हाईवे पर भीषण हादसा: खड़ी डीसीएम से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर घायल

                                   अनय कुमार श्रीवास्तव                                   

दो बच्चों समेत सभी घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल


कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।


हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोगों की सहायता से कार में फंसे ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।


जानकारी के अनुसार, सभी घायल प्रयागराज से कौशांबी की ओर जा रहे थे। तभी कमासिन के पास हाईवे पर खड़ी डीसीएम से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवा कर सुचारू कराया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।





Comments

Popular posts from this blog

कस्बे भर में रही जुलूस ए मोहम्मदी की धूम

कर्मचारी हितों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय बरेली में हुई प्रांतीय बैठक

*फूलमती मंदिर के पास वेश कीमती नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा*