Posts

Showing posts from December, 2023

हेलमेट वितरण कर यातायात पखवाड़े का समापन किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        शराब पीकर वाहन न चलाएं जीवन बहुमूल्य सुरक्षित यात्रा करें- यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह  हमीरपुर| सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतिम दिन राठ कस्बे में हेलमेट वितरण एवं यातायात नियमों की जानकारी और शराब पीकर वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें सुरक्षित यात्रा करें जीवन बहुमूल्य  है | इस मौके पर यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे|

श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      प्रशांत शुक्ला बनाए गए जिला अध्यक्ष ओ पी दोहरे बने महामंत्री हमीरपुर 31 दिसंबर श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक अधिवक्ता संघ भवन स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार महामंत्री ओ पी दोहरे कोषाध्यक्ष कुंदन निषाद मीडिया प्रभारी विकास तिवारी प्रवक्ता नागेंद्र जोशी संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार अनुशासन समिति का अध्यक्ष शाहिद खान ,उपाध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अनुशासन समिति के सदस्य सुनील कुमार धुरिया, दीपक सोनी सर्वसम्मति से बनाए गए इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने का प्रयास करना है साथ ही सभी पदाधिकारियो को अपने पत्रकारिता के काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए सभी पत्रकार विवादित खबरों को छापने से बचें। नवनिर्वाचित महामंत्री ओ पी दोहरे ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी एक दूसरे का

श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमित्त अक्षत कलश शोभा यात्रा हमीरपुर

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर | श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमित अक्षत कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ गौरा देवी से होते हुए पूरे नगर में कलश यात्रा का भ्रमण हुआ| कलश यात्रा के संयोजक विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रभु श्री राम के उद्घाटन के लिए पूरे नगर में एवं जनपद में अक्षत कलश यात्रा देखकर सभी को आमंत्रित किया जा रहा है | प्रभु के उद्घाटन में जाएं और सहभागी बने| भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक, हेमंत बाजपेई, भाजपा नेता अभिनव तिवारी, इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातायें बहिने मौजूद रही।

ओटीएस सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ता लाभ उठाएं - सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर | विद्युत खंड कार्यालय हमीरपुर में बीते रोज सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति नें ओटीएस की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते की विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक ओटीएस का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया | उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ता लाभ उठाएं | विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल आहूजा , सी पवन कुमार, विभागीय कर्मचारी एवं विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        चेकिंग के दौरान- प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिंह, क्राइम निरीक्षक गुलाब सिंह सोनकर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण मोहन पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद।  हमीरपुर | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था व नववर्ष-2024 की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, द्वारा कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार सिंह, क्राइम निरीक्षक गुलाब सिंह सोनकर, वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण मोहन पाण्डेय, कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह  एवं पुलिस बल व डॉग स्क्वायड, लोकल इंटेलीजेंस यूनिट टीम के साथ कोतवाली सदर अन्तर्गत बस स्टैंड, धार्मिक स्थल व भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण/सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया| नववर्ष को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया।

नव वर्ष पर देश एवं प्रदेश वासियों को जीनियस प्रेस एसोसिएशन की बधाई

Image
                        जी0 के0 खरे / कानपुर                           कानपुर। जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया, कीर्ति कुमार शुक्ला, रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा,विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, किशन चन्द्र मेहरोत्रा, दिनेश कुमार अग्रवाल, सदस्यगण प्रदीप नागर, जय प्रकाश तिवारी ने नव वर्ष 2024 के आगमन पर पूरे देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नव वर्ष संकल्प लेने का वर्ष है, यह नव वर्ष प्रतिज्ञा करने का वर्ष है, यह नव वर्ष राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं तरक्की के लिए अपना योगदान देने का वर्ष है। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि  भ्रष्टाचार के विरुद्ध डटकर मुकाबला करेंगे, हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम अपना शत-प्रतिशत योगदान नव भारत के सर्वांगीण विकास एवं तरक्की के लिए दूंगा। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्ष 2

