Posts

Showing posts from January, 2024

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना व्यापारी दुर्घटना बीमा के तहत नीलम गुप्ता कों 10 लाख रूपये की चेक जिलाधिकारी द्वारा दी गयी

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं - जिलाधिकारी हमीरपुर | व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में की गई कार्यवाही की पुष्टि की गई|उद्योग व व्यापार बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में बैठक में चर्चा की गई। समस्याओं के  नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया| इस मौके पर जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की पीएम रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए| जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।जनपद में अ

रेल बजट में पेंशनर्स को पूर्व की भांति 40%प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों को छूट दिया जाय

Image
                            जी0 के0 खरे / कानपुर                         कानपुर नगर, केन्द्र सरकार व्दारा प्रस्तुत होने वाले रेल बजट में पेंशनर्स एंव वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति रेल किराए में छूट दिया जाना चाहिए, कोरोना काल में यह सुविधा बन्द किया गया था, उक्त मांग सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के संयोजक बी एल गुलाबिया ने सरकार से मांग किया कि बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने तथा कोरोना काल में मंहगाई भत्ता का रोका गया 18 माह के ऐरियर का भुगतान किया जाना चाहिए।

बाबा ठाकुर के रक्त से गुलजार हुई मासूम की जिंदगी

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       जिला अस्पताल में भर्ती कजियाना हमीरपुर निवासी साहिल पिता अजय कुमार उम्र 17 की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें खून की कमी हो गई जिसपर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के सदस्य समाजसेवी बउआ ठाकुर ने अपने जीवन मे दुसरीं बार 1 यूनिट B+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई जान बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर बउआ ठाकुर जी को हृदय से आभार व्यक्त करती है। सहयोगी साथी राजेश सोनी जी, कृष्णअवतार जी, हिमानी जी, सलमान मंसूरी जी मौजूद रहे।

जनपद में राठ के बीएनवी इंटर कॉलेज में भव्यता के साथ आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      224 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न हमीरपुर | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत आज 224 जोड़ों का सामूहिक विवाह  राठ के बीएनवी इंटर कॉलेज में जोड़ो का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अतिथियों ने नवविवाहित वर.वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की|मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत हमीरपुर जयन्ती राजपूत, विधायक राठ मनीषा अनुरागी,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राठ श्रीनिवास बुधौलिया, ब्लाक प्रमुख मुस्करा, सरला, राठ व गोहाण्ड ने गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विवाह कार्यक्रम में आए हुए जोड़ों को प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा वितरित किया गय

ओलिव द पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया

Image
                       जी0 के0 खरे / लखनऊ                          लखनऊ  28 जनवरी 2024    ओलिव द पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह यू पी संगीत नाटक अकादमी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री शमीम अहमद जी ( लखनऊ उच्च न्यायालय ) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती आबिदा इनामदार जी ( उपाध्यक्ष पी ए इनामदार एजुकेशन ट्रस्ट, पुणे ) थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के छात्रों की चपलता अनुशासन और कौशल को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रहे। वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रस्तुत कराटे की मार्शल आर्ट में अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया, इसके बाद ओलिवियन फुटबॉल स्टार्स द्वारा फुटबॉल की कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया गया। मंच पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन ने अतिथियों और अभिभावकों को देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति के उत्साह का एहसास कराया जिससे राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा हुई। बच्चों के अंग्रेजी और ह

जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हज़रतगंज टेडर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Image
                       जी0 के0 खरे / लखनऊ                          कई धर्म गुरुओं की मौजूदगी में हुआ झंडारोहण समारोह देश भक्ति के तरानों से गूंजा हजरतगंज धर्म गुरुओं ने देश की  खुशहाली और एकता अखंडता के लिए की दुआ   लखनऊ।हजरतगंज में गणतंत्र दिवस का जश्न बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।कई धर्मगुरुओं की मौजूदगी में जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस का उत्सव होली दिवाली ईद गुरु पर्व क्रिसमस कि तरह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से एक भव्य कार्यक्रम हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली,हरपाल सिंह जग्गी,पंडित कृष्ण मोहन आचार्य,विनोद पंजाबी,मुरलीधर आहूजा,निगहत खान,एम एल सी पवन सिंह चौहान,मनोज मिश्रा सहित कई धर्मगुरूओं की मौजूदगी में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस खास मौके पर धर्म गुरुओं ने देश की  खुशहाली और एकता अखंडता के लिए दुआ भी की।समारोह में पूरा हजरतगंज देश भक्ति के तरानों से गूंज गया। झंडारोहण कार्यक्रम में जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री नि

महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        देश की एकता अखंडता बनाये रखने का संकल्प लें - करनपाल गंगवार अधिशासी अभियंता मौदहा बांध  भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है - सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा हमीरपुर, मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल गंगवार नें महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित ध्वजारोहण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया कर्तव्य निष्ठा पालन की शपथ भी दिलाई गई| उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा का पालन करें| और संविधान के बताए हुए रास्ते पर चलें उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है कि एक जुट होकर देश की एकता अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लें जिससे हमारा देश तेजी से तरक्की करें और नए आयामों को हासिल कर सके। सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा नें कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है। इस मौके पर सहायक अभियंता यशवीर सिंह, मोहम्मद  हसन परवेज बाबू , वकारुल हसन प्रशासनिक अधिकारी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा वरिष्ठ सहायक, वीरेन्द्र सैनी लिपिक,लखन बाबू, भूपेंद्र बाबू मौजूद रहे |

कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
                   अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया झंडा हमीरपुर, जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिये उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये पुनः दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को नारियल एवं मिष्ठान देकर तथा शाल ओढ़ाकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। तथा 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

75वें गणतंत्र -दिवस पर जगह जगह किया गया झण्डांरोहण, पार्थ-अध्यान्त में कैप्टन ‌वी के सिंह सहित तीन कर्नल ने किया ‌झण्डांरोहण

Image
                         जी0 के0 खरे / लखनऊ                          लखनऊ -75 वें गणतंत्र -दिवस के अवसर पर नगर के सामाजिक संगठन ,सोसाइटियों, सरकारी कार्यालयों, नगर निगम व एल डी ए, व्यापारी संस्थानों, स्कूल व कालेजों सहित अखबार के कार्यालयों में झण्डांरोहण किया गया स्कूल , कालेजों में प्रातः मौसम खराब‌होने के बाद भी प्रभातफेरी निकाली गई तथा झण्डा रोहण के कार्यक्रम एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये, इसी कड़ी में लखनऊ कार्यालय में जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ प्र के अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे व्दारा झण्डा रोहण किया गया, तथा गोमतीनगर विस्तार स्थित पार्थ अध्यान्त सोसायटी में मेंन्टीनेन्स विभाग व्दारा क्लब के बाहर तीन कर्नल कैप्टन वी के ‌सिंह, राजेश राठौर,व विनय वर्मा व्दारा झंडा फहराया गया, कैप्टन ‌वी के सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से मिल जुलकर रहने तथा स्वच्छता अभियान पर जोर दिया। इस अवसर पर गिरीश खरे पञकार व्दारा गणतंत्र -दिवस पर प्रकाश डालते हुए बापू पर एक कविता पढ़ी तथा ‌सरिता ञिपाॉठी व्दारा यह मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी, का गीत गाया गया ,‌उपस्थित लोगों

भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है - ई. डीपी सिंह वर्मा

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया देश की एकता अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लें - ई. राजेश द्विवेदी  हमीरपुर| लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर डीप सिंह वर्मा निर्माण खंड 2 ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण एवं शपथ दिलाई | इंजीनियर डीपी सिंह वर्मा ने कहा कि देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है| उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक जुट होकर देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए संकल्प लें जिससे हमारा देश तेजी से तरक्की करें और नए आयामों को हासिल कर सके। इस मौके पर इंजीनियर राजेश द्विवेदी क्षेत्रीय महामंत्री चित्रकूट धाम मंडल बांदा,  इंजीनियर रमेश गुप्ता, कैशियर दिलीप कुमार, कनिष्ठ सहायक बाबू पूजा देवी एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे |

महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है - वि. वि. अधिशासी अभियंता अनिल आहूजा हमीरपुर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल आहूजा नें महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया कर्तव्य निष्ठा पालन की शपथ भी दिलाई गई उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा का पालन करें| और संविधान के बताए हुए रास्ते पर चलें भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें इस मौके पर सीए पवन कुमार, सीए फरमान अली एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        देश की एकता अखंडता बनाये रखने का संकल्प लें - लो. नि. वि.  अधिशासी अभियंता एम. एल. वर्मा भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है - ई. राजेंद्र सिंह सिसोदिया हमीरपुर | लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एम.एल वर्मा नें महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया| कर्तव्य निष्ठा पालन की शपथ भी दिलाई गई| उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा का पालन करें और संविधान के बताए हुए रास्ते पर चलें। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है कि एक जुट होकर देश की एकता अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लें जिससे हमारा देश तेजी से तरक्की करें और नए आयामों को हासिल कर सके। इंजीनियर राजेंद्र सिंह सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष चित्रकूट धाम मंडल बांदा नें कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है| इस मौके पर इंजीनियर नंदकिशोर स्वर्णकार, सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, ओमरे बाबू एवं कर्मचारी मौजूद रहे |

दंत सम्वर्ग पीएमएस एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन में सरकारी चिकित्सकों ने उठाई मांगें

Image
                         जी0 के0 खरे / लखनऊ                          पुरानी पेंशन बहाली, रिटायरमेंट आयु, वीआरएस और दंत सम्वर्ग चिकित्सकों की मांगे उठी पीएमएस ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रथम प्रादेशिक वार्षिक अधिवेशन में दंत सम्वर्ग पीएमएस एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन में सरकारी चिकित्सकों ने उठाई मांगें। लखनऊ। प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन दंत सम्वर्ग उत्तर प्रदेश द्वारा दोपहर में राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में वार्ता तथा उसके बाद एक निजी होटल में प्रथम प्रादेशिक वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टर्स की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। पीएमएस ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने मांगों को लेकर कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली, रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के फैसले को वापस लिया जाए, वीआरएस का प्रावधान लागू किया जाए, पीएमएस एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाए, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसोसिएशन लगातार आवाज उठाती रही है और हमारा संघर्ष अभी

ई रिक्शा चालक द्वारा नाबालिग छात्रा से सुनसान खेत ले जाकर बलात्कार करने की तहरीर

Image
                            जहानाबाद संवाददाता                           ई रिक्शा चालक द्वारा नाबालिग छात्रा को रिक्शे में बैठा सुनसान खेत ले जाकर बलात्कार करने की तहरीर पिता ने दी है पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कस्बे के एक इण्टर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है शुक्रवार को छुट्टी के बाद मेरी पुत्री को कस्बे के मोहल्ला बम्बा ऊपर निवासी राजू उर्फ बंगाली पुत्र माशूक शाह जो ई- रिक्शा चलाता है ने मेरी पुत्री को घर छोड़ने का बहाना बनाकर जबरन रिक्शा में बैठाकर एक लाही के खेत में ले जाकर जबरन बलात्कार किया पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार, हरिजन एक्ट,पास्को के तहत कार्रवाई कर छात्र को मेडिकल के लिए भेजा है मामला की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकार बिन्दकी सुशील कुमार दुबे मौके पर आये और घटनास्थल का जायजा लिया।

उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रातः राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हमीरपुर से स्वीप कोऑर्डिनेटर अकबर अली के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें  अरूण कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकाए, मतदाता व बीएलओ रूटमार्च करते हुए कलेक्ट्रेट मे एकत्र हुए। जिनको राहुल पांडे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर ने मतदाता शपथ ग्रहण कराई तथा नये मतदाताओं को निर्वाचन पहचान पत्र वितरित कर आशीर्वाद दिया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरूक व निर्भीक होकर मतदान करें। विभिन्न कार्यक्रम में विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने दिए।  उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अकबर अली स्वीप कोऑर्डिनेटर व अन्य चार बीएलओ को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

अटल भूजल योजना के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, अटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई । बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला उद्यान अधिकारी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी जालौन व कार्यवाही हेतु प्रमुख्य सचिव उद्यान को पत्राचार करने तथा अटल भूजल में खराब प्रगति होने के कारण उद्यान निरीक्षक जैनेन्द्र तिवारी सहायक उद्यान निरीक्षक पियूष कुमार वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक प्रभु दयाल तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जेई मौदहा लद्यु सिंचाई (एमआई) का अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने का निर्देश दिए गए।ज्ञात हो कि अटल भूजल योजना के अंतर्गत जनपद में सुमेरपुर मौदहा मुस्करा व सरीला विकासखंड की 57 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इन चयनित ग्राम पंचायतों  में योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर जल संरक्षण को बढ़ावा देकर भूजल स्तर को बढ़ावा दिया जाना है। इसके अंतर्गत सभी संबंधित विभागों का सहय

