Posts

Showing posts from November, 2025

अप्रेंटिसशिप मेला : राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर में 110 अभ्यर्थी चयनित

Image
                                              जी0 के0 खरे                                            कानपुर, 29 नवम्बर 2025। राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर में शुक्रवार को अप्रेंटिसशिप मेले का सफल आयोजन हुआ। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में टाटा मोटर्स (लखनऊ), ग्रोज इंजीनियरिंग (गुरुग्राम), वी.सी. मोटर्स (कानपुर) तथा विशाल इंडस्ट्रीज (कानपुर) प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम में लगभग 170 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 110 उम्मीदवारों का चयन (शॉर्टलिस्ट) किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आईटीआई बिल्हौर के प्रधानाचार्य मयंक मिश्रा, तथा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस सेल के अजय कुमार द्विवेदी, रिज़वान अहमद, विवेक शुक्ला और अमित दीक्षित का महत्वपूर्ण योगद...

कानपुर में पेंशनरों ने निकाला कैंडिल मार्च, 8वें वेतन आयोग पर जताया विरोध

Image
                                              जी0 के0 खरे                                            कानपुर नगर। केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन और 'टर्म्स एंड रेफरेंस' में बदलाव के विरोध में शुक्रवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में पेंशनरों ने कैंडिल मार्च निकाला। पेंशनर्स का आरोप है कि हाल ही में लागू वित्त संशोधन अधिनियम–2025 के माध्यम से सरकार नियमों में ऐसे बदलाव कर रही है, जिससे 1 जनवरी 2026 से मिलने वाले वेतन आयोग के लाभ पेंशनरों को न दिए जाने की आशंका बन रही है। जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में एकत्र पेंशनरों ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि पेंशनरों को आठवें वेतनमान के लाभों से वंचित किया गया, तो ...

नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल

Image
                                            आसिफ़ कुरैशी                                          📰 जानकारी — श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल का 28 नवंबर 2025 शाम कानपुर में निधन हो गया। उनकी उम्र 81 वर्ष थी। बताया जाता है कि लंबे समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ी, उन्हें पहले स्थानीय नर्सिंग होम में पहुंचाया गया और फिर कार्डियोलॉजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 👤 राजनीतिक यात्रा व योगदान उन्होंने 1989 में कानपुर का मेयर बनकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह तीन बार (1999, 2004, 2009) लोकसभा सांसद चुने गए — कानपुर से। केंद्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई: 2004–2009 तक गृह मंत्री राज्य मंत्री, और बाद में...
Image
                                            आसिफ़ कुरैशी                                           O

सपा सुप्रीमो पहुँचे खजुहा, दिवंगत लेखपाल के परिजनों से की मुलाकात

Image
                                             राजा अवस्थी                                          👉 दो लाख की आर्थिक सहायता सौंपी, एक करोड़ मुआवज़ा व सरकारी नौकरी की उठाई मांग 👉 मामले को लोकसभा में उठाने की घोषणा फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार शाम खजुहा कस्बे पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत लेखपाल के परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में एसआईआर के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग केन्द्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है। अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा। साथ ही, उन्होंने सरकार से एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के स...

आईटीआई पांडु नगर में अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला आज

Image
                                              जी0 के0 खरे                                            कानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांडु नगर कानपुर में अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। मेले में स्थानीय एवं बाहरी कई कंपनियाँ/फैक्ट्रियाँ विभिन्न व्यवसायों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। संबंधित व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त इच्छुक अभ्यर्थी 29 नवम्बर, प्रातः 10 बजे आईटीआई पांडु नगर परिसर में पहुँचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।

राजकुमार ने रक्तदान कर बचाई हसीरन बेगम की जान

Image
                                            अजय कुमार गुप्ता                                        हमीरपुर। जिला अस्पताल में भर्ती हमीरपुर निवासी महमूद हुसैन की पत्नी हसीरन बेगम को खून की अत्यंत आवश्यकता होने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सक्रिय सदस्य राजकुमार ने आगे आकर AB+ पॉजिटिव 1 यूनिट रक्तदान किया। timely रक्त उपलब्ध होने से मरीज की जान बच गई। रक्तदान समिति ने राजकुमार के इस मानवीय कार्य के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जुनून है रक्तदान का” अभियान को ऐसे ही दानवीरों से प्रेरणा मिलती है।