कोटेदारों की बैठक संपन्न

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                      हनुमानगंज प्रयागराज। विकासखंड बहादुरपुर के कोटेदारों की एक बैठक विकासखंड बहादुरपुर के प्रांगण मैं  संपन्न हुई ।इस बैठक की अध्यक्षता गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन एवं जयंत देव यादव जिला अध्यक्ष गंगा पार सस्ता गल्ला विक्रेता परिषदके संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक को गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा की सरकार द्वारा हम लोगों का लाभांश ब मानदेय न बढ़ाई जाने को लेकर को  गहरी नाराजगी व्यक्त  की। उन्होंने आगे कहा कि जब तक सरकार हम लोगों की मांगे नहीं मान ली जाती तब तक हम  अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे कोटेदारों से अपील करते हुए कहा इस हड़ताल को कामयाब बनाना है और सरकार को मजबूर होकर हम लोगों की मांग माननी पड़ेगी तभी हम इस हड़ताल को समाप्त करेंगे ।इस बैठक में प्रमुख रूप से शिवकुमार सिंह धर्मराज यादव इंद्रदेव मिश्रा रामराज यादव सूर्यभान सिंह कुशवाहा बृजेश कुमार सरोज अभय राज बिना चंद्रभान सिंह मुन्नीलाल संगम लाल राकेश कुमार मुकेश सिंह कृष्णा रा

दो माह से पत्नी का सुराग नहीं एसपी से लगाई गुहार

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के बाजार से गायब हुई विवाहिता का दो माह बाद किसी तरह का सुराग न लगने से हताश पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुपरा निवासी हेमचंद कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसकी पत्नी कल्पना अपने मायके चन्द्रपुरवा बुजुर्ग में रहकर बच्चों को पढ़ाती थी। गत 31 अक्टूबर को वह अपने पिता राजबहादुर, भाभी चांदनी के साथ कस्बे में बाजार करने आई थी और बाजार से ही लापता हो गई थी। इसके अपहरण का मुकदमा उसने ससुर से मिलकर थाने में दर्ज कराया था। लेकिन दो माह गुजर जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी को बरामद कर अपहरणकर्ता के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि मामले का मुकदमा दर्ज है। महिला की तलाश की जा रही है।

महिला किसान ने चौकी इंचार्ज पर लगाया फसल उजड़वाने का आरोप

Image
  अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर हमीरपुर। सुमेरपुर‌ थाना क्षेत्र के इंगोहटा की एक महिला किसान ने पुलिस चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से विपक्षियों द्वारा फसल नष्ट करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इंगोहटा निवासी रेखा पत्नी पंकज कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से महोबा निवासी मलखान ने अपने रिश्तेदार अमित, कोमल, मुन्ना, देशराज आदि 15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी सरसों की फसल उजाड़ दी और उसके साथ गाली गलौज करके जमकर मारा पीटा और कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत लेकर पहुंची तब इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज शिवम पांडे ने उसको डांटकर थाने से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज विपक्षियों से मिले हुए हैं और उसका मुकदमा नहीं दर्ज कर रहे हैं। पीड़ित महिला किसान ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इंगोहटा चौकी इंचार्ज शिवम पांडे ने बताया कि पीड़िता के ससुर ने बैनामा किया था लेकिन यह कब्जा नहीं छोड़ना चाहती

सीएचसी मे अव्यवस्था देख आक्रोशित हो रहे मरीज व तीमारदार

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      मौदहा। शीत लहर में भीषण ठंड के बीच इलाज करा रहे मरीजों के लिए बेडशीट न होने से परेशान मरीजों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। जिसकी शिकायत उनके तीमारदारों व परिजनों ने उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। बताते चलें कि शीतकालीन और भीषण हांड कपाऊ ठंड में जहां आम जनमानस ठिठुर रहा है और दिनभर अलाव के पास बैठकर सर्दी से बचने के लिए आग ताप रहे हैं। तो वही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बेडों में बिछाने के लिए एक चादर नहीं है। इस संबंध में भर्ती हुये मुंडेरा निवासी रामआसरे के तीमारदार पुत्र साधुराम ने बताया कि बीते 26 दिसंबर से पिताजी की सर्दी लगने से हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। अभी तक बेड में चादर जैसी व्यवस्था न होने से अपने घर से दरी बिस्तर लेकर सर्दी से बचाए के लिए उपाय कर रहे हैं। वहीं बगल के बेड में भर्ती विपिन निवासी गहबरा ने बताया कि खून कम होने के कारण इलाज करने के लिए अस्पताल लेकर आए और चिकित्सकों की सलाह से भर्ती करा दिया। स्थिति देखने के बाद ऐसा महसूस हुआ कि सरकार द्वारा संचालित

