नव वर्ष पर देश एवं प्रदेश वासियों को जीनियस प्रेस एसोसिएशन की बधाई

                         जी0 के0 खरे / कानपुर                         

कानपुर। जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महासचिव कुलदीप सक्सेना सचिव सुरेश चौरसिया, कीर्ति कुमार शुक्ला, रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा,विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, किशन चन्द्र मेहरोत्रा, दिनेश कुमार अग्रवाल, सदस्यगण प्रदीप नागर, जय प्रकाश तिवारी ने नव वर्ष 2024 के आगमन पर पूरे देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नव वर्ष संकल्प लेने का वर्ष है, यह नव वर्ष प्रतिज्ञा करने का वर्ष है, यह नव वर्ष राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं तरक्की के लिए अपना योगदान देने का वर्ष है। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि  भ्रष्टाचार के विरुद्ध डटकर मुकाबला करेंगे।


हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम अपना शत-प्रतिशत योगदान नव भारत के सर्वांगीण विकास एवं तरक्की के लिए दूंगा। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्ष 2024 में देश में लोक सभा के आम चुनाव होंगे ऐसी परिस्थितियों में हमें देश के मतदाताओं को जागरूक करना होगा कि वो हर हाल में अपना मत दें ताकि भारतवासी देश के लोकतंत्र को मजबूत बना सकें और भारत विश्वगुरू बन सके।

Comments

Popular posts from this blog

कहां थे सपाई जब हमारे समाज की बेटी का हुआ था बलात्कार। रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी कर रही राजनीति,

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए होगा बड़ा आंदोलन। कानपुर

सूचना मिलने पर गौवंशो से भरी कंटेनर को सैनी पुलिस ने धर दबोचा।