मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में बैठक सम्पन्न

 

अजय गुप्ता।                                                                  हमीरपुर 28 दिसंबर 2022


 18 और 30 जनवरी 2022 को जनपद में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

     इस दौरान जिलाधिकारी  ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को पात्र जोड़ों के चयन हेतु जो लक्ष्य दिया गया है उसको  अभियान चलाकर समय से पूर्ण किया जाए  इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने गरीब बस्तियों / ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कर पात्र जोड़ों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। सामुहिक विवाह भव्यता के साथ आयोजित किया जाय ,इनमें मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय इसके लिए सभी तैयारी कर लें।

 उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की कन्याओं की शादी हेतु यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है अतः इसमे किसी तरह की शिथिलता/ लापरवाही न बरती जाए।


    ज्ञात हो कि इस योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा कुल ₹51000 की सहायता राशि का प्रावधान है, जिसमें से ₹35000 लड़की के खाते में तथा ₹10000 के सामान जिसमें कपड़ा ,बिछिया ,पायल बर्तन दिया जाता है तथा रु0 6000 का कार्यक्रम आयोजन हेतु प्रावधान होता है। उन्होंने कहा कि पात्र जोड़ों के चयन में प्रधानों , गणमान्य व्यक्तियों सहित अन्य   माननीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। ज्ञात हो कि सामूहिक विवाह 18 और 30 जनवरी 2023 को आयोजित होंगे दोनों तिथियों में 200-200 जोड़ो के सामुहिक विवाह का लक्ष्य दिया गया है। पात्र जोड़ो के चयन हेतु सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है।

   इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र , सीएमओ डॉ राम अवतार ,डीडीओ विकास ,उपजिलाधिकारी सदर ,मौदहा , राठ व सरीला  , समस्त बीडीओ, समस्त ईओ नगर पालिका/ नगर पंचायत ,समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वायरल ऑडियो को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की कही बात

पेंशनरों ने शपथ ग्रहण कर 8वें वेतन आयोग में वर्ष 2025 तक के पेंशनर्स को लाभ से वंचित किये जाने की भर्त्सना कर‌ संघर्ष की दी चेतावनी

मां आदिशक्ति की आराधना कर मांगा सर्व कल्याण का वरदान