इचौलीटूनामेंट मे बाँदा ने सिजवाही को 50रनो से हराया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      इचौली -हमीरपुर : इचौली के जय मां शीतला ग्राउंड में विराट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज 11 दिन सिजवाही और मोहन- पुरवा के मध्य पहला मुकाबला खेला गया जिसमें मोहन पुरवा कप्तान अरुण सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया पहली गेंद पर पहला विकेट गिरा तथा लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे जिसके चलते सिसवाही के सामने मोहनपुरवा की टीम मात्र 9.3 ओवर में ही 57 रनों पर ऑल आउट हो गई 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिजवाही टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही पहले ही गेंद पर पहला विकेट अर्जुन के रूप में गिरा लेकिन उसके पश्चात खराब क्षेत्र क्षण के कारण तीन आसान से कैच मोहनपुरवा की टीम में छोड़े और सजवाही की टीम ने मात्र 5 ओवर में इस मैच को जीत लिया मैन ऑफ द मैच शानदार गेंदबाजी के लिए तीन विकेट लेने वाले बाबू को दिया गया जिसे फूलचंद तिवारी जी की तरफ से दिया गया वहीं दिन का दूसरा मुकाबला सिजवाही और बांदा के मध्य खेला गया जिसमें बांदा की टीम कप्तान जितेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया तथा गुड्डू और गौरव की शानदार बल्ल

कर्पूरी ठाकुर जी की ही तरह गरीब के घर में पले-बढ़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न देने का निर्णय लिया: अमित शाह

Image
                       जी0 के0 खरे / लखनऊ                          लखनऊ,  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने  जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि, ‘कर्पूरी ठाकुर की ही तरह गरीब के घर में पले-बढ़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न देने का निर्णय लिया।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला अभूतपूर्व और सराहनीय है। पहले सिर्फ परिवार के करीबी नेताओं का ही सम्मान होता था, मोदी जी ने जननायकों को सम्मानित करने का काम किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर मोदी जी ने संविधान के मूल मंत्र ‘सबको न्याय, सबको समान अधिकार’ को सम्मानित करने का काम किया है। इस फैसले से करोड़ों गरीब युवाओं के मन में कुछ भी बन सकने की आशा पैदा होगी। कर्पूरी ठाकुर अपने स्वभाव, अपने कर्म, अपनी सिद्धांतप्रियता, अपनी सादगी, अपनी सरलता और गरीबों-वंचितों के प्रति अपनी संवेदना से जननायक तो बने थे, लेकिन भारत रत्न कर्पूरी ठा

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाल कर खेड़ापति में पूजन अर्चन किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        प्रभु श्री राम की महिमा है- शैलेंद्र सिंह गौतम हमीरपुर, सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कलौली तीर में बीते रोज  श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलश्चय में शैलेंद्र सिंह उर्फ शीलू गौतम के नेतृत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से ग्राम में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ खेरापति से होते हुए पूरे गांव व बरदहा से होते हुए सभी मंदिरों में बीरा बताशा व दीप प्रज्जवलित कर श्री राम जानकी मंदिर वा खेरपति में हवन पूजन अर्चन एवं दीपोत्सव करके प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में शिवप्रताप सिंह, नीलू सिंह,पिंकू तिवारी,अभय तिवारी, जय कुमार निगम,आदित्य यादव,आकाश सिंह, पुष्पेन्द्र, जय सिंह, त्रिलोकी और सभी समाज सेवी व ग्राम वासी उपस्थित रहे|

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, पीसी पीएनडीटी कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट के प्रांगण से मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला तथा जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिकाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए यह रैली निकाली गई है, रैली कलेक्ट्रेट प्रांगण से,पेट्रोल पंप, किंग रोड होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष की थीम डिजिटल जेनरेशन. अवर जनरेशन है उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं की जरूरत उनके महत्व एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा समाज एवं घर परिवार बालिकाओं की अनुपस्थिति में वीरान है उन्होंने बालिकाओं को सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक तौर पर सशक्त होने के लिए जागरूक किया कहा कि यह अच्छा अवसर है जब हम अपनी बालिकाओं को सशक्त करने के लिए बुनियादी शिक्षा स्वास्थ्य

किसवाही में ग्राम चौपाल लगाकर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने सुनी समस्याएं

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      मौदहा। तहसील के सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं एसडीएम ने गांव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा गांव में पुल व सड़क बनवाने की आवश्यकता पर एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा व सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। मतदान बहिष्कार की बात सुनकर उन्होंने कहा कि मतदान न करना किसी भी चीज का हल नहीं होता। इसलिए आप लोगो को मतदान अवश्य करना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय सिंह, ग्राम प्रधान अशोक सिंह, पंचायत सहायक देवेंद्र पांडेय, शिवबहादुर सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

गर्ल्स चाइल्ड्स डे के अवसर पर बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई व रैली निकाली गई

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     हमीरपुर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शालिनी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गर्ल्स चिल्ड्स डे के के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई तथा रैली निकाली गईI जिसमें दोनों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया!   महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजकुमार ने बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चले गए कई सारे अभियान के बारे में तथा जागरूकता अभियान के बारे में छात्राओं को बताया। इस अवसर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ0 सबा कौसर, डॉ0 अशोक बाबू श्रीमती मृदुलता सोनकर, नरेश कुमार, डॉ0 ज्योति यादव ने अपने विचार व्यक्त किएI इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती प्रतिमा चौहान, श्रीमती प्रतिभा तथा परिचारिका श्रीमती ज्ञानवती आदि भी उपस्थित रहीI

उत्तर प्रदेश दिवस 2024 समृद्ध सांस्कृतिक विरासत चौरा देवी मंदिर में संपन्न हुआ

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, उत्तर प्रदेश न केवल एक भौगोलिक इकाई है, बल्कि अपनी सामासिक संस्कृति के कारण सम्पूर्ण भारत में एक विशिष्ट स्थान रखता है, 24 जनवरी 1950 संयुक्त प्रान्त से उत्तर प्रदेश बनने तक एक लम्बी यात्रा इस प्रदेश ने तय की है, यहां की राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां तो रहीं है, साथ ही साथ इस प्रदेश ने सम्पूर्ण भारत के समक्ष अपने गंगा.जमुनी तहजीब के कारण एक नई मिशाल भी पैदा की है। राम कृष्ण का जन्म इसी पावन भूमि पर हुआ, बुद्ध ने इसी भूमि को अपनी कर्म स्थलीय बनाया, कबीर, सूर, तुलसी, जैसी कवियों के सन्तवाणियां से यह भूमि ओत.प्रोत रहीं है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसीक्रम में जनपद हमीरपुर में भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम चौरादेवी प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसका विधायक सदर डा0 मनोज प्रजापति,जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र बनेगी नमो भारत

Image
                        जी0 के0 खरे / लखनऊ                         लखनऊ: नमो भारत, इस वर्ष आयोजित होने वाले 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं। उत्तर-प्रदेश की झांकी में दिखेगी इसकी झलक। "विकसित भारत समृद्ध विरासत"   की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं व उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन और इस स्टेशन से निकलती नमो भारत ट्रेन को प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा, जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हिंदुस्तानी इस झांकी के जरिए देश की पहली नमो भारत ट्रेन द्वारा परिवहन के क्षेत्र में लाई जाने वाली क्रांति को महसूस करेंगे। उल्लेखनीय है कि देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसे नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में तय करेगी। माननीय प्रधानमंत्री ने अक्तूबर 2023 में आरआरटीएस के प्राथमिक खंड (साहिबाबाद से

पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय सुमेरपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती (पराक्रम दिवस) के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय सुमेरपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें हमीरपुर जनपद में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय राठ व  जनपद के अन्य सभी बोर्डों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने  नेताजी सुभाष चंद्र बोस,विकसित भारत,नारी सशक्तिकरण,चन्द्रयान-III ,आदित्य L-1, आदि थीम्स पर  सुन्दर पेंटिंग्स बनायी। निर्णायक मण्डल ने सभी पेंटिंग्स का मूल्यांकन करने के उपरांत पाँच उत्कृष्ट पेंटिग्स का चयन किया जिसमें प्रथम स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय राठ की कल्पना (XI) ,द्वितीय स्थान पर अजय मेमोरियल स्कूल की सेजल गुप्ता(IX) ,तृतीय स्थान पर गायत्री बालिका विद्या मंदिर की आयुषी गुप्ता(IX) ,चौथे स्थान पर के.पी. इंटर कॉलेज की अंकिता विश्वकर्मा व पाँचवे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय राठ के सचिन(IX) रहें। चयनित विद्यार्थियों को प्राचार्य राजमंगल यादव ने प्रमाणपत्र दिए सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा

दुर्लभ बीमारी से लकवा की चपेट में आई महिला को अपोलो अस्पताल में मिली संजीवनी

Image
                               जी0 के0 खरे                                 - डॉक्टरों ने समय रहते बीमारी की पहचान कर महिला को रोग से पहले वाला जीवन वापस लौटाया - 39 वर्षीय महिला मरीज में गंभीर पॉलीमायोसिटिस नामक बीमारी पहचानी, एक दुर्लभ ऑटोइम्यून विकार               लखनऊ : दिल्ली का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल एक 39 वर्षीय महिला मरीज के लिए संजीवनी बना। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला मरीज को एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से बचाया है जिसकी वजह से वह कुछ ही समय में लकवा ग्रस्त हो गई थी। चिकित्सा जांच में डॉक्टरों ने इस बीमारी को एक दुर्लभ ऑटोइम्यून विकार बताया जो सबसे तेजी से मरीज को अक्षम बनाता है। बहरहाल, उपचार के बाद महिला रोगी वापस से चलने फिरने में सक्षम हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की 39 साल की महिला मरीज को दिसंबर 2022 में अपने पैरों में कमजोरी महसूस हुई। देखते ही देखते फरवरी 2023 यानी करीब तीन महीने में ही उन्हें खड़े होने में कठिनाई होने लगी। हाथ उठना भी बंद हो गए और ठोस भोजन कर पाना भी उनके लिए संभव नहीं रहा। वह पूरी तरह से बिस्तर पर आ चुकी थीं और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। तेजी से इ

जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा नें न्यायिक अधिकारीगण के मध्य एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध यौन उत्पीड़न अधिनियम-2013 के संबंध में जागरूकता हेतु सभी न्यायिक अधिकारीगण के मध्य एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने हेतु बनाया गया है इस अधिनियम के अन्तर्गत सभी सरकारी, गैर-सरकारी सस्थाओं, स्कूल, कालेज, युनिवर्सिटी आदि में जहाँ महिला अधिकारी अथवा कर्मचारी कार्यरत है। उनके उत्पीडन निवारण हेतु एक आन्तरिक शिकायत निवारण समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती गीताजलि गर्ग द्वारा बताया गया कि कार्यस्थल पर यदि महिलाओं का उत्पीड़न होता है तो वह अपनी शिकायत लिखित रूप में समिति के समक्ष रख सकती है। समिति आवश्यक जाँच कर अपनी आख्या विभाग के प्रमुख को उचित दण्ड अथवा विभागीय कार्यवाही हेतु संस्तुत करेगी। इस संबंध में विधि व्यवस्था व

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव 2024 एवं कल्प हमीर महोत्सव 2023 का आयोजन आगामी 5-6 फरवरी 2024 को प्रस्तावित

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     हमीरपुर /23 जनवरी 2024      बुंदेलखंड गौरव महोत्सव 2024 और कल्प हमीर महोत्सव 2023 का आयोजन आगामी 5-6 फरवरी 2024 को प्रस्तावित है, इस महोत्सव के सफल आयोजन के तैयारी की समीक्षा हेतु केंद्रीय आयोजन समिति और सभी उप समितियों की आवश्यक बैठक जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी दायित्व सौंपे गये है, उनका सही ढंग से समयबद्ध तरीके से शासन की मंशा के अनुरूप पालन करते हुए निर्वाहन करें। महोत्सव के आयोजन हेतु सभी समितियॉं अपने बैठके कर दिये गये दायित्वों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होने कहा कि महोत्सव में कलाकरों का चयन कर ले जिससे महोत्सव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी,परियोजना अधिकारी सहित सभी समितियों

