SIR से बढ़ रही हैं आम जनता की मुश्किलें : राजेश तिवारी
अनय कुमार श्रीवास्तव
कौशांबी। जनपद कौशांबी के भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) के दौरान आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जिलाधिकारी से मुलाकात कर समाधान की मांग करने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची की समीक्षा में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्त BLO को न तो पर्याप्त जानकारी है और न ही उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके कारण जनता को अनावश्यक भ्रम और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि “SIR तो केवल बहाना है, असल मकसद दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के मतों को काटकर राजनीति साधना है। भाजपा की इस रणनीति का कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कड़ा विरोध करेगा।” उन्होंने कहा कि जनता रोज नई-नई कठिनाइयों से जूझ रही है, जबकि सरकार और जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
कौशांबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची निरीक्षण में 2003 के रिकॉर्ड की मांग कर जनता को बेहिसाब परेशान किया जा रहा है। “फॉर्म-7 और 8 तक BLO के पास उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में आम नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान कैसे पाएं?”—उन्होंने सवाल उठाया।
जिला उपाध्यक्ष अकरम जका ने SIR की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के वोट कट रहे हैं, जिसका कांग्रेस प्रबल विरोध करती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से वार्ता करेगा।कार्यक्रम में जिला संयोजक राजेश साहनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
रामबहादुर त्रिपाठी, श्याम मूर्ति तिवारी, खुर्शीद अनवार, मोहम्मद अकरम, अलकमा उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष मीनू मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, अमित द्विवेदी आज़ाद, हेमंत रावत, जमशेद अहमद, कैशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, शशि त्रिपाठी, रामप्रकाश पांडा, राम सूरत रैदास, नूरूत जमा, शिवलेश मिश्रा, राज नारायण पासी, आसिफ़ अल्वी, विजय यादव, शकील अब्बास, महिला अध्यक्ष रज़िया बेगम, मनोज पटेल, फौजिया सैय्यद, मोहम्मद शाहरुख, समर कोईलहा, विक्की पांडेय, मोहम्मद अफ़कार, तबरेज़ अहमद, मोहम्मद शकील, प्रदीप प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
द





Comments
Post a Comment