जिला कार्यसमिति में 5 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया 45 संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल

गणेश प्रसाद द्विवेदी                                            प्रयागराज            

 प्रयागराज।प्रयागराज व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक पृथ्वी गार्डेन सिविल लाइंस में आयोजित किया गया जिसमे की 45 बाजारों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुवे कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी , शिखा खन्ना ,जिलाध्यक्ष महिला रोशनी अग्रवाल,नगर अध्यक्ष सुनीता चोपड़ा ने तुलसी पुजन और भजन गा कर , संरक्षक राम जी केसरवानी और कृष्ण मोहन गुप्ता ने व्यापारी आदर्श भामाशाह जी की चित्र पर माल्यार्पण करके किया अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने किया संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने संगठन के उद्देश्यों के बारे में कार्यसमिति को अवगत कराया और व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वाहन किया संगठन की कमेटी के द्वारा 5 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया जो की निम्न है।                                                                        1-भामाशाह जी की जयंती 28 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए                                                                     2-व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हर माह शुरू किया जाए।   3-व्यापारियों को शस्त्र का लाइसेंस प्राथमिकता से दिया जाए। 4-किसी भी विभाग के द्वारा सर्वे छापे की कार्यवाही में क्षेत्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष को साथ में लिया जाए।                     5-ईमानदारी से टैक्स भरने वाले व्यापारियों को शासन के द्वारा सम्मानित किया जाए।                                               कार्यक्रम में संगठन को शुरुवात से साथ रहने वाले 9 व्यापारियों को 9 रत्न के रूप में सम्मानित किया गया।            कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ महामंत्री अखिलेश मिश्रा, महामंत्री सुशील शुक्ला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे सुशील जायसवाल,बबलु जारी युवा अध्यक्ष मुसाब खान महामंत्री अमन केसरवानी, आनंद जी टंडन अनु केसरवानी शुभम शर्मा देव डायमंड सुरेश चौरसिया बृजेश चौरसिया रणजीत केसरवानी अश्वनी जैन अरविंद केसरवानी नीरज लाल तारा प्रमोद पटेल हनुमान केसरवानी केसरवानी विजय केसरवानी, दिलीप कुमार काके, अमित केसरवानी साथी व्यापारियों के साथ गंगा पार जमुना पार और महानगर के वरिष्ठ व्यापारी और पदाधिकारी शामिल हुए।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।