वृद्धाश्रम के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक सम्पन्न

अजय गुप्ता                                                                  हमीरपुर 28 दिसम्बर 2022

  जनपद में वृद्धाश्रम के संचालन व व्यवस्थाओं के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

     इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से वहाँ दी जा रही सुविधाओं , भोजन पानी की गुणवत्ता, मीनू आदि के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में और बेहतर व्यवस्थायें की जाय। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था रखी जाए। ठंड से बचाव के समुचित व्यवस्था रखी जाए।

 बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि  वृद्धआश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए एवं उसकी मॉनिटरिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वृद्धआश्रम में शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य हो रहा है । 

   जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों की समय समय पर चिकित्सा जांच की जाए। वहाँ रैंप, व्हीलचेयर ,बैसाखी आदि की व्यवस्था रखी जाए।  वृद्धा आश्रम में निर्धारित मापदंड के अनुसार पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक आहार की व्यवस्था हो तथा भोजन मीनू के अनुसार बनाया जाए । वृद्धजनों को ऋतु के अनुसार आवश्यक वस्तु, कपड़े आदि उपलब्ध कराए जाएं। शुद्ध पेयजल हेतु  आर0 ओ0  की व्यवस्था रखी जाए।  वृद्ध आश्रम में रुकने वाले वृद्धों के  समय-समय पर जांच की जाए गंभीर बीमारियों से पीड़ित वृद्धजनों का समुचित इलाज किया जाए । वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन, पुस्तको आदि की व्यवस्था रखी जाए ।  वृद्धाश्रम के संचालन संबंधी सभी जरूरी अभिलेख संरक्षित रखे जाएं इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।


   इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र , सीएमओ डॉ राम अवतार ,डीडीओ विकास ,उपजिलाधिकारी सदर ,मौदहा , राठ व सरीला  , समस्त बीडीओ,समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।