थरियांव–हसवा में चोरी का कहर: स्कूल से हाईवे तक चोरों का आतंक, पुलिसिंग पर उठे सवाल

Image
                                         राजा अवस्थी                                          फतेहपुर/थरियांव/हसवा। थरियांव एवं हसवा चौकी क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों दोनों ही माहौल पैदा कर दिया है। बीती रात हसवा कस्बे के कम्पोजिट विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर इनवर्टर, बैटरी व प्रिंटर सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना का पता चला, तो शिक्षक और स्टाफ दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का औपचारिक निरीक्षण किया, मगर वारदातों की बढ़ती श्रृंखला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थरियांव में सुस्त पुलिसिंग पर स्थानीय लोगों का आक्रोश। 👉  थरियांव थाना क्षेत्र में चोरी, डकैती और डीजल चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। 👉 क्षेत्र में दर्जनों पु...

SIR से बढ़ रही हैं आम जनता की मुश्किलें : राजेश तिवारी

Image
                                      अनय कुमार श्रीवास्तव                                      कौशांबी। जनपद कौशांबी के भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) के दौरान आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जिलाधिकारी से मुलाकात कर समाधान की मांग करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची की समीक्षा में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्त BLO को न तो पर्याप्त जानकारी है और न ही उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके कारण जनता को अनावश्यक भ्रम और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर...

डीएम की जनसुनवाई में 89 शिकायतें प्राप्त, अधिकतर का हुआ तुरंत निस्तारण

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के लिए डीएम ने एसडीएम, बीडीओ तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों पर अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा समय पर आख्या प्रस्तुत करें।

राठ में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       राठ (हमीरपुर)। कस्बे में भक्ति और उत्साह के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सर्राफा व्यापारी वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रथम दिवस की कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुँची। मां शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम के मुख्य पीठाधीश्वर ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए धर्म, सदाचार और सद्विचारों के पालन का संदेश दिया। कथा स्थल भक्तिमय धुनों और जयकारों से गूंज उठा तथा वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया।

परशुराम सेना ने बेटियों की गरिमा पर उठाए सवाल, आईएएस के खिलाफ खोला मोर्चा

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। इसको लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेना ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बेटियों पर अपमानजनक टिप्पणी न केवल महिलाओं के सम्मान का उल्लंघन है, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। संगठन ने मांग की है कि आईएएस वर्मा को तत्काल पद से हटाकर निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएँ, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता देते हुए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मिशन शक्ति के अंतर्गत बाल श्रम व बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में विकासखण्ड सुमेरपुर और तहसील मौदहा में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने दुकानों व प्रतिष्ठानों पर चेकिंग कर बाल श्रम कर रहे बच्चों को मुक्त कराया तथा दुकानदारों को चेतावनी दी। इस दौरान टीम ने हेल्पलाइन 112, 1090, 1098 और 181 के बारे में जागरूकता बढ़ाई। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सुपरवाइजर, थाना प्रभारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला समन्वयक एवं जेंडर विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त बनाना है।

आपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति को जिला मजिस्ट्रेट ने किया जिलाबदर

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। जनपद को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत गोविंद यादव पुत्र स्व. रामसनेही, निवासी खडेहीजार, थाना विवांर को जनपद की सीमा से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार निष्कासन अवधि में वह हमीरपुर में प्रवेश नहीं करेगा तथा जिस जनपद में निवास करेगा, उसका पूरा पता जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय और स्थानीय थाने में देना अनिवार्य होगा। साथ ही किसी प्रकार का हथियार रखने अथवा लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। निष्कासन आदेश पालन सुनिश्चित करने के लिए दो-दो लाख रुपये की प्रतिभूतियाँ और व्यक्ति...

राठ सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोजन सामग्री छीने जाने का मामला, अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। राठ कस्बे में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान भोजन सामग्री छीने जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। शासन ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल रिपोर्ट तलब की थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांश अग्रवाल ने बताया कि यह घटना 25 नवंबर को राठ स्थित बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की है। कार्यक्रम समाप्त होने पर जब विभागीय कर्मचारी बचे हुए खाद्य पदार्थों की पैकिंग कर रहे थे, तभी कुछ अराजक तत्वों ने मौके पर पहुंचकर चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री को छीनना शुरू कर दिया। उनकी इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहायक विका...

मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस की जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, कस्बों, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को निम्न मुद्दों पर जागरूक किया– आत्मरक्षा तकनीकें। गुड टच व बैड टच की पहचान। महिला अधिकार एवं सुरक्षा से जुड़े कानून। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम। टीम ने महिलाओं को बताया कि छेड़खानी या उत्पीड़न की किसी भी घटना पर तुरंत 1090, 112, या नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।...

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का समर्थकों ने किया जगह-जगह स्वागत

Image
                                             अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा लंबे समय से लंबित जिलाध्यक्षों की सूची बुधवार देर शाम जारी की गई। इस सूची में हमीरपुर जनपद से महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गुरुवार सुबह नव–जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने हमीरपुर नगर स्थित चौरादेवी मंदिर, इटरा हनुमान मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उन्हें पुष्प मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नई जिलाध्यक्ष शीघ्र ही लखनऊ स्थित प्रदेश ...

संतोष वर्मा जैसे समाजद्रोही लोग देश के लिए कलंक ---- आर के पाण्डेय एडवोकेट।

Image
                                      एडवोकेट  आर. के. पाण्डेय                                     👉 गिरफ्तारी के साथ कठोरतम सजा भी आवश्यक।   भारत मंजरी, प्रयागराज। एक समाज विशेष के बेटियों पर आपत्तिजनक बयान से सोशल मीडिया में वायरल आई ए एस संतोष वर्मा जैसे समाजद्रोही लोगों को वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने देश के लिए कलंक बताते हुए संतोष वर्मा की गिरफ्तारी के साथ कठोरतम सजा की मांग की है।      जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के आई ए एस संतोष वर्मा के हालिया एक वर्ग विशेष के बेटियों के संदर्भ में घोर आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हाई कोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने संतोष वर्मा को घृणित मानसिकता का समाजद्रोही व्यक्ति मानते हुए उसे देश के लिए कलंक बताते हुए संतोष वर्मा की गिरफ्तारी के साथ कठोरतम सजा की मांग की है।

श्रीराम मंदिर धर्म ध्वजारोहण के अवसर पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय ने 25 विशिष्ट समाजसेवियों को अयोध्या गौरव रत्न से किया सम्मानित

Image
                                      एडवोकेट  आर. के. पाण्डेय                                     👉 25 नवंबर को 25 विशिष्ट समाजसेवी सम्मानित।  परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। श्रीराम मंदिर धर्म ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर 25 नवंबर 2025 को पीडब्ल्यूएस शिक्षालय ने भारत वर्ष के 25 विशिष्ट समाजसेवियों को अयोध्या गौरव रत्न -2025 से सम्मानित किया।     उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि अयोध्या गौरव रत्न - 2025 से सम्मानित होने वाले इन सभी 25 विशिष्ट समाजसेवियों का शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा योगदान है। सम्मानित होने वाले विशिष्ट समाजसेवियों में प. प्रमोद जाल्टे जी छत्रपति संभाजीनगर, श्रीकांत वर्मा जी लखीमपुर खीरी, श्रीमती मनीषा पाण्डेय जी प्रयागराज, मनोज कुमार वर्मा जी लखीमपुर खीरी, निधि पाण्डेय जी प्रयागराज, राजेंद्र...

हाईवे पर भीषण हादसा: खड़ी डीसीएम से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर घायल

Image
                                      अनय कुमार श्रीवास्तव                                      दो बच्चों समेत सभी घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोगों की सहायता से कार में फंसे ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, सभी घायल प्रयागराज से कौशांबी की ओर जा रहे थे। तभी कमासिन के पास हाईवे पर खड़ी डीसीएम से कार अनियंत्रित ...

लखनऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला, मीडिया जगत में आक्रोश, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल।

Image
                                             जी0 के0 खरे                                          राजधानी लखनऊ में सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार सुशील अवस्थी "राजन" पर हुए जानलेवा हमले के बाद पत्रकार समाज में गहरी नाराज़गी है। पत्रकार संगठनों ने आरोप लगाया है कि गंभीर अपराध होने के बावजूद पुलिस जांच की प्रगति को लेकर पारदर्शी नहीं है। कई पत्रकारों का मानना है कि मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों का नाम आने की आशंका के कारण पुलिस आवश्यक स्पष्टता नहीं दे रही। पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस के रवैये पर असंतोष। हमले के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की, जिस पर पत्रकारों ने असहमति जताते हुए कहा कि प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के बजाय जांच में तेजी लानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने यह सवाल...