सिपाही का हमलावर भेजा गया जेल

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक के कैथी में मेले के दौरान सिपाही के साथ मारपीट कर चुटहिल करने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेजा है। गत गुरुवार को कैथी में लगे मेले में ड्यूटी पर तैनात कैथी पुलिस चौकी के सिपाही शैलेश यादव के साथ गांव निवासी अभिषेक सिंह ने अभद्रता करते हुए मारपीट करके चुटहिल कर दिया था। सिपाही की तहरीर पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने धारा 333, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा है।

गौशालाओं के चौकीदारों व चरवाहों को बांटे गए कंबल

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। शासन से प्राप्त कंबलों का वितरण पशुपालन विभाग ने गौशालाओं के चौकीदार एवं चरवाहों के मध्य किया है। कंबल पाकर चौकीदारों के साथ चरवाहों के चेहरे खिल उठे हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि शासन से चौकीदारों चारवाहों के मध्य वितरण के लिए सुमेरपुर क्षेत्र को 50 कंबल प्राप्त हुए थे। इनका वितरण बिलहडी, नदेहरा, मवईजार, बण्डा, बिदोखर पुरई की गौशालाओं में कार्यरत चौकीदारों एवं चरवाहों के मध्य किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शेष गौशालाओं की चौकीदार एवं चरवाहों को भी कंबल वितरित किए जाएंगे। कंबल पाकर चरवाहों में चौकीदारों के चेहरे चमक उठे हैं।

असद खान अध्यक्ष , इरशाद खान उपाध्यक्ष व नीरज शर्मा बने महामंत्री

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर । हमीरपुर जिला प्रेस  क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को जिला परिषद परिषर में किया गया। जिसमें असद खान (गोलू पठान) को अध्यक्ष व शिवकुमार सोनी वरिष्ठ महामंत्री व नीरज शर्मा महामंत्री को मनोनीत किया गया वही इरशाद खान को उपाध्यक्ष व किशन कुमार को कार्यालय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी गयी । शनिवार को जिला परिषद परिसर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस में हमीरपुर जिला प्रेस क्लब का निर्धारित चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिले से आए  सभी पत्रकारों शामिल होकर कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्व सम्मति से असद खान गोलू पठान को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके साथ ही मुनीर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र महाजन, मुकेश निषाद व इरशाद खान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ महामंत्री शिव कुमार सोनी व नीरज शर्मा को महामंत्री बनाया गया। रिजवान अली को कोषाध्यक्ष, सुभाष साहू को संगठन मंत्री,ललित शर्मा, अमित मिश्रा,राहुल निगम नागेंद्र जोशी को मंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में विनोद शुक्ला व सैय्यद अतहर हुसैन को मनोनी

नव वर्ष पर देश एवं प्रदेश वासियों को जीनियस प्रेस एसोसिएशन की बधाई

Image
                         जी0 के0 खरे / कानपुर                          कानपुर। जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया, कीर्ति कुमार शुक्ला, रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा,विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, किशन चन्द्र मेहरोत्रा, दिनेश कुमार अग्रवाल, सदस्यगण प्रदीप नागर, जय प्रकाश तिवारी ने नव वर्ष 2024 के आगमन पर पूरे देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नव वर्ष संकल्प लेने का वर्ष है, यह नव वर्ष प्रतिज्ञा करने का वर्ष है, यह नव वर्ष राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं तरक्की के लिए अपना योगदान देने का वर्ष है। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि  भ्रष्टाचार के विरुद्ध डटकर मुकाबला करेंगे। हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम अपना शत-प्रतिशत योगदान नव भारत के सर्वांगीण विकास एवं तरक्की के लिए दूंगा। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्ष 2

बुंदेलखंड रक्तदान समिति के माध्यम से गर्भवती महिला को मिला जीवनदान

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      जिला अस्पताल में भर्ती पटकाना निवासी दीक्षा को प्रसव होना था । लेकिन खून की कमी होने पर उन्हें नही करवाया जा सकता था। जिसपर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के सदस्य सूरज ने 1यूनिट A+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई जान बुंदेलखंड रक्तदान समिति सूरज को हृदय से आभार व्यक्त करती है।

नरेश के रक्त से महिला को मिला जीवनदान

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                         जिला अस्पताल में भर्ती बिवांर निवासी पति कल्लू की पत्नी फूला की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें खून की कमी हो गई । जिसपर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य नरेश ने 1 यूनिट B+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई जान बुंदेलखंड रक्तदान समिति नरेश को हृदय से आभार व्यक्त करती है।

