नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का समर्थकों ने किया जगह-जगह स्वागत

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा लंबे समय से लंबित जिलाध्यक्षों की सूची बुधवार देर शाम जारी की गई। इस सूची में हमीरपुर जनपद से महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।


नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

गुरुवार सुबह नव–जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने हमीरपुर नगर स्थित चौरादेवी मंदिर, इटरा हनुमान मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उन्हें पुष्प मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नई जिलाध्यक्ष शीघ्र ही लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय जाएँगी और 29 नवंबर को हमीरपुर लौटेंगी, जहां पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका भव्य स्वागत करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*