टीपी मेमोरियल इंटर कॉलेज सराय तकी में किया गया खेल का आयोजन

 गणेश द्विवेदी                                                                  प्रयागराज

झूंसी -प्रयागराज। टीपी मेमोरियल इंटर कॉलेज सराय तकी झूसी ने 26 दिसंबर से चार दिवसीय खेलो का आयोजन किया गया जिसमें बुधवार  खेल में छात्र छात्राओं ने चढ़ बढ कर हिस्सा लिया जिसमें अपनी अपनी प्रतिभाओ को बिखेरते हुए पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अव्वल विजेता प्रिंस यादव, निशांत राय, शुभम पांडेय, श्याम यादव, तथा उपविजेता रहे निशांत, रोहन कुमार, अमन यादव, शिवम भारतीय, विकास द्विवेदी ने बालीबाल में परचम लहराया। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियांशु रजक प्रथम पर अनुज गिरी द्वितीय स्थान व शुभम पांडेय तृतीय स्थान रहे। रस्सी कशी प्रतियोगिता में शिवम की टीम विजयी रही टीम में शामिल शिवम, प्रियांशु, निशांत, अमन यादव, श्याम यादव, सुमित पांडेय ने हिस्सा लिया। वही रस्सी कसी में छात्राओं ने भी बढचढ़कर हिस्सा लिया जिसमें नैंसी, दिव्या, वंशिका सिंह, हिमांशी, अनामिका सरोज, सिमरन, खुशी यादव, खुशी ओझा ने हिस्सा लिया। वहीं भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रियांशु रजक अव्वल रहे अनुज गिरी दूसरे स्थान श्रेया यादव तीसरे स्थान पर रहे। क्रिकेट टीम प्रतियोगिता उज्जवल पांडेय की टीम विजई रही जिसमें प्रतिभाग किया हिमांशु अमन रचित आदित्य विवेक प्रभात शामिल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में आदित्य गौड, प्रज्जवल, रौनक बिंद, लकी, आदित्य, सक्षम पांडेय, रचित राज शुक्ला, विवेक ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयुषी प्रथम कृति द्वितीय दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिम शिखर प्रथम आदित्य त्रिपाठी द्वितीय स्थान युवराज यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम रचित द्वितीय अनुराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। शर्टपुट थ्रो प्रतियोगिता में आदित्य गौर प्रथम प्रज्जवल पांडेय द्वितीय और अमन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में अपना नाम रोशन किया।


Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।