पूर्व विधायक दीपक पटेल ने गरीबों को दिया कंबल

Image
                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    श्रृंगवेरपुर।श्रृंगवेरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरांय दादन उपरहार के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत अयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कार्यक्रम में आए सैंकड़ों गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया तथा छोटे बच्चे को अन्नप्राशन करवाया। उन्होनें कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर में जाति धर्म का कोई भेदभाव नहीं है सभी जाति धर्म के लोगों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बराबर दिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मे तेजी से विकास कार्य हो रहा है गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए इस अवसर पर तुलसी राम सरोज, प्रशांत गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा बिनोद ओझा, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

यातायात पुलिस ने हेलमेट वितरण कर वाहन चालकों के सुरक्षित यात्रा की कामना की

Image
                   अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        हमीरपुर | मौदहा कस्बे में यातायात प्रभारी हरवेंद्र पाल के नेतृत्व में एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह खन्ना नें लोगों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। यातायात प्रभारी हरर्वेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें शराब पीकर वाहन ना चलाएं और सुरक्षित यात्रा करें | इस मौके यातायात टीम मौजूद रही।

अधिवक्ताओं ने घेरा एसीपी कार्यालय किया हंगामा

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    फूलपुर। तहसील के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष शिवपूजन त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में दोपहर बाद एसीपी फूलपुर मनोज कुमार सिंह का घेराव करते हुए कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। जिला स्तरीय अधिकारियों तक बात पहुंची तो करीबी थानों की फोर्स भी भेज दी गई। हालांकि बीच बचाव करने तहसीलदार फूलपुर राजेश कुमार पाल भी मौके पर पहुंचे और एसीपी से कई दौर की वार्ता करने के बाद बाहर आकर धरनारत वकीलों के समक्ष मनोज कुमार सिंह से स्पष्टीकरण कराते हुए अधिवक्ताओं का सम्मान तथा उनके द्वारा लिये जाने वाले मामलात का हर संभव समाधान किए जाने की बात कही। वकीलों की नाराजगी एसीपी से बेल्ट उतारने की बात पर ज्यादा थी। उन्होंने बताया कि उनका ऑपरेशन हुआ है बेल्ट लगाना अनिवार्य है उतार नही रहा था, उसे दुरुस्त कर रहा था। बरहाल थाने के सराय शेषपीर सल्मापुर के लोगों पर एसीपी द्वारा एस टी एक्ट में मुकदमा लिखा जाने का विवाद था। जिस पर बात बढ़ी, उसका पटाक्षेप करने के साथ मामला शांत हो गया। मौके पर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक

जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Image
                     गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   प्रयागराज।जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल शुक्रवार को मुण्डेरा स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट का भण्डारण सुरक्षित ढंग से पाया गया। उन्होंने वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बारिस के दृष्टिगत कक्षों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा उन्होंने वेयर हाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, चकबन्दी विभाग के अधिकारी सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने आज राजकीय धान क्रय केंद्र, करछना का औचक निरीक्षण किया

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी    / प्रयागराज                     प्रयागराज।मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज राजकीय धान क्रय केंद्र, करछना का औचक निरीक्षण किया जिसके दौरान क्रय केंद्र पर की जा रही धान खरीद के संबंध में वहां के प्रभारी श्री राकेश सिंह से सभी आवश्यक जानकारी ली। केंद्र पर क्रय किए गए धान की रखी बोरियों की रेंडम रूप से तौल करायी गई, जो कि मानक के अनुरूप मिली। केंद्र पर बोरियों को खुले में रखा हुआ देख मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी बोरियों की गिनती करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए । केंद्र पर धान विक्रय हेतु आ रहे किसानों की जानकारी लेते हुए वहां पर किसानों की आवक न होने पर उन्होंने आश्चर्य जताया। साथ ही संबंधित रजिस्टर की भी जांच करते हुए प्रभारी अधिकारी से क्रय करने के पश्चात धन को किन मिलों में भेजा जाता है उसके बारे में पूंछा। केंद्र प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करने के दृष्टिगत उन्होंने संबंधित मिल का औचक निरीक्षण किया तथा क्रय केंद्र से निकले ट्रकों की जियो टैगिंग लोकेशन की पुष्टि हेतु आरएफसी ऑफिस परिसर का

हमीरपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी का हुआ गठन

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      पी0 डी0 दीक्षित अध्यक्ष एवं महामंत्री बने मनीष मिश्र  हमीरपुर| प्रेस क्लब के कार्यालय में कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से प्रेमदत्त दीक्षित को प्रेस क्लब अध्यक्ष बनाया गया तो महामंत्री पद पर मनीष मिश्र को चुना गया उपाध्यक्ष पद पर विनीत तिवारी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित नामदेव को बनाया गया। वहीं मंत्री पद पर हरिमाधव मिश्र, कोषाध्यक्ष में आशीष दीक्षित,संगठन मंत्री मोहित द्विवेदी व अभिषेक द्विवेदी को बनाया गया, अभिषेक अग्निहोत्री आयव्यय निरीक्षक बनाया गया। संरक्षक बाबूराम प्रकाश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, राजेश शर्मा सहित चुनाव में हमीरपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों उमाशंकर मिश्र,आनंद अवस्थी, रोहित सिंह, सानू सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, बृजेश ओझा, गणेश पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, सुमित,मो0हसीब ने हिस्सा लिया।हमीरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रेमदत्त दीक्षित ने सभी पत्रकारों को सहयोग देने की बात कहीं।

पीआरडी जवान की मौतके बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। पीआरडी जवान की ड्यूटी जाते समय लगी ठंड के बाद उपचार के दौरान मौत होने पर आक्रोशित पीआरडी जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर सदर कोतवाली इलाके में नगर पालिका व तहसील रोड के मध्य शव को बीच सड़क में रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पंहुची सदर कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात बहाल करवा दिया गया। इस मामले मे पुलिस द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया है कि कृष्णदत्त पुत्र स्व. राजेन्द्र कुमार निवासी पतारा थाना कुरारा द्वारा तहरीर दी गयी है कि उनके पिता राजेन्द्र कुमार जो पीआरडी में कार्यरत थाना बिवांर में तैनात है। थाना बिवार में गत 19 दिसंबर को ड्यूटी से जाते समय ठण्ड लग जाने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जिन्हे 27 दिसंबर को हेलट कानपुर नगर रेफर किया गया था। परन्तु रास्ते में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गयी। कुरारा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। आज मृतक पीआरडी जवान के परिजनों द्वारा जजी तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया गया था। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मौके प

विकसित भारत संकल्प यात्रा में राज्यसभा सांसद ने वितरित किए प्रमाण पत्र

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सौंखर एवं दरियापुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पधारे राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। दोनों ग्राम सभाओं में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को जानकारी दी गयी। एलईडी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी का संबोधन भी दिखाया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करने के बाद पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, सुधेस द्विवेदी, संतोष गुप्ता, अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, रोहित शिवहरे, अरविंद श्रीवास्तव, कन्हैया शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, राजेश शिवहरे, सतीश द्विवेदी, मुकेश, मनोज पालीवाल, सुनील द्विवेदी, ग्राम प्रधान, सचिव, एएनएम, आशा, आगनवाड़ी, अध्यापकों सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

कोहिनूर अवार्ड से सम्मानित हुई कई विभूतियां

Image
                           जी0 के0 खरे / लखनऊ                         बाल कलाकारों के कौशल की आईना ने की सराहना लखनऊ, एमडीए डांस अकादमी द्वारा आयोजित कोहिनूर आफ यू पी अवार्ड का आयोजन गोमती नगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रियता के साथ जन प्रिय विधान परिषद सदस्य एवं एस आर ग्रुप के संस्थापक पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विधायक ,कई गणमान्य, आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कई पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी, समाज सेविकाएं, पत्रकार एवं फिल्म एक्टर्स भी सम्मिलित हुए। एमडीए डांस अकैडमी की निदेशक प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजर मोनी मिश्रा एवं एम डी प्राप्ति मिश्रा के नेतृत्व में यह संस्था लगभग 33 वर्षों से संचालित  है। संस्था द्वारा समाज के गरीब और निम्न वर्ग के बच्चों के भविष्य संवारने और सुधारने के लिए मोनी मिश्रा द्वारा निशुल्क कक्षाएं चलाकर इन्हें प्रशिक्षित कर  स्टेज शो के माध्यम से जीवन पथ पर गतिमान करती आ रहीं हैं। आज के कोहिनूर अवार्ड आफ यू पी कार्यक्रम में भ

