्लास के साथ सम्पूर्ण  पदाधिकारीगण एवं सम्मानित व्यापारीयों के द्वारा सूफी गंज चौराहे में दीप प्रज्वलित कर आतिश बाजी एवं ढोल नगाड़े के साथ मुंह मीठा कराकर मनाया गया।इस मौके पर नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता , महामंत्री राकेश कुमार साहू,जिला महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष हिरदेश मिश्रा,रोहित तिवारी,मकबूल साबरी,अंजनी कुमार गुप्ता,दीपक मिश्रा,जय किशोर गुप्ता,संजय गुप्ता, उत्तकर्ष  पुरवार,हरिदास, भरत श्रीव

अलीग टेनरी फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क रजाई वितरण:

Image
  500 रजाईयां जरूरतमंदों को बांटी, इनके खिले हुए चेहरे देखकर बहुत खुशी होती है-डॉक्टर सोहेब ऐहसन आसिफ कुरैशी/मेराज शाह की रिपोर्ट कानपुर, जाजमऊ गल्ला गोदाम अलीग टेनरी फाउंडेशन द्वारा अपनी रोटी बैनर की तरफ से कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जरूरतमंदों को 500 रजाइयों का निशुल्क वितरण किया गया है। अलीग टेनरी फाउंडेशन द्वारा  अपनी रोटी बैनर तले स्थित गल्ला गोदाम चौराहा अलिग टेनरी गेट पर स्थित संस्थापिका डॉक्टर सोहेब एहसान ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होती है जब जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मेरी वजह से अपनी रोटी बैनर के तले रजाई वितरण करने में खुशी होती है । और कहा की  जिसमें ठंड से बचाव हेतु ज़रूरतमंद अभावग्रस्त लोगों को निशुल्क  500 रज़ाइयों का वितरण किया हैं।  अलीग टेनरी फाउंडेशन द्वारा अपनी रोटी बैनर तले की तरफ से निशुल्क  वितरण:500 रजाईयां जरूरतमंदों को बांटी, गई है हर वर्ष जगह-जगह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर ज़रूरतमंद व अभावग्रस्त लोगों को निशुल्क रूप से रजाई प्रदान करता आ रहा है ।गत वर्ष लगभग 500 लोगों को रजाई का वितरण किया गया था ।  डॉक्टर सोहेब एहसान ने अपने हा

किसानो के खेत में जबरिया खनन करने वालों की दे सूचना , होगी कार्यवाही

Image
 जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय समिति की बैठक संपन्न अजय गुप्ता                                                          हमीरपुर जनपद में कल शाम को आएगी नई रैक ,खाद की नहीं है कमी हमीरपुर 24 दिसंबर 2022, विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकताओं को त्वरित गति प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की मौजूदगी में समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।        बैठक में जनप्रतिनिधियों में अध्यक्ष जिला पंचायत हमीरपुर श्रीमती जयंती राजपूत , सदर विधायक श्री मनोज प्रजापति, राठ विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी ,एमएलसी जितेन सेंगर, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी, सांसद हमीरपुर महोबा प्रतिनिधि श्री संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मा जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी प्रकार की सूचना  / जानकारी मांगने पर तत्काल दी जाए । जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार से भ्

क्षेत्राधिकारी व एसडीएम ने शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

Image
 अजय गुप्ता हमीरपुर  हमीरपुर, राठ कस्बे में क्षेत्राधिकारी व एसडीएम द्वारा कस्बे में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया|  इसी क्रम में दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, शराब लेबल आदि को चेक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

अवैध खनन व ओवर लोड वाहनों की चेकिंग तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए

Image
अजय गुप्ता                                                               हमीरपुर हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी राठ तथा एसडीएम राठ द्वारा प्रभारी निरीक्षक राठ के साथ अवैध खनन में लिप्त तथा ओवर लोड वाहनों की चेकिंग की गई, नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा एआरटीओ के साथ हाईवे से गुजर रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टिंग टेप लगवाए गए।

भारत जोडो यात्रा को सफल बनाने के लिए मीटिंग करते कांग्रेसी

Image
अजय गुप्ता                                                               हमीरपुर हमीरपुर, मौदहा कस्बे में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मीटिंग करते कांग्रेसी कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेसियों का चयन हो रहा है जिसके सिलसिले में हमीरपुर जिला अध्यक्ष हिमांशु सैनी ने मौदहा में आकर बैठक की जिसमें मौदहा से लगभग 15 लोगों का चयन हुआ जिसकी पूरी जिम्मेदारी डॉक्टर शाहिद अली को सौंपी गई जिसमें मुख्य रुप से पीसीसी सदस्य शफकतुला राजू अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव तबीब खान अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद जाकिर उर्फ बब्बन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजादा चिश्ती गांधी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष इमामुद्दीन उर्फ लाला चश्मा वाले विधानसभा अध्यक्ष आरिफ खान फौजी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष आसाराम अहिरवार जिला सचिव विवेक कुमार आदि के साथ-साथ 15 कांग्रेसियों का मौदहा से चयन हुआ जिसकी जिम्मेदारी शाहिद अली को सौंपी गई।

शहरी क्षेत्र में केमिस्ट एसोसिएशन परिवार नियोजन कार्यक्रम में सहयोग करेगा

Image
 गणेश द्विवेदी                                                           प्रयागराज परिवार नियोजन प्रयाग केमिस्ट पर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संग हुई कार्यशाला  प्रयागराज, स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया ने स्थानीय होटल  ग्रैंड कॉन्टिनेंटल में शहरी क्षेत्र में प्रयाग केमिस्ट  एंड  ड्रगिस्त (फुटकर) एसोसिएशन का परिवार नियोजन सहयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. रावेन्द्र सिंह  ने किशोरावस्था में गर्भनिरोधक साधन अपनाने तथा उनकी जानकारी रखने में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की । उन्होनें कहा की गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग में जितना सरकारी अस्पतालों का योगदान है उतना ही निजी फार्मेसी के द्वारा सहयोग दिया जाए तो जनपद के स्वास्थ्य के इंडिकेटर को और बेहतर किया जा सकता है। औषधि निरीक्षक, संतोष कुमार पटेल ने मौजूद सभी ड्रग एंड केमिस्ट से कहा कि यदि हमारे थोड़े से प्रयास और सहजता से परिवार नियोजन कार्यक्रम में सहयोग कर सकता है तो हमे थोडा प्रयास अवश्य करना चाहियें | क्योकि हर समुदाय