सड़क सुरक्षा अभियान की मानव श्रृंखला बनाकर शपथ दिलाई गई

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        मोबाइल फोन का उपयोग गाड़ी चलाते समय ना करें - प्राचार्य डॉ राजकुमार हमीरपुर |राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शालिनी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी  लवकुश कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान की अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाई गई तथा शपथ दिलाई गई, जिसमें दोनों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजकुमार ने छात्राओं को बताया कि यातायात नियमों का पालन कर आप अपने जीवन की सुरक्षा कर सकते हैं। मोबाइल फोन का उपयोग करते समय गाड़ी न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। दुर्घटना ग्रसित घायल व्यक्ति को अकेला न छोड़े। समय रहते 108 नंबर, 102 नंबर और 112 नंबर पर कॉल करें इमरजेंसी होने पर यदि संभव हो तो अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र प

दीपोत्सव से प्रारम्भ हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      आज जनपद हमीरपुर में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम की शुरुआत  राहुल पांडे जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर के निर्देशानुसार मतदाताओ को जागरूक करने के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम से की गयी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर दिनांक 23/01/2023 को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में उप जिलाधिकारी सदर पवन प्रकाश पाठक के नेतृत्व में 1100 दीपक जलाकर अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेंद्रनाथ तथा उप जिलाधिकारी निर्वाचन खालिद अंजुम ने प्रकाश महोत्सव की शुरुआत की। दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वीप कोऑर्डिनेटर अकबर अली द्वारा यमुना पाथ वे पर दीपदान कर किया गया । इस अवसर पर जनपद हमीरपुर के सभी मतदाताओं को यह संदेश दिया गया की आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर मतदाता अवश्य करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें । जनपद में वॄहद स्तर पर 25 जनवरी को राष्

हैलट अस्पताल में राम मन्दिर स्मृति चिन्ह भेंट कर प्राचार्य डॉ संजय काला को सम्मानित किया

Image
                               जी0 के0 खरे                                 कानपुर -आज प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर भगवान श्रीराम अपने विशाल मन्दिर में विराजमान होने को लेकर हैलटअस्पताल के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मचारी बेलफेयर एसोसिएशन कानपुर के तत्वावधान में मरीजों के दीपावली मनाने को लेकर हैलटअस्पताल के मुख्य व्दार पर प्राचार्य डॉ संजय काला ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। , संरक्षक बी एल गुलाबिया , राजकुमार बाल्मीकि ने प्राचार्य डॉ संजय काला को राम मन्दिर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही प्रमुख अधीक्षक डॉ आर के सिंह  व‌मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ निलेश ञिपाॉठी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, उसके बाद पूरे हैलटअस्पताल में क ई हजार दीवाली जलाकर हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान वितरण किया गया, कार्यक्रम में बी एल गुलाबिया के अतिरिक्त राज कुमार बाल्मीकि, विजय शंकर बंगाली, सुरेन्द यादव  ,दीपक कुमार, गिरीश कुमार, सूरज उर्फ गुड्डू बिरहा समेत अनेकों कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कलौली तीर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कलौली तीर एवं बरदहा में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने रथ यात्रा निकालकर जश्न मनाया किसके पक्ष उन्होंने गांव में ही भंडारे का प्रसाद चखा किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र  सिंह ऊर्फ शीलू गौतम ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कलाथ यात्रा एवं रस यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया और भक्तों को भंडारे का प्रसाद भी खिलाया गया इस मौके पर पिंकू तिवारी, एडवोकेट यशवंत यादव, आदित्य यादव चंद्रश्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास, राहुल यादव एवं समस्त ग्रामवासी, श्री राम भक्त मौजूद रहे।

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर चौरा देवी मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        प्रभु श्री राम भक्तों की सेवा की - नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद हमीरपुर, मुख्यालय स्थित चौरा देवी मंदिर में प्रभु श्री राम प्राण की प्रतिष्ठा के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय , पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह , पीटीओं चंदन पाण्डेय, सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी नें मंदिर में हवन पूजन अर्चना की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर समस्त नगर वासियों को आमंत्रित किया गया।  नगर वासियों एवं प्रभु श्री राम के भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा इस मौके पर भाजपा नेता एवं प्रभु श्री राम के भक्त मौजूद रहे।

कुंडौरा ग्राम प्रधान ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया विशाल भंडारे का आयोजन

Image
                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        प्रभु श्री राम के भक्तों की सेवा का मिला अवसर - प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह हमीरपुर, सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंडौरा में प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| गांव के एवं क्षेत्रीय भक्तों ने भंडारे का प्रसाद चखा | प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि प्रभु की इच्छा से शिव प्रभु श्री राम के भक्तों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है इस मौके पर प्रभु श्री राम के भक्ति एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।