कुकरी के क्षेत्र में लखनऊ की नीलिमा कपूर को भारत गौरव रत्न श्री सम्मान

Image
                       जी0 के0 खरे / लखनऊ                          लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की नीलिमा कपूर को कुकरी कंसलटेंट एण्ड सेलिब्रिटी शेफ के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये भारत गौरव रत्न श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रमाणित यह सम्मान भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद ने यहां अशोका होटल, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया। इस मौके पर कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी में सम्मानित होने वाली श्रीमती नीलिमा कपूर की पाक कला क्षेत्र में उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला गया। इस उपलब्धि से लखनऊ का मान बढ़ाने वाली श्रीमती कपूर बीते 40 से अधिक वर्षों से लखनऊ में प्रेरक शक्ति के रूप में कपूर्स कुक एण्ड बेक इंस्टीट्यूट में कुकरी और बेकरी में प्रशिक्षण दे रही है। इसके अलावा उनकी विशेषज्ञता उनके संस्थान से परे फैली हुई है, जिसमें प्रमुख रसोई उपकरण कंपनियों के लिए परामर्श, शीर्ष प्रकाशनों में कॉलम, विश्वविद्यालयों में कार्यशालाएं और एक न्यायाधीश और सेलिब्रिटी शेफ के रूप में भूमिकाएं शामिल हैं। कई पुरस्कारों के

साहब ने कागजों में ओडीएफ घोषित कर दिए है भले ही नाली व सड़को में बजबजाती रहे गंदगी।

Image
                अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशाम्बी                  ★😨विकास खंड कड़ा के गांवों की दुर्दशा पर मूकदर्शक बने खंड विकास अधिकारी। ★😯साफ सफाई और विकास के नाम पर अधिकारियों और सरकार को गुमराह कर रहे जिम्मेदार। कौशांबी-जनपद के विकासखंड कड़ा के ज्यादातर गांवों में रह रहे लोगों के लिए अब भी विकास कोसों दूर नजर आता है अधिकतर गांवों में साहब की अनदेखी के चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है नालियां बजबजा रही हैं साहब ने तो कागजों में गांव को ओडिएफ घोषित कर रखा है किंतु अब भी लोग खुले में शौच करते देखे जा सकते हैं। जिनमें से एक ग्राम पंचायत रामपुर बढनावां का मजरा दुबाना और पंच हजारी मजरा कोरियो भी है जहां गांव में दाखिल होने के लिए मुख्य मार्ग पर नालियों का दूषित पानी निरन्तर बहता रहता है। जानकारी के लिए बता दें कि लगभग सवा सौ घरों की आबादी वाला गांव दुबाना ज़हां गांव में दाखिल होने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि साफ सफाई और विकास के नाम पर सिर्फ खोखले दिखावे किए जाते हैं जबकि हकीकत कुछ और ही है। 24 घंटे नालियों का दूषित पानी रास्तों के बीच बहता रहता है। ज

खाएंगे सरकार की और बजाएंगे भूमाफियाओं की

Image
                  अनय कुमार श्रीवास्तव / कौशाम्बी                  दबंग लेखपाल की मदद से बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं ने किया निर्माण। सरकार और जिला प्रशासन को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा चर्चित लेखपाल। कौशांबी-जहां एक तरफ सूबे की योगी सरकार भू माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसते हुए बुलडोजर एक्शन कर रही है लगातार प्रशासन को निर्देश देते हुए भू माफियाओं के कब्जे से सरकारी जमीनों को खाली कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जनपद के ग्राम पंचायत सैनी में दबंग भू माफियाओं द्वारा तालाबी गाटा व घूर गड्ढे में निर्माण कर प्रशासन और सरकार को चुनौती दे रहे हैं जिसमें लेखपाल की संलिप्तता पूरी तरह से नजर आती है।  ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सैनी के मजरा बिजयीपुर गांव में नेशनल हाईवे से सटे हुए गाटा संख्या 120 व उससे लगे घूर गड्ढे कि बेसकीमती जमीन पर गांव के ही ओंकार पटेल तथा भोला पटेल द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। सोंचने की बात तो यह है कि भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर हल्का लेखपाल द्वारा अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार मोटी रकम लेकर लेखपाल

तलहरी के दौरान ‘क्या करें-क्या न करें एडवाइजरी जारी

Image
                   अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                         हमीरपुर । अरुण कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-4981/रा0आ0का0/2023-24, दिनांक 20.12.2023 के माध्यम से प्रदेश में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये गये है  । शीतलहरी के दृष्टिगत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा शीतलहरी के दौरान ‘क्या करें-क्या न करें एडवाइजरी प्रेषित की गयी है  । जिलाधिकारी महोदय द्वारा शीतलहरी के दौरान कम्बल वितरण, अलाव जलाये जाने एवं शेल्टर होम की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त तहसीलों/संबंधित विभागों को विस्तृत निर्देश दिए गये है  । शीतलहरी एवं पाला से बचाव के संबंध में ‘‘क्या करें, क्या न करें‘‘ एडवाइजरी को सोशल मीडिया, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु प्रेषित किया गया है  । विवरण निम्नवत् हैः-  शीतलहरी से बचाव हेतु एडवाइजरी सामान्य निर्देश  1. कोयलें की

