परशुराम सेना ने बेटियों की गरिमा पर उठाए सवाल, आईएएस के खिलाफ खोला मोर्चा
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।
इसको लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेना ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बेटियों पर अपमानजनक टिप्पणी न केवल महिलाओं के सम्मान का उल्लंघन है, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है।
संगठन ने मांग की है कि आईएएस वर्मा को तत्काल पद से हटाकर निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।


Comments
Post a Comment