मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस की जागरूकता कार्यशाला आयोजित
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, कस्बों, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को निम्न मुद्दों पर जागरूक किया–
आत्मरक्षा तकनीकें।
गुड टच व बैड टच की पहचान।
महिला अधिकार एवं सुरक्षा से जुड़े कानून।
सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम।
टीम ने महिलाओं को बताया कि छेड़खानी या उत्पीड़न की किसी भी घटना पर तुरंत 1090, 112, या नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
इसके अलावा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों—1076, 181, 102, 108, 1098, 1930—की विस्तृत जानकारी भी दी गई।


Comments
Post a Comment