अंडर-9 राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नन्हे- मुन्ने बच्चों ने 4 सिल्वर मेडल व 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर कानपुर का नाम रोशन किया

Image
                          जी0 के0 खरे / लखनऊ                          कानपुर, जिला तीरन्दाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि 25 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 को 4वी  अंडर 9 व 12वी  मिनी-सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, बाराबंकी में संपन्न हुई जिसमें यूथ आर्चरी अकैडमी कानपुर के 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।अंडर- 9 प्रतिस्पर्धा के इंडियन राउंड वर्ग में अंश सरोज, कृष्णा चौधरी, आदित्य गुप्ता व डुग्गू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर मिक्स टीम में लक्षिता अग्रवाल व अंश सरोज ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया l टीम मैच में आरुष, ध्रुव व हार्दिक ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए कानपुर का नाम रोशन किया l जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर , महासचिव  राजा भरत अवस्थी व यूथ आर्चरी अकैडमी के संस्थापक/कोच संदीप कुमार पासवान, फागु महतो ने इन नन्हे मुन्ने बच्चों को तीरंदाजी खेल का भविष्य बताते हुए बधाई दी ।

रिश्तों में वक़्त दीजिए, बड़े बड़े तोहफ़े नहीं..! ताजमहल दुनिया ने देखा है, मुमताज़ ने नहीं..!! .

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       जरा सोचिए, हमारा समाज कहाँ जा रहा है ?... एक विशेष प्रदर्शनी जो भारत के मानवीय मूल्यों को शर्मसार होता दिखा रही है... यह कंपनी जो अंतिम संस्कार क्रिया करवाएगी... कम्पनी की सदस्यता फीस है 37500/- रुपए... जिसमें अर्थी, पंडित, नाई, कंधा देने वाले, साथ में चलने वाले, राम नाम सत्य बोलने वाले सभी कम्पनी के ही होंगे... और तो और अस्थियां विसर्जन भी कम्पनी ही करवाएगी... इसे देश का New start up भी समझ सकते हैं, जो अभी 50 लाख प्रॉफिट तो कमा चुकी है, परंतु आने वाले समय में उसका कारोबार 2000 करोड़ होने की संभावना है... क्योंकि कंपनी को पता है कि हिन्दुस्तान में रिश्ते निभाने का टाईम किसी के पास नहीं है... ना बेटे के पास... न भाई के पास... और न ही किसी अन्य रिश्तेदारों के पास... !      https://www.facebook.com/sukhantfuneral/

चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

Image
                 गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                     टीपी मेमोरियल विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज व अभिज्ञान एकेडमी स्कूल सरायतकी झूँसी , प्रयागराज में छब्बीस दिसंबर से चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ  हुआ । जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल ने इसका उद्घाटन किया यह आयोजन आगामी उनतीस दिसंबर तक चलेगा॥  जिसने प्री प्राइमरी वर्ग प्राइमरी वर्ग जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में विभिन्न खेल कूद आयोजित किया गया। प्राइमरी कुरसी दौड़ में- उन्नति,  मोहित, शानवी प्रथम रहे । खो-खो बालक वर्ग में- अभिषेक की टीम प्रथम रही। तथा बालिका वर्ग - में पलक और रीतू की टीम प्रथम रही। कैरम में- प्रखर, नैतिक, सार्थक, अशुमान प्रथम रहे। शतरंज - अंकुर पांडेय प्रथम रहे। तथा सीनियर वर्ग में राबिन प्रथम रहे । लूडो- अंकुश प्रथम तथा आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग लूडो में- अनामिका, प्रथम नीतू दूसरे,  तथा  सुहानी तीसरे स्थान पर रही। खो-खो-  टीपी सीनियर वर्ग में आरती पाल की टीम प्रथम रही। खो-खो अभिगयान अकादमी में रूचि की टीम प्रथम रही। सीनियर वर्ग कुरसी दौड़ में- अर्पित और रोहन प्रथम रहे । इस अवसर पर

जिलाधिकारी के आदेश पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित होते ही कम्प्यूटर ऑपरेटर की संविदा हुई समाप्त

