राठ में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

राठ (हमीरपुर)। कस्बे में भक्ति और उत्साह के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।


सर्राफा व्यापारी वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रथम दिवस की कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुँची।

मां शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम के मुख्य पीठाधीश्वर ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए धर्म, सदाचार और सद्विचारों के पालन का संदेश दिया।

कथा स्थल भक्तिमय धुनों और जयकारों से गूंज उठा तथा वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

संगोलीपुर मडैय्यन मोरंग खदान में खुलेआम नियमों की अनदेखी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।