उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस दीप प्रज्वलित कर मनाया गया

अजय गुप्ता                                                            हमीरपुर

 हमीरपुर, नगर उद्योग व्यापार मंडल नें 50 वर्षों पूर्व 24 दिसंबर 1972 को बनारस के घाट पर प्रेरणास्रोत विशंभरदयाल अग्रवाल व स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना व्यापारिक हित में संघर्ष हेतु की गई थी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल निरंतर 50 वर्षों से व्यापारियों की हक की लड़ाई पूर्ण मजबूती के साथ लड़ता आ रहा है तथा आज 24 दिसंबर 2022 को अपना स्वर्ण जयंती स्थापना वर्ष बडे ही हर्ष और उल्लास के साथ सम्पूर्ण  पदाधिकारीगण एवं सम्मानित व्यापारीयों के द्वारा सूफी गंज चौराहे में दीप प्रज्वलित कर आतिश बाजी एवं ढोल नगाड़े के साथ मुंह मीठा कराकर मनाया गया।इस मौके पर नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता , महामंत्री राकेश कुमार साहू,जिला महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष हिरदेश मिश्रा,रोहित तिवारी,मकबूल साबरी,अंजनी कुमार गुप्ता,दीपक मिश्रा,जय किशोर गुप्ता,संजय गुप्ता, उत्तकर्ष  पुरवार,हरिदास, भरत श्रीवास्तव,कलीम,राधा किशन ओमर,अनवर खान,अभिषेक सोनी,शशि कांत तिवारी,आकाश गुप्ता, रामकिशोर सचान , अंकित,संतोष सचान,विजय गुप्ता,मधुबन शाहिद सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*