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर। जांच के बाद भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर सुमेरपुर ब्लाक के मनरेगा सेल में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा समाप्त कर दी गई है। इसके पूर्व उसके खिलाफ बीडीओ ने मुकदमा भी दर्ज कराया था।सुमेरपुर ब्लाक कार्यालय के मनरेगा सेल में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक वर्मा ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी खाता बदलकर अपने तथा अपनी पत्नी के खाते में भेज दी थी। इसकी शिकायत बिरखेरा निवासी राजेश कुमार ने जिलाधिकारी से की थी। जांच के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को दोषी पाया गया था। मनरेगा के श्रम उपायुक्त मनोज राय ने खंड विकास अधिकारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी राहुल पांडे ने 23 दिसंबर को आदेश करके कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा समाप्त कर दी हैं।

1 जनवरी से घर-घर जाएंगे विश्व हिंदू परिषद और और आरएसएस के कार्यकर्ता अक्षत पत्रक और राम मंदिर का चित्र देकर करेंगे निमंत्रित

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर ।राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव  अयोध्या द्वारा अक्षत ,पत्रक, और राम मंदिर का चित्र के साथ विश्व हिंदू परिषद और व आरएसएस के  कार्यकर्ता  द्वारा टोली बनाकर प्रत्येक गांव गली मोहल्ला अन्य के घरों में जाकर सभी को अक्षत देखकर निमंत्रित करने का काम 1 जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह 15 जनवरी तक चलेगा विश्व हिंदू परिषद व  आरएसएस द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास द्वारा भेजे गए अक्षत पत्रक और श्री राम मंदिर का चित्र सभी समाज के सभी धर्म के सभी लोगों के पास कार्यकर्ता जा करके उन्हें अयोध्या जाने के लिए निमंत्रित करेगा । आज वरदान गेस्ट हाउस में अक्षत वितरण  समिति के जिला संयोजक सरस्वती शरण द्विवेदी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा यह बड़ा  सौभाग्य का विषय है कि हम राम के काम आ रहे हैं । हम सभी ने रामलला मंदिर के निर्माण हर संभव व सहयोग मदद की है। आगामी 22 जनवरी को पूरा देश देख रहा है कि भारत  अयोध्या  में श्री राम लला मंदिर में मूर्ति स्थापित  उद्घाटन किस तरीके से करेगा । आज सारा विश्व भारत में

शिक्षा के मंदिर में लगा मेला

Image
                   अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       हमीरपुर | सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैथी में सरकारी विद्यालय बच्चों के भविष्य बनाने के लिए स्थापित किए जाते हैं जहां पर नौ निहालों को शिक्षा दी जाती है यह सरकार की सबसे अच्छी योजनाओं में से एक योजना है जहां पर सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मिड डे मील की व्यवस्था की जाती है ताकि बच्चे स्कूल आए और शिक्षा ग्रहण करें लेकिन जनपद हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथी के स्कूल प्रांगण में एक मेला लगाया गया है।   जो शिक्षा विभाग के नियम व कानून के विरुद्ध है किसी भी सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मेला व प्रर्दशनी आदि का आयोजन नही किया जा सकता है। इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलोक सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्कूल प्रांगण के अंदर किसी भी प्रकार के मेले को नहीं लगाया जा सकता यदि ऐसा किया गया है तो हम इसकी जांच करेंगे और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेंगे।

अजय अग्रवाल को भोपाल में मिला डायनामिक बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स

Image
                        जी0 के0 खरे / लखनऊ                         लखनऊ , 27 दिसम्बर 2023। लखनऊ के सफल व्यवसायी शीला एड मेकर्स के प्रमुख अजय अग्रवाल को भारत के अग्रणी सर्च इंजन, जस्टडायल ने भोपाल में डायनामिक बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया। विदित हो कि अजय अग्रवाल ने शीला एड मेकर्स के माध्यम से समस्त प्रचार प्रसार सामग्री के छोटे से छोटे विभिन्न कारीगरों को उनके जीवन यापन को गति प्रदान की है और लखनऊ ही नही वरन सम्पूर्ण भारत सहित देश-विदेश में कम से कम समय में राष्ट्रीय ध्वज टी शर्ट, कैप,झंडे,मफलर, के अलावा समस्त चुनाव प्रचार- प्रसार  की सामग्री उप्लब्ध कराते हैं। ज्ञातत्व  हो की शीला एड मेकर्स लखनऊ के डालीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान है जो की पिछले 35 वर्षों से भारत के विभिन्न राज्यों में